एक्सप्लोरर

MCD Mayor Election: 6 फरवरी को होगा एमसीडी के मेयर का चुनाव, एलजी ने नई तारीख को दी मंजूरी

MCD Mayor Election Date: दिल्ली सरकार ने एलजी विनय सक्सेना को 3, 4 या 6 फरवरी को मेयर चुनाव करवाने का प्रस्ताव भेजा था. हालांकि, एसमीडी ने दिल्ली सरकार को 10 फरवरी को चुनाव करवाने का प्रस्ताव भेजा था.

MCD Mayor Election Date: दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) के मेयर के चुनाव की नई तारीख आ गई है. 6 फरवरी को एमसीडी के मेयर, डिप्टी मेयर और 6 स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव होगा. दिल्ली के एलजी विनय सक्सेना (Vinai Saxena) ने मेयर चुनाव की नई तारीख को मंजूरी दे दी है. इससे पहले दिल्ली की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सरकार ने एलजी विनय सक्सेना को मेयर चुनाव की नई तारीख का प्रस्ताव भेजा था.

दिल्ली सरकार ने 3, 4 या 6 फरवरी को मेयर चुनाव करवाने का प्रस्ताव भेजा था. हालांकि, एसमीडी ने दिल्ली सरकार को 10 फरवरी को चुनाव करवाने का प्रस्ताव भेजा था. इसके बाद अब एलजी ने एमसीडी मेयर चुनाव की तारीख 6 फरवरी तय की है.

6 और 24 जनवरी को नहीं हो सका था मेयर का चुनाव

गौरतलब है कि दिल्ली नगर निगम के नवनिर्वाचित सदन की पहली बैठक 6 जनवरी को हुई थी. इस दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी पार्षदों के बीच हुई झड़प के कारण मेयर, डिप्टी मेयर और छह स्थाई समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं हो सकता था और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई थी. इसके बाद 24 जनवरी को फिर से बैठक हुई और हंगामे के कारण एक बार फिर मेयर का चुनाव नहीं हो पाया था. मेयर चुनाव में 250 पार्षदों के अलावा, दिल्ली के 14 विधायक और 10 सांसद वोट करेंगे.

एमसीडी चुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली थी जीत

आपको बता दें कि दिल्ली नगर निगम के लिए पिछले साल 4 दिसंबर को चुनाव हुए थे और नतीजे 7 दिसंबर को घोषित किए गए थे. दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने 134 सीटें जीती थीं, जबकि बीजेपी 104 वार्ड जीतने में सफल रही थी. इसके बाद बीजेपी 15 सालों के बाद एमसीडी की सत्ता से बाहर हो गई थी.

ये भी पढ़ें- Budget 2023 Reaction: 'दिल्ली वालों के साथ फिर से सौतेला बर्ताव', बजट पर CM केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते! खामियाजा कौन उठाता?
GRAP के 4 स्टेज कैसे दिल्ली में प्रदूषण ही नहीं, रोजी-रोटी भी थाम देते?
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
दिल्ली एयरपोर्ट जाने वाला पुराना RTR फ्लाईओवर बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
Delhi Weather Updates: दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
दिल्ली में मौसम रहेगा शुष्क, प्रदूषण बढ़ने पर GRAP-1 लागू, ठंड का अहसास
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget