एक्सप्लोरर

Delhi: एक साल से फरार मोस्ट वांटेड अपराधी गिरफ्तार, ऐसे दे रहा था पुलिस को चकमा

Delhi News: दिल्ली की क्राइम ब्रांच ने दहशत फैलाने वाले मोस्ट वांटेड अपराधी को गिरफ्तार किया. राजन एक साल से फरार था और जहांगीरपुरी थाने में दर्ज हत्या के मामले में कोर्ट ने अपराधी घोषित किया था.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजधानी में दहशत फैलाने वाले मोस्ट वांटेड और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राजन पिछले एक साल से फरार था और जहांगीरपुरी थाने में दर्ज हत्या के मामले में कोर्ट के द्वारा घोषित अपराधी घोषित किया गया था. पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी राजन लगातार उन्हें चकमा दे रहा था.

आरोपी ने दो लोगो से मिलकर की बेरहमी से हत्या

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 16 जुलाई 2024 को जहांगीरपुरी इलाके में राजन ने अपने 2 सालों अमन उर्फ नाटा और अभिषेक और दूसरी पत्नी आरती के साथ मिलकर भारत यादव नाम के शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी थी.

इन आरोपियों ने चाकू और लाठी से लगातार हमला करते हुए भारत यादव को तब तक मारा जब तक उसकी सांसे थम नहीं गई. इस वारदात के दौरान मृतक की मां ने बेटे की जान बचाने की गुहार भी लगाई लेकिन आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी.

कैसे पकड़ा गया कुख्यात आरोपी?

इस मामले में हत्या करने के बाद तीनों आरोपी अमन ,अभिषेक और आरती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. लेकिन मुख्य आरोपी राजन फरार हो गया. वह लगातार ठिकाने बदलकर और इलेक्ट्रॉनिक संपर्क से दूर रहकर पुलिस की तरफ से बचता रहा. दिल्ली पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया.

पुलिस की टीम ने महीना तक मैन्युअल इंटेलिजेंस और टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आरोपी का पीछा किया. दिल्ली पुलिस की टीम कई बार हिसार और हनुमानगढ़ राजस्थान तक दबिश देने के बावजूद राजन पुलिस को चकमा देता रहा. लेकिन 11 अगस्त को गुप्त सूचना पर टीम ने रोहिणी के मधुबन चौक से आरोपी को अरेस्ट कर लिया.

आरोपी का आपराधिक इतिहास

दिल्ली पुलिस के मुताबिक राजन मूल रूप से हिसार का रहने वाला है और चार भाइयों में से एक है. उसके पिता इनकम टैक्स विभाग में काम करते हैं. वह पहले हरियाणा के करनाल की एक महिला से शादी की थी. लेकिन बाद में उसे छोड़कर दिल्ली जाकर जहांगीरपुरी में कपड़े बेचने लगा और दूसरी शादी आरती से कर ली. आरती भी इसी हत्या केस में गिरफ्तार है.

इसके बाद पहली पत्नी ने भी राजन के खिलाफ करनाल एक क्रिमिनल कंप्लेंट दर्ज कराया हुआ है जिसमें वह अभी फरार है. दिल्ली पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर दूसरे संभावित आपराधिक मामलों की जानकारी जुटा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
दिल्ली के बाजारों में 100 नई पार्किंग का ऐलान, व्यापारियों ने रखी मांग
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
पानी का बिल नहीं भरा? तो 15 अगस्त तक भरें, 100 फीसदी LPSC होगा माफ
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में टीम इंडिया के कितने मैच बाकी? देखें WTC का शेड्यूल
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget