एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली में आंधी और बारिश का कहर, गर्मी से मिली राहत, आज कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें- IMD का ताजा अपडेट

Delhi Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को दिल्ली बादल छाए रहेंगे. 22 मई को अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है. गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी.

Delhi Weather Today: दिल्ली और आसपास के शहरों में बुधवार की देर शाम में आंधी और बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार (22 मई) को दिन के समय दिल्ली में बादल छाए रहेंगे. आज अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है. 

आईएमडी के अनुसार 23 और 24 मई को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है. 25 से 27 मई तक दिन के समय बादल छाए रहेंगे. 24 से 27 मई के दौरान तापमान में आंशिक रूप से राहत मिलने की संभावना है. 

औसत से 3 डिग्री तापमान ज्यादा

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा है. 

पेड़ गिरने से यातायात बाधित

बुधवार शाम को दिल्ली एनसीआर में बारिश और आंधी के कारण गर्मी से तो राहत मिली लेकिन कई इलाकों सड़कों पर पेड़ गिरने से लोगों को ट्रैफिक जाम का भी सामना करना पड़ा. आंशिक रूप से कुछ समय के लिए हवाई सेवाएं भी प्रभावित हुईं. एयरलाइन इंडिगो ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “दिल्ली, चंडीगढ़ और कोलकाता में भारी बारिश और आंधी के कारण उड़ान प्रभावित हुईं. 

राष्ट्रीय राजधानी में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे की संचालक कंपनी दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (डायल) ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में खराब मौसम की स्थिति और आंधी के कारण उड़ान संचालन प्रभावित हो सकता है. एयर इंडिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा कि बारिश और आंधी के कारण आज शाम दिल्ली से आने-जाने वाली उड़ानें बाधित हो सकती हैं.

कई इलाकों में बिजली गुल 

दिल्ली में बुधवार देर शाम बारिश और तूफान के कारण कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. बिजली आपूर्ति कंपनी ‘बीएसईएस’, ‘बीआरपीएल’ और ‘बीवाईपीएल’ के प्रवक्ता ने बताया कि आंधी और ओलावृष्टि के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हुई. उन्होंने कहा कि बिजली के तारों पर पेड़ और टहनियां गिरने के कारण ऐसा हुआ.

उन्होंने कहा, ‘‘बीएसईएस की मरम्मत टीम अलर्ट पर हैं और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया टीम को तैनात किया गया है. ज्यादातर मामलों में बिजली आपूर्ति तेजी से बहाल हो रही है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘एहतियाती उपाय के तौर पर हमने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कुछ क्षेत्रों में अस्थायी रूप से बिजली की आपूर्ति बंद कर दी है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget