एक्सप्लोरर

भारत पाक सीजफायर पर दिल्ली BJP अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा का बड़ा बयान, 'दोनों देशों के लिए एक सुनहरा...'

India Pakistan Ceasefire News: वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह सीजफायर दोनों देशों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसका उपयोग क्षेत्रीय स्थिरता और आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए.

India Pakistan Ceasefire News: दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भारत और पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर समझौते का स्वागत करते हुए इसे दोनों देशों के बीच शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है. उन्होंने इस अवसर पर पाकिस्तान से अपील की है कि वह इस समझौते के प्रति पूर्ण ईमानदारी और प्रतिबद्धता दिखाए ताकि सीमा पर लंबे समय तक शांति कायम रह सके. 

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह सीजफायर दोनों देशों के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसका उपयोग क्षेत्रीय स्थिरता और आपसी सहयोग को बढ़ाने के लिए किया जाना चाहिए.

'भारत हमेशा से शांति का पक्षधर'
वीरेंद्र सचदेवा ने अपने बयान में आगे कहा, "भारत का कभी भी आम पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कोई बैर नहीं रहा है." उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत की लड़ाई केवल उस आतंकवाद के खिलाफ है, जो पाकिस्तान की धरती से संचालित होता है और जिसे वहां की सेना और सरकार का प्रत्यक्ष या परोक्ष समर्थन प्राप्त होता है. उन्होंने कहा, "भारत हमेशा से शांति का पक्षधर रहा है, लेकिन हमारी यह शांति की चाहत कमजोरी नहीं है. हमारी लड़ाई आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ है, न कि पाकिस्तान के आम नागरिकों के खिलाफ."

'अपनी धरती से आतंकवाद को उखाड़ फेंके पाकिस्तान'
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने इस सीजफायर को पाकिस्तान के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर के रूप में रेखांकित किया. उन्होंने कहा कि यह समय है जब पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकवाद को पूरी तरह उखाड़ फेंके. सचदेवा ने पाकिस्तानी सेना और सरकार से अपील की कि वे इस समझौते का सम्मान करते हुए आतंकवादी गतिविधियों पर लगाम लगाएं और अपनी जमीन को आतंकवाद का गढ़ बनने से रोकें. उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान इस दिशा में ठोस और विश्वसनीय कदम उठाता है, तो यह न केवल दोनों देशों के बीच विश्वास बहाली में मदद करेगा, बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में शांति और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करेगा

'सरकार शांति के लिए प्रतिबद्ध'
सचदेवा ने यह भी कहा कि भारत सरकार और सेना हमेशा से सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रही है, लेकिन आतंकवाद के खिलाफ भारत का रुख अडिग है. उन्होंने उम्मीद जताई कि यह सीजफायर दोनों देशों के बीच तनाव को कम करने और भविष्य में सकारात्मक वार्ता का आधार तैयार करने में सहायक होगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
दिल्ली HC का अहम फैसला, 'सजा का मकसद सिर्फ बदला नहीं, सुधार भी'
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
क्या रेप कानून जेंडर न्यूट्रल होना चाहिए? दिल्ली HC करेगा फैसला
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी, जानें अपडेट
दिल्ली को आज परेशान करेगी उमस भरी गर्मी, 4 दिन तक केवल बूंदाबांदी
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात
प्रेमी से इश्क, पति से नफरत और 5 लाख में डील... दिल्ली में हत्या की खौफनाक वारदात

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
Spider Man BO Day 14: दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
दूसरे बुधवार फिर घटी 'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' की कमाई, लेकिन बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
IND vs SL: पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
पहले टेस्ट में श्रीलंका की खटिया खड़ी कर देंगे 3 भारतीय खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget