एक्सप्लोरर

Makar Sankranti 2023: 15 जनवरी को स्नान और दान करना होगा श्रेष्ठ, विवाह के लिए इस साल ये दिन रहेंगे शुभ

मकर संक्रांति पर धर्म, आस्था और दानपुण्य का महत्व रहेगा. इस दिन दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है. इस दिन गुड़, तिल का दान करना सबसे लाभकारी होता है.

Makar Sankranti 2023: मकर संक्रांति पर देशभर में धर्म, आस्था और दानपुण्य का महत्व रहेगा. सुबह से ही मंदिरों में इष्ट के दर्शन होंगे, लोग पवित्र स्नान कर सूर्य देव की आराधना करेंगे साथ ही दान पुण्य करेंगे। इसके साथ ही सुहागिन महिलाएं सुहाग की वस्तुओं का दान करेंगी। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य हर 30 दिन में राशि बदलता है. जब सूर्य एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करता है तो इसे संक्रांति कहते हैं. इस तरह साल में कुल 12 संक्रांति होती है, लेकिन मकर संक्रांति का महत्व सबसे अधिक माना गया है. इस बार मकर संक्रांति को लेकर काफी कन्फ्यूजन है. इस बार ये पर्व 14 जनवरी को मनाया जाएगा या फिर 15 जनवरी को इस में सबके अपने-अपने तर्क भी हैं. लेकिन इस बार ये पर्व दो दिन मनाया जाएगा. 14 जनवरी शनिवार को सूर्य देव का मकर राशि में प्रवेश रात 8 बजकर 45 मिनट पर  करेंगे. इसलिए मकर संक्रांति का पुण्य काल शनिवार दोपहर 2.21 बजे से रविवार दोपहर 12.45 बजे तक पुण्यकाल रहेगा.

स्नान, दान, धर्म आदि कार्य 15 को करना सर्वश्रेष्ठ

सूर्य देव का प्रवेश सूर्योस्त के बाद होने से स्नान, दान, धर्म आदि कार्य 15 को करना सर्वश्रेष्ठ रहेगा. साल का पहला सावा भी 15 जनवरी से शुरू होगा. ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया कि इस बार सक्रांति का प्रवेश बाघ पर होगा उप वाहन घोड़ा रहेगा. जो राजनीतिज्ञ, राजपत्र अधिकारियों, जंगल में निवास करने वालो के लिए कल्याणकारी रहेगी. मंदाकिनी नाम की होगी और पीले वस्त्र धारण किए हुए हैं. हाथ में गदा और आयुध ले रखा है और खीर का सेवन कर रही है. शरीर पर कुमकुम का लेप कर हुआ हैं.

ये भी पढ़ें: Shattila Ekadashi 2023: षटतिला एकादशी पर इन रंग की चीजों का दान करना माना गया है शुभ, होती है विष्णु भगवान की कृपा

गुड़, तिल का दान करना सबसे लाभकारी

मकर संक्रांति यानी की खिचड़ी का त्योहार का अपने देश के लगभग कई हिस्सों में बहुत ज्यादा महत्व रखता है. इस दिन दान-पुण्य का भी अपना अलग ही महत्व है। इस दिन दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है. मकर संक्रांति का पुण्य स्नान के बाद इष्टदेव को भोग लगाकर गुड़, तिल का दान करने से पुण्य फल मिलने की मान्यता है.

मकर संक्रांति का ही महत्व क्यों?

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य जब मकर राशि में प्रवेश करता है तो ये पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध की ओर गति करने लगता है. हमारे देश उत्तरी गोलार्ध में ही है. सूर्य के उत्तरी गोलार्ध की ओर गति करने से दिन बड़े होने लगते हैं और रातें छोटी होने लगती हैं. सूर्य की ये स्थिति बहुत शुभ मानी जाती है क्योंकि सूर्य की रोशनी से फसलें पकती हैं और पानी का वाष्वीकरण तेजी से होता है, जो बाद में बारिश के रूप में पुन: प्राप्त होता है. इन्हीं कारणों से चलते मकर संक्रांति को बहुत शुभ माना जाता है.

सूर्य देव का उत्तरायण प्रवेश

मकर संक्रांति को उत्तरायण भी कहते हैं। उत्तरायण सूर्य की एक स्थिति है. ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य जब दक्षिणी गोलार्ध की ओर गति करता है तो इसे दक्षिणायन कहते हैं और जब सूर्य उत्तरी ध्रुव की ओर गति करता है तो इसे उत्तरायण कहते हैं। उत्तरायण को देवताओं का दिन कहा जाता है. धर्म ग्रंथों में उत्तरायण को बहुत ही शुभ माना जाता है. भीष्म पितामाह ने सूर्य के उत्तरायण होने पर ही प्राण त्यागे थे.
 
साल 2023 का पहला सावा 15 जनवरी को

ज्योतिषाचार्य अमित जैन का कहना हैं कि 16 दिसंबर से धनु का खर मास लगा था जो 14 जनवरी को रात 8.45 बजे समाप्त हो रहा है. फिर साल का पहला सावा 15 जनवरी को रहेगा. एक महीने के लिए शादी-विवाह आदि मांगलिक कार्य समेत शहनाईयों की आवाज भी एक महीने के लिए बंद थी जो 15 जनवरी से दोबारा शुरू होगी. साल 2023 के पहले माह जनवरी में मकर संक्रांति पर्व के साथ ही फिर से शहनाईयां बजने लगेंगी और शादी विवाह समेत सभी मांगलिक कार्य सुचारू रुप से होने लग जाएंगे.  

साल 2023 में विवाह के शुभ मुहूर्त

जनवरी- 15, 26, 27, 30, 31
फरवरी- 6, 7, 8, 9 10,, 15, 17, 22
मार्च- 8,9
मई- 2,3,10, 11, 12, 16, 20, 21, 22, 27, 29, 30
जून- 3, 5, 6, 7, 8,11, 12,13, 23, 25
नवंबर- 25, 27, 28, 29
दिसंबर- 4, 6, 7, 8,  15

ये भी पढ़ें: Surya Gochar 2023: सूर्य के गोचर का इस एक राशि पर होगा सबसे ज्यादा असर, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए करें ये उपाय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget