एक्सप्लोरर

राजौरी गार्डन को विकास परियोजनाओं की सौगात, जानिए कैसे दूर होगी सीवर और पानी की समस्या?

Delhi News: दिल्ली सरकार ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में 1.5 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया है. इसके तहत जल आपूर्ति, सीवर सुधार और सड़क पुनर्विकास कार्य किए जाएंगे.

Manjinder Singh Sirsa: दिल्ली सरकार ने राजौरी गार्डन विधानसभा क्षेत्र में 1.5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया. पर्यावरण, खाद्य आपूर्ति और उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने जल आपूर्ति, सीवर सुधार और सड़क पुनर्विकास कार्यों की आधारशिला रखते हुए कहा कि विकसित दिल्ली का सपना तभी साकार होगा जब बुनियादी सुविधाएं मजबूत होंगी.

जल संकट से मिलेगी राहत, सीवर व्यवस्था होगी दुरुस्त

परियोजना के तहत संत नगर एक्सटेंशन (गली नंबर 5) और श्याम नगर एक्सटेंशन की मुख्य सड़क पर 30 लाख रुपये की लागत से नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएगी. इससे स्थानीय निवासियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित होगी और दूषित पानी की समस्या समाप्त होगी.

इसके अलावा विश्नु गार्डन और टी.सी. कैंप में 82 लाख रुपये की लागत से सीवर लाइन का पुनर्विकास कार्य शुरू किया गया. मंत्री ने बताया कि इससे जलभराव और गंदगी की समस्या से राहत मिलेगी, जिससे क्षेत्र की स्वच्छता और स्वास्थ्य स्थिति में सुधार होगा.

सड़कों का होगा कायाकल्प, यातायात होगा सुगम

मंजिंदर सिंह सिरसा ने वार्ड नंबर 96 के विभिन्न हिस्सों में 28 लाख रुपये की लागत से सड़क सुधार कार्य का शुभारंभ किया. इसके तहत तीतारपुर, डी-ब्लॉक एक्सटेंशन, टैगोर गार्डन और राजौरी गार्डन की कई गलियों में सड़कों को सुधारा जाएगा. उन्होंने कहा कि इन सड़कों के ठीक होने से न केवल लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, बल्कि जल निकासी की समस्या से भी निजात मिलेगी.

जनता की मांगों को पूरा कर रही सरकार

इस मौके पर मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “यह सिर्फ निर्माण कार्य नहीं, बल्कि जनता की वर्षों पुरानी मांगों को पूरा करने की दिशा में एक कदम है. हर गली, हर सड़क, हर पाइपलाइन हमारे ‘विकसित दिल्ली’ के संकल्प का हिस्सा है. साफ पानी और बेहतर सीवर व्यवस्था कोई विलासिता नहीं, बल्कि हर नागरिक का हक है, जिसे हम सुनिश्चित कर रहे हैं.”

उन्होंने स्थानीय निवासियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और भरोसा दिलाया कि सरकार बिजली, पानी, सीवर और सड़कों से जुड़ी सभी समस्याओं का जल्द समाधान करेगी. उन्होंने कहा, “मैं हमेशा अपने क्षेत्र की जनता के लिए उपलब्ध हूं. अगर कोई समस्या हो, तो लोग बेझिझक मुझसे संपर्क करें. हम मिलकर अपने क्षेत्र को और बेहतर बनाएंगे.”

मंत्री सिरसा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार शहर के हर कोने में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने कहा कि सरकार शहर को स्वच्छ, आधुनिक और रहने योग्य बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. दिल्ली सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को साफ-सुथरा और सुविधाजनक माहौल मिले, जिससे उनका जीवन और बेहतर हो सके.

इसे भी पढ़ें: पति, मकान मालिक और दोस्त को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, महिला को उतारा मौत के घाट

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
पत्नी की कब्र सुरक्षित रखने की कोर्ट पहुंच शख्स, अदालत ने कहा- सार्वजनिक कब्रिस्तान पर...
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में 37.5 लाख की लूट निकली फर्जी, कंपनी के कर्मचारियों ने ही रची थी साजिश; आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली में अगले 4 दिन नहीं मिलेगी गर्मी से राहत, यूपी समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख
दिल्ली के मजलिस पार्क में AC के शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, DRDO वैज्ञानिक का घर जलकर राख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
Canadian Firing: कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
कनाडा में फिर मास शूटिंग, टोरंटो फेस्टिवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, 2 लोगों की मौत
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
जिस दिन शुरू हुई थी डेटिंग, उसी दिन आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा ने रचाई शादी, देखें खूबसूरत वेडिंग फोटोज
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
Explainer: इंग्लैंड सीरीज में हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? कप्तान, कोच या पूरी टीम
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
Fake Cream By Tissue Paper: दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
दूध में मलाई की जगह टिश्यू पेपर तो नहीं खा रहे, वायरल वीडियो देखकर घूम जाएगा माथा
Veg Momos Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
घर पर बनाएं बाजार जैसे टेस्टी मोमोज, इस सीक्रेट रेसिपी से उंगलियां चाटेंगे घरवाले
Embed widget