एक्सप्लोरर

दिल्ली पुलिस ने मथुरा में अवैध हथियारों की फैक्ट्री पकड़ी, भारी मात्रा में हथियार बरामद

Delhi Crime News: दिल्ली पुलिस ने मथुरा में यमुना किनारे एक और अवैध हथियार फैक्ट्री पकड़ी, जो अलीगढ़ फैक्ट्री से जुड़े शिवचरण द्वारा चलाई जा रही थी. पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद की.

नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस ने 10 दिन के अंदर दूसरी अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है. ये फैक्ट्री मथुरा में यमुना नदी के किनारे चल रही थी. पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में अवैध हथियार और सामान बरामद किया है.

दरअसल इससे पहले पुलिस ने अलीगढ़ में भी एक अवैध हथियारों की फैक्टरी को पकड़ा था. अलीगढ़ से पकड़े गए आरोपी हनवीर ने अपने साथी शिवचरण का नाम बताया था. इसके बाद टीम ने लोकेशन और कॉल डिटेल्स की जांच कर मथुरा में छापा मारा. यहां फैक्ट्री यमुना किनारे ऐसे इलाके में थी जहां करीब 3 किलोमीटर तक पानी भरा हुआ था. पुलिस टीम को 5 से 8 फीट गहरे पानी में पैदल चलकर पहुंचना पड़ा. अंधेरा, पानी और मोबाइल नेटवर्क फेल होने के बावजूद टीम ने हिम्मत नहीं हारी और आरोपी को फैक्ट्री समेत हथियारों के साथ पकड़ लिया.

हनवीर के जरिए बेचता था हथियार

पुलिस पूछताछ में आरोपी शिवचरण ने बताया कि पहले वो हनवीर के साथ इस धंधे में काम करता था. बाद में हनवीर ने अलीगढ़ में दूसरी फैक्ट्री शुरू कर दी और मथुरा वाली फैक्ट्री वो अकेले चला रहा था. हथियारों को बेचना हनवीर के जरिए होता था और दोनों मुनाफे को बराबर बांटते थे. गांव वालों ने भी पुलिस को बताया कि शिवचरण फैक्ट्री के पास दो कुत्ते रखता था ताकि कोई वहां ना जा सके.

हथियार और बनाने का सामान किया बरामद

पुलिस ने छापे में बड़ी मात्रा में हथियार और बनाने का सामान बरामद किया है, जिनमें शामिल है 14 देसी पिस्टल (9 सिंगल बैरल, 5 डबल बैरल) 1 मस्कट गन, 350 से ज्यादा पिस्टल बनाने का कच्चा सामान, 50 बैरल, 28 छोटी बैरल पाइप और लकड़ी के हैंडल, हथियार बनाने की मशीनरी (ग्राइंडर, ड्रिल मशीन, कटर मशीन, आरी आदि).

जब पुलिस टीम हथियार और आरोपी को लेकर लौट रही थी तभी आरोपी शिवचरण ने पानी भरे इलाके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की. लेकिन पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर उसे फिर से पकड़ लिया. दिल्ली पुलिस का कहना है कि आगे और जांच की जा रही है ताकि इस अवैध हथियार नेटवर्क की पूरी चेन का पता लगाया जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
'पैसे के दम पर देश को तबाह करना चाहते थे...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले गिरिराज सिंह
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कैसी रही अभिजीत दीपके की अगली सुबह? बोले-'आखिरकार आज...'
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में आज कैसा रहेगा मौसम? छिटपुट बारिश के आसार; IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फिर हुआ भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
यूक्रेन में भारतीय जहाज पर हमला, 2 क्रू मेंबर लापता, दूतावास ने क्या बताया?
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
मैनपुरी में CM योगी का सपा पर बड़ा हमला, 'पहले नाम सुनकर घबराते थे लोग, 'लेकिन अब...'
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
Commonwealth Games में दर्दनाक हादसा, दिल दहला देने वाला वीडियो आया सामने
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
CJP-लेफ्ट के प्रदर्शन में पत्रकारों पर हुए हमलों पर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, ‘ये छात्र नहीं, बल्कि...’
Pralhad Joshi Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद देश को मिला नया शिक्षा मंत्री, प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
4 दिन बाद भी लौट आया खोया हुआ बटुआ, बेंगलुरु के कैब ड्राइवर की ईमानदारी ने जीता लोगों का दिल
Embed widget