एक्सप्लोरर

Exclusive: दिल्ली विधानसभा चुनाव और कांग्रेस से गठबंधन पर मनीष सिसोदिया ने साफ की तस्वीर, क्या कुछ बोले?

ABP Live Impact Makers Conclave 2024: दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि हमारी लड़ाई कांग्रेस से नहीं है. हमारी लड़ाई इस वक्त उस सोच से है जो देश की अर्थव्यवस्था को खराब कर रही है.

ABP Live Impact Makers Conclave: आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और दिल्ली के पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने एबीपी लाइव के खास कार्यक्रम इम्पेक्ट मेकर्स कॉन्क्लेव 2024 (Impact Makers Conclave 2024) में कहा कि जनता 90 से 95 फीसदी सीटें फिर AAP को देने वाली है.

मुख्यमंत्री क्यों नहीं बने?

अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री नहीं बनने के फैसले पर मनीष सिसोदिया ने कहा, ''मैं जनता के बीच जाऊं तो ज्यादा अच्छा है. इन्होंने कई आरोप लगाए. ये केस (दिल्ली आबकारी नीति) लंबा चलेगा, 7 से 8 साल तक तो चलेगा ही. मैं चाहता तो कुर्सी पर बैठ सकता था. हमने फैसला किया कि जनता की अदालत तय करे कि मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने झूठे आरोप लगाए थे. ये ईमानदारी का चुनाव है. दिल्ली की जनता कहे कि मनीष सिसोदिया को शिक्षा मंत्री बनना चाहिए, अरविंद केजरीवाल को मुख्यमंत्री बनना चाहिए. इसलिए पद त्याग किया है. जनता कहेगी की नहीं बैठना है तो कुर्सी पर नहीं बैठेंगे.''

दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप की पदयात्रा पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 

कांग्रेस से गठबंधन पर सिसोदिया ने क्या कहा?

मनीष सिसोदिया ने कांग्रेस से गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम इंडिया गठबंधन के हिस्सा हैं. बीजेपी की नीतियां खराब है, ये हम सभी मानते हैं. इंडिया गठबंधन की सोच के मुताबिक, बीजेपी को हटाने के लिए काम कर रहे हैं. लोकसभा चुनाव में हम साथ हैं. लेकिन हम राज्य के हिसाब से देखें तो हमे कहां साथ लड़ना है और कहां अलग लड़ना है, ये समय के अनुसार तय करते हैं.

उन्होंने कहा, ''हमारी लड़ाई कांग्रेस से नहीं है. हमारी लड़ाई इस वक्त उस सोच से है जो इस देश की अर्थव्यवस्था को खराब कर रही है. युवाओं को भटका रही है. बीजेपी ने डीसीडब्ल्यू के कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया. हमें उस सोच को हराना है, उसके लिए हम इंडिया गठबंधन के साथ हैं. हरियाणा में कांग्रेस थोड़ा बड़ा दिल रखती. हरियाणा में बीजेपी नहीं जीती है, कांग्रेस हारी है. कांग्रेस जीता हुआ चुनाव हार जाती है. पार्टी को आत्ममंथन करना होगा.''

लोकसभा चुनाव में खाता नहीं खुलने पर क्या बोले?

लोकसभा चुनाव में दिल्ली में खाता नहीं खोलने के सवाल पर मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में पिछले तीन चुनावों से यही पैटर्न है. लोकसभा चुनाव में जनता बीजेपी को वोट करती है, चार महीने बाद विधानसभा चुनाव होता है तो वो अरविंद केजरीवाल को सीटें देती है. इसमें खुशी की बात है कि अब फिर जो चुनाव होने वाले हैं, उसमें भी जनता 90 से 95 फीसदी सीटें आम आदमी पार्टी को देने वाली है. यही पैटर्न काम करेगा.

DCW के संविदा कर्मचारियों की नौकरी खत्म होने पर केजरीवाल बोले, 'मैं भरोसा दिलाता हूं कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली: अक्टूबर में 3 साल की सबसे ठंडी सुबह, 15.3 डिग्री पहुंचा पारा
दिल्ली: अक्टूबर में 3 साल की सबसे ठंडी सुबह, 15.3 डिग्री पहुंचा पारा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget