एक्सप्लोरर

Indian Railways: होली पर उत्तर रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी सौगात, यूपी-बिहार के लिए चलेंगी 26 स्पेशल ट्रेनें

Special Train on Holi: यात्रियों की परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने होली पर दिल्ली से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया.

Delhi News: रंगों का त्योहार होली जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे ही ट्रेन में कन्फर्म टिकट का मिलना और भी मुश्किल होता जा रहा है. कई ट्रेनों में तो लंबी-लंबी प्रतीक्षा सूची चल रही है. इस कारण होली के मौके पर अपने घर जाने की योजना बना रहे लोगों के चेहरे पर थोड़ी मायूसी नजर आने लगी है. ये हालात कमोबेश सभी रुट की ट्रेन में देखने को मिल रहा है, लेकिन यूपी-बिहार की तरफ जाने वाली ट्रेनों में अभी से ही टिकटों की मारामारी शुरू हो गई है. 

यात्रियों की इस परेशानी को देखते हुए उत्तर रेलवे ने होली पर दिल्ली से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए कई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का एलान किया है. इसके अलावा, कई ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए जाने की घोषणा की है.

 60% ज्यादा ट्रेनें चलाने की तैयारी

रेलवे के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्वांचल की तरफ जाने वाली ट्रेनों में ज्यादा भीड़ होती है. बीते वर्ष होली पर बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड जाने के लिए 17 ट्रेनों का संचालन किया गया था. साथ ही नियमित चलने वाली ट्रेनों में अतिरिक्त कोच भी लगाए गए थे. इस बार रेलवे ने पिछले वर्ष की तुलना में इस बार होली पर 60 प्रतिशत अधिक ट्रेनें चलानें की तैयारी कर रखी है. रेलवे की ओर से अब तक 26 ट्रेनों के संचालन की घोषणा की जा चुकी है.

नियमित ट्रेन में अतिरिक्त कोच

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर लोग होली पर उन्हीं ट्रेनों में सफर करने के लिए पहुंचते हैं, जो नियमित चलती हैं. ऐसे में उन ट्रेनों में बहुत ज्यादा भीड़ हो जाती है और यात्रियों को असुविधा होती है. उन्होंने बताया कि 21 मार्च के बाद ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे.

होली पर उत्तर रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेनें

बात करें स्पेशल ट्रेनों की तो, 09003/09004 मुंबई सेंट्रल दिल्ली सराय रोहिल्ला-मुंबई सेंट्रल चार फेरे लगाएगी. यह ट्रेन 09003 मुंबई सेंट्रल- दिल्ली सराय रोहिल्ला स्पेशल 22 मार्च से 29 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को और 09004 दिल्ली सराय रोहिल्ला मुंबई सेंट्रल स्पेशल 23 मार्च और 30 मार्च से प्रत्येक शनिवार को चलेगी. वहीं, 04536 अंबाला कैंट- कटिहार जंक्शन आरक्षित स्पेशल 22 मार्च से शुक्रवार को चलेगी और 04535 कटिहार जंक्शन अंबाला कैंट आरक्षित स्पेशल 23 मार्च से शनिवार को चलाई जाएगी. जबकि 04530 भटिंडा-वाराणसी आरक्षित स्पेशल 22 मार्च से शुक्रवार को, 04529 वाराणसी-भटिंडा आरक्षित स्पेशल 23 मार्च से शनिवार को और 05303 गोरखपुर-महबूबनगर स्पेशल 23 मार्च से शनिवार को एवं 05304 महबूबनगर-गोरखपुर स्पेशल 25 मार्च से सोमवार को और 05051 छपरा-सिकंदराबाद स्पेशल 30 मार्च से शनिवार को एवं 05052 सिकंदराबाद-छपरा स्पेशल एक अप्रैल से सोमवार तक चलेगी. इसी दौरान 08571/08572 विशाखापत्तनम हजरत निजामुद्दीन- विशाखापत्तनम विशेष, 03435/ 03436 मालदा टाउन आनंद-विहार टर्मिनस-मालदा टाउन स्पेशल और 08475/08476 पुरी- निजामुद्दीन-पुरी स्पेशल भी चार फेरे लगाएगी.

Delhi Weather Update: दिल्ली में छाए रहेंगे बादल या बढ़ेगी गर्मी, जानें- क्या है IMD का अलर्ट

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget