एक्सप्लोरर

Delhi News: मयूर विहार में बुजुर्गों के लिए खास तोहफा, वरिष्ठ नागरिकों को मिलेगा भव्य मनोरंजन केंद्र

Delhi News: मयूर विहार फेज-1 में बुजुर्गों के लिए एक खास मनोरंजन केंद्र का शिलान्यास किया गया, जहां बुजुर्ग आराम से समय बिता सकेंगे. यह केंद्र उन्हें सामाजिक जुड़ाव, बातचीत और खुशहाल जीवन का अवसर देगा

Mayur Vihar News: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बुजुर्ग अक्सर अकेले पड़ जाते हैं. बच्चे नौकरी या पढ़ाई के चक्कर में बाहर चले जाते हैं और घर में उनसे बात करने वाला कोई नहीं बचता. ऐसे में अगर उन्हें अपने दोस्तों के साथ आराम से बैठकर 2 बातें शांति से करने को मिले तो उनके लिए एक सांस की तरह होगा. ऐसा ही कुछ BJP की ट्रीपल इंजिन की सरकार करने जा रही है. 

दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में अब बुजुर्गों के लिए एक खास जगह चिह्नित कर दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा के साथ मिलकर वहां वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन केंद्र का शिलान्यास किया. ये केंद्र दिल्ली नगर निगम (MCD) की ओर से बनाया जा रहा है, ताकि बुजुर्गों को सम्मान के साथ-साथ हंसी-खुशी बिताने का मौका मिले. इस मौके पर दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह भी मौजूद थे और उन्होंने इस प्रोजेक्ट को और बड़ा करने का वादा किया. 

बड़े बुजुर्गों के साथ मिलकर किया गया शिलान्यास
सोमवार (5 मई) शिलान्यास का प्रोग्राम मयूर विहार में धूमधाम से हुआ. वीरेंद्र सचदेवा और हर्ष मल्होत्रा के अलावा MCD शाहदरा साउथ के अध्यक्ष संदीप कपूर, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, विधायक रविकांत और मयूर विहार जिला BJP अध्यक्ष विजेंद्र धामा भी वहां पहुंचे. कई बुजुर्ग और इलाके के बड़े लोग भी इस खास मौके का हिस्सा बने. सबसे पहले भूमि पूजन हुआ और फिर नींव का पत्थर रखा गया.

बुजुर्गों के लिए क्या होगा इसमें खास?
ये मनोरंजन केंद्र बुजुर्गों के लिए एक ऐसी जगह होगी, जहां वो आराम से बैठकर गप्पें मार सकें, हंस-बोल सकें और समाज से जुड़े रहें. इसमें बैठने की अच्छी व्यवस्था, हल्की-फुल्की एक्टिविटी और कुछ खेल-कूद के ऑप्शन भी होंगे. इसका मकसद है कि बुजुर्ग को अकेलापन न महसूस हो और वे अपनी जिंदगी को खुशहाल बनाएं.

इस कार्यक्रम के अवसर पर नेताओं ने कही मन की बात
वीरेंद्र सचदेवा ने कहा "हमारे बुजुर्ग हमारी असली पूंजी हैं. इनका सम्मान करना सिर्फ परिवार का नहीं, पूरे समाज का फर्ज है. हम चाहते हैं कि वो समाज का हिस्सा बने रहें. ये केंद्र उसी सोच का नतीजा है. 

हर्ष मल्होत्रा ने कहां "बुजुर्ग हमारे समाज को दिशा देते हैं. इनकी मुस्कान के लिए हमें कुछ करना चाहिए. मुझे उम्मीद है कि ये केंद्र मयूर विहार के सैकड़ों बुजुर्गों को हंसने-बोलने और साथ समय बिताने का मौका देगा. राजा इकबाल सिंह ने कहां "मैं कोशिश करूंगा कि दिल्ली के 250 वार्डों में से हर एक में बुजुर्गों और महिलाओं के लिए ऐसे केंद्र बनें. ये हमारा वादा है.

क्या है आगे का प्लान?
महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा कि वो दिल्ली के हर वार्ड में ऐसा कुछ करना चाहते हैं. यानी मयूर विहार तो बस शुरुआत है. अगर ये प्रोजेक्ट हिट रहा तो आने वाले दिनों में दिल्ली के बाकी इलाकों में भी बुजुर्गों और महिलाओं के लिए ऐसे स्थान बन सकते हैं. MCD और BJP का फोकस है कि शहर में हर वर्ग को ध्यान में रखा जाए. 

बुजुर्ग वर्ग को क्या होगा फायदा?
मयूर विहार के बुजुर्गों को अब अपने आसपास एक ऐसी जगह मिलेगी, जहां वो दोस्तों से मिल सकें, पुरानी यादें ताजा कर सकें और नई दोस्ती बना सकें. इससे न सिर्फ उनकी जिंदगी में खुशी आएगी, बल्कि परिवार वालों को भी राहत होगी कि उनके माता-पिता या दादा-दादी कहीं खुशहाल हैं. साथ ही, ये समाज को ये मैसेज देगा कि बुजुर्गों की अहमियत को नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. 

पहले भी MCD और बीजेपी की ओर से कई इलाकों में पार्क, लाइब्रेरी और कम्युनिटी सेंटर बनाए गए हैं, लेकिन खास तौर पर बुजुर्गों के लिए ये एक नई और बड़ी पहल है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
दिल्ली में यूथ कांग्रेस करेगी 'डिजिटल रावण दहन', दशहरे से राजनीतिक संदेश देने की कोशिश
Delhi Air Pollution: दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग को लेकर AAP ने BJP को घेरा, 'अब मुंबई जैसे शहर में भी...'

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
अखिलेश यादव संविधान दिवस पर जारी करेंगे घोषणा पत्र, सपा चीफ ने किया ऐलान
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
CJP के समर्थन में उतरे जगन मोहन रेड्डी, NDA को लगा बड़ा झटका
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget