एक्सप्लोरर

Delhi Suicide: आईटीबीपी के पूर्व जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, दो महीने पहले हुए थे रिटायर

Delhi Suicide Case: मृतक जवान की पत्नी ने कहा कि पति से किसी बात को लेकर विवाद के बाद वह मायके में रह रही थी. मृतक यूपी के बागपत जिला का रहने वाला था. मृतक के पत्नी के अनुसार जवान शराबी थे.

Delhi News: दिल्ली के पालम इलाके में स्थित अपने घर में शुक्रवार सुबह एक 48 वर्षीय आईटीबीपी के पूर्व जवान ने खुद को गोली मारकार सुसाइड कर ली. मृतक जवान ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारी. जवान दो महीने पहले ही रिटायर हुआ था. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. मृतक की पहचान पालम क्षेत्र के साध नगर निवासी और यूपी में बागपत के गांव नंगला बाड़ी के मूल निवासी सुधीर कुमार के रूप में हुई. वह दो महीने पहले भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) से हेड कांस्टेबल के पद से रिटायर हुए थे.

खिड़की तोड़कर दरवाजा खोली पुलिस

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे पालम गांव थाने में पुलिस कंट्रोल रूम को फायरिंग की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मौके पर पहुंचे के बाद घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद पाया गया. मुख्य दरवाजे के ऊपर की छोटी खिड़की से झांकने पर पता चला कि एक व्यक्ति फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़ा है. अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने खिड़की तोड़कर दरवाजा खोला. सुधीर की पत्नी रीता ने पुलिस को बताया कि उसके पति के पास लाइसेंसी रिवॉल्वर है और वह शराबी हैं.

मायके में रहती थी पत्नी

अधिकारी ने कहा कि पति से किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद वह मायके में रह रही थी. उसने किसी भी साजिश का खुलासा नहीं किया. मृतक के परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं. अधिकारी ने कहा कि एफएसएल टीम ने घटनास्थल की जांच की. शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल के मर्चुरी में रखवा दिया गया. सीआरपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी गई.

ये भी पढ़ें: Delhi: एक्शन मोड में नजर आईं दिल्ली की मेयर शैली ओबरॉय, कई इलाकों का दौरा कर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget