एक्सप्लोरर

विधानसभा में हिंदू नव वर्ष 2082 पर पहली बार आयोजन, दुल्हन की तरह सजेगा परिसर, जानें कैसी है तैयारी?

Hindu New Year 2025: दिल्ली विधानसभा में हिंदू नव वर्ष पर भव्य आयोजन होगा. विधानसभा को फूलों और रंग बिरंगी रोशनी से सजाया जाएगा. स्पीकर ने तैयारियों की समीक्षा की.

Delhi News: विक्रम संवत 2082 का आगमन होने जा रहा है. 30 मार्च को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के साथ नव संवत्सर की शुरुआत होगी. दिल्ली विधानसभा में ‘चैत्र शुक्ल प्रतिपदा नव संवत्सर 2082’ पर भव्य आयोजन होगा. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई.

बैठक में सुरक्षा, यातायात, अतिथियों की सुविधा और अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा हुई. उन्होंने बताया कि हिंदू नव वर्ष के आयोजन में मुख्यमंत्री, मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य विशिष्ट अतिथि भी शामिल होंगे.

अनुमान है कि करीब 1500 से अधिक लोग कार्यक्रम के साक्षी बनेंगे. विजेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों को अतिथियों की सुविधा का ध्यान रखने की नसीहत दी. समीक्षा बैठक में दिल्ली पुलिस, ट्रैफिक पुलिस, सशस्त्र पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर), एसीपी ट्रैफिक और अन्य अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं.

हिंदू नव वर्ष की तैयारियों पर बैठक

हिंदू नव वर्ष पर विधानसभा परिसर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा. फूलों और रंग बिरंगी रोशनी से साज सज्जा की जाएगी. आकर्षण बढ़ाने के लिए दो बड़े गुब्बारे भी लगाए जाएंगे. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आगंतुकों के लिए पर्याप्त पेयजल और बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए. कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है.

दिल्ली विधानसभा में भव्य आयोजन

आयोजन के दौरान कैट्स एम्बुलेंस, अग्निशमन दल और चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. उद्यान विभाग और अन्य प्रशासनिक इकाइयों को भी आयोजन की सफलता के लिए निर्देश दिए गए हैं. समीक्षा बैठक के बाद स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मियों संग विधानसभा परिसर का दौरा किया. दिल्ली विधानसभा सचिवालय शुभ अवसर को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है. 

ये भी पढ़ें- दिल्ली में पावर कट पर सियासत, ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों को किया खारिज

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली सरकार ने खत्म की 20 साल पुरानी B&B पॉलिसी, नए स्ट्रक्चर की तैयारी
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक
दिल्ली में ड्रेस रिहर्सल, 13 अगस्त के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन वाहनों पर रोक

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget