एक्सप्लोरर

दिल्ली: अक्टूबर में 3 साल की सबसे ठंडी सुबह, 15.3 डिग्री पहुंचा पारा

दिल्ली में अक्टूबर में 3 साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है.

दिल्ली में अक्टूबर के महीने में ठंड का असर बढ़ने लगा है. मंगलवार (27 अक्टूबर) को राजधानी का न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह अक्टूबर में पिछले तीन साल का सबसे कम न्यूनतम तापमान है. इससे पहले 27 अक्टूबर 2023 को न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. मौसम में आए इस बदलाव के बीच दिल्ली की हवा की गुणवत्ता भी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, सफदरजंग में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस रहा. यह सामान्य से 1.9 डिग्री कम है. वहीं, पालम में न्यूनतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है.

दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज

लोधी रोड में पारा 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा. यहां तापमान सामान्य से 0.4 डिग्री कम दर्ज किया गया. रिज इलाके में न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है. इसके अलावा आयानगर में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है.

तापमान में गिरावट से महसूस होंगी हल्की ठंड

मंगलवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर आसमान में मुख्य रूप से बादल छाए रह सकते हैं. सुबह और रात के समय तापमान में गिरावट से हल्की ठंड महसूस हो सकती है, जबकि दिन में मौसम अपेक्षाकृत गर्म रह सकता है.

प्रदूषण में आई कमी

तापमान में गिरावट के साथ दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति पर भी नजर बनी हुई है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के अनुसार, मंगलवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 168 दर्ज किया गया. यह मध्यम श्रेणी में आता है.

दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?

CPCB के मानकों के मुताबिक, 0 से 50 तक AQI अच्छा, 51 से 100 संतोषजनक और 101 से 200 मध्यम माना जाता है. इसके बाद 201 से 300 खराब, 301 से 400 बहुत खराब और 401 से 500 गंभीर श्रेणी में आता है. ऐसे में दिल्ली में फिलहाल हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में बनी हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम मेट्रो पर पोस्टर लगाने वाला कौन? FIR दर्ज
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
दिल्ली: नमो यमुना क्रूज सफारी पर AAP का निशाना, सौरभ भारद्वाज क्या बोले?
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
राहुल गांधी की रैली से नाराज दिल्ली के व्यापारी! दोबारा चिट्ठी लिख बोले- लोकेशन बदल दें
Advertisement

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
मोहित शर्मा CSK के कोचिंग स्टाफ में शामिल, मिली बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
कांग्रेस में ही खरगे का विरोध, ये दिग्गज नेता बोले- 'ऐसा नहीं बोलना चाहिए था'
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget