एक्सप्लोरर

मेंटिनेंस से हाथ खींच रहा सुरक्षा रियलिटी, जेपी कोसमोस के 4 हजार परिवारों की बढ़ेगी मुसीबत

धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि इन्होंने मेंटिनेंस हैंडओवर के लिए सिर्फ 15 दिन का वक्त दिया है, जो काफी कम समय है.  जबकि, ऐसे मामलों में करीब पांच से छह महीने का वक्त रहता है.

नोएडा सेक्टर 134 स्थित जेपी कोसमोस के रेजिडेंट्स की मुसीबत उस वक्त बढ़ गई जब मेंटिनेंस की जिम्मेदारी से सुरक्षा रियलिटी लिमिटेड ने हाथ खींचने का फैसला किया. हालांकि, जेपी कोसमोस अपार्टमेंट ऑनर्स एसोसिएशन (एओए) ने इसका जोरदार विरोध किया है. 31 दिसंबर को एओए के सदस्य समेत सोसाइटी के लोगों ने काफी संख्या में सुरक्षा रियलिटी के ऑफिस पर पहुंचकर विरोध दर्ज कराया. 

जिसके बाद इस पर अगली बैठक 6 जनवरी 2025 को बुलाई गई है. ये बैठक नोएडा अथॉरिटी के ऑफिस में होगी. एबीपी लाइव से बात करते हुए जेपी कोसमोस के एओए के प्रसिडेंट धर्मेन्द्र कुमार चौधरी और इसकी सदस्य कविता ने बात की. उन्होंने बताया कि चूंकि इस वक्त जेपी कोसमोस में करीब 4 हजार से ज्यादा फैमिली रहती है. ऐसे में जेपी इन्फ्राटेक को सुरक्षा लि. ने ले लिया था. पहले इस सोसाइटी के मेंटिनेंस का काम JEL करती थी (जेपी एसोसिएट्स लिमिटेड), जिसे एफएमजी के नाम से जानते हैं. उन्होंने ये फरमान जारी किया है कि 1 जनवरी 2025 से हैंडओवर ले लीजिए.   

धर्मेन्द्र चौधरी ने बताया कि इन्होंने मेंटिनेंस हैंडओवर के लिए सिर्फ 15 दिन का वक्त दिया है, जो काफी कम समय है.  जबकि, ऐसे मामलों में करीब पांच से छह महीने का वक्त रहता है. ऐसे मामलों में बहुत सारी चीजों का पता लगाना जरूरी है, जैसे- स्ट्रक्चरल ऑडिट्स, सोसाइटी की लिफ्ट्स के ऑडिट, एसेट्स ऑडिट, फाइनेंशियल ड्यू डिलिजेंस ऑडिट... ऐसे कई चीजें हैं.  वो सारे डॉक्यूमेंटेशन करने के बाद ही सुरक्षा लि. से हैंडओवर लेने की स्थिति में होंगे.

हालांकि, जब सुरक्षा लि. की तरफ से इस बात पर सहमति नहीं बनी और वे अपनी बातों पर अड़े रहे कि 1 जनवरी से ही हैंडओवर सोसाइटी के एओए को लेना पड़ेगा, उसके बाद इस बारे में नोएडा अथॉरिटी को बताया गया है.

 दूसरी एक दिक्कत ये भी है कि कोई क्लब सोसाइटी में नहीं बना, 47 में से अभी भी 14 टावर अंडरकंस्ट्रक्शन है. बाकी 33 टावर की स्थिति भी जर्जर है. बिजली के जीएसएस सिस्टम नहीं लगे हुए हैं. बैकअप में दिक्कत है. लिफ्ट खराबी की अलग समस्या है. एओए ने बताया कि अथॉरिटी के ऑफिस में जो भी फैसला होगा उसे हमें भी मान्य होगा और सुरक्षि लि. को भी मानना होगा.

राजेश कुमार पत्रकारिता जगत में पिछले करीब 14 सालों से ज्यादा वक्त से अपना योगदान दे रहे हैं. राष्ट्रीय और सामाजिक मुद्दों से लेकर अपराध जगत तक, हर मुद्दे पर वह स्टोरी लिखते आए हैं. इसके साथ ही, किसी खबरों पर किस तरह अलग-अलग आइडियाज के साथ स्टोरी की जाए, इसके लिए वह अपने सहयोगियों का लगातार मार्गदर्शन करते रहे हैं. इनकी अंतर्राष्ट्रीय जगत की खबरों पर खास नज़र रहती है, जबकि भारत की राजनीति में ये गहरी रुचि रखते हैं. इन्हें क्रिकेट खेलना काफी पसंद और खाली वक्त में पसंद की फिल्में भी खूब देखते हैं. पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखने से पहले उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर ऑफ ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म किया है. राजनीति, चुनाव, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और अर्थव्यवस्था जैसे मुद्दों पर राजेश कुमार लगातार लिखते आ रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली में मानसून सुस्त, उमस बरकरार; अगले 5 दिन तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
दिल्ली की सबसे हाईटेक टनल में कार में लगी आग, ऑटोमैटिक 'स्मार्ट' सिस्टम से 12 मिनट में टला बड़ा हादसा
Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
ईरान के पूर्व राष्ट्रपति थे मोसाद का मोहरा, खामेनेई को सत्ता से हटाने का इजरायली सीक्रेट प्लान लीक
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
बिहार पुलिस डिपार्टमेंट में बड़ा फेरबदल, 22 DSP अधिकारियों का ट्रांसफर; कई SDPO बदले गए
Shubman Gill Statement: इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
इंग्लैंड के खिलाफ पहला वनडे जीतकर बोले कप्तान शुभमन गिल- 'हम पर दबाव था, लेकिन...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
 Zareen Khan Viral Video: 'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'हमारे सामने ही बदल लो' पैप्स ने की बदतमीजी तो आग बबूला हुई जरीन खान- वीडियो वायरल 
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget