एक्सप्लोरर

इंडिया गठबंधन में दरार, अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP ने उठाया बड़ा कदम

INDIA Alliance Crack: आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस से दूरी बनाते हुए कहा है कि जहां भी ये गठबंधन में रहेगी, वहां आप मौजूद नहीं होगी. सूत्रों ने इसकी जानकारी दी.

INDIA Alliance Crack: ऑपरेशन सिंदूर को लेकर विपक्षी पार्टियां सरकार से संसद के विशेष सत्र की मांग कर रही है. इस बीच इंडिया गठबंधन में दरार देखने को मिल रही है. कांग्रेस से नाराज अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने कांग्रेस से जुड़े गठबंधन में साथ आने के लिए मना किया है.

आम आदमी पार्टी विशेष सत्र की मांग वाली एक अलग चिट्ठी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजेगी. आम आदमी पार्टी सिर्फ उसी गठबंधन से जुड़ना चाहती है जिसमें कांग्रेस शामिल ना हो.

दिल्ली चुनाव के समय बढ़ी थी तल्खी

बता दें दिल्ली में विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) में तल्खी काफी बढ़ गई थी. आप और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ी. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि दिल्ली में आप की हार की एक वजह कांग्रेस भी रही. दिल्ली में लगातार 10 सालों तक सत्ता में रही आप को हार का सामना करना पड़ा और 25 सालों के बाद बीजेपी ने सरकार बनाई. 

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने मंगलवार (3 जून) को कंस्टीट्यू़शन क्लब में बैठक बुलाई. इस बैठक में कांग्रेस से जयराम रमेश, शिवसेना यूबीटी से संजय राउत, समाजवादी पार्टी से राम गोपाल यादव, आरजेडी से मनोज झा और टीएमसी से डेरेक ओब्रायन शामिल हुए.

क्या बोली कांग्रेस?

कांंग्रेस ने इस बैठक के बाद बताया कि 16 पार्टियों ने पीएम को चिट्ठी लिखी है, जिसमें संसद के विशेष सत्र की मांग की गई है. सरकार संसद के प्रति जिम्मेदार है और संसद लोगों के प्रति जिम्मेदार है. 16 लोगों ने इस चिठ्ठी पर साइन किया है.

कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जब देश पर ये आक्रमण हुआ तो कांग्रेस पार्टी और विपक्षी दलों ने पूर्ण रूप से सेना और सरकार को पूरी तरह से समर्थन दिया है. जब अमेरिका द्वारा सीजफायर की घोषणा की गई तो हमें लगा कि संसद का विशेष सत्र बुलाया जाना चाहिए.

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Protest: CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन
CJI ने कहा 'हमें लाठीचार्ज के वीडियो देखने में इंटरेस्ट नहीं', अभिजीत दीपके का आया ऐसा रिएक्शन
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
Exclusive: दिल्ली प्रोटेस्ट पर CJP से निकाले गए विजेता दहिया का बड़ा बयान, 'बलि का बकरा बनाया गया...'
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
दिल्ली प्रोटेस्ट के 25वें दिन जंतर-मंतर पर क्या है हाल? भारी संख्या में छात्रों का प्रदर्शन जारी, और बच्चे पहुंचे
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज नहीं हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स', मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget