एक्सप्लोरर

दिल्ली में पावर कट पर सियासत, ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने अरविंद केजरीवाल के आरोपों को किया खारिज

Delhi Politics: AAP और BJP दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर आमने-सामने हैं. AAP का आरोप है कि BJP सरकार के बाद कटौती बढ़ी है जबकि ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने इसे खारिज कर दिया है.

Delhi News: दिल्ली में बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार आमने-सामने आ गई है. आम आदमी पार्टी का आरोप है कि बीजेपी सरकार बनने के बाद दिल्ली में पावर कट बढ़ गए हैं और जनता को परेशानी हो रही है. हालांकि, दिल्ली सरकार के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है.

ABP न्यूज़ से बातचीत में ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पंजाब में बैठकर झूठे आरोप लगा रहे हैं. उन्होंने कहा, “अगर बिजली की समस्या को ठीक करना है, तो क्या पावर कट करके किया जाएगा या बिना पावर कट के?”

इस बीच उन्होंने दावा किया, "अरविंद केजरीवाल सरकार में भी दिल्ली में पावर कट लगते थे, लेकिन अब झूठा प्रचार किया जा रहा है. 1 जनवरी 2024 से 1 जनवरी 2025 तक दिल्ली में 21 हजार से ज्यादा बार बिजली कट लग चुके हैं, जिनमें से कई कट एक घंटे या उससे ज्यादा के थे.”

दिल्ली में बिजली की क्या स्थिति?
आशीष सूद ने कहा कि उनकी सरकार गर्मियों में बिजली की बढ़ती मांग को लेकर पूरी तैयारी कर रही है. उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार 'समर एक्शन प्लान' पर काम कर रही है और 9000 मेगावॉट तक बिजली आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा, एक कंट्रोल रूम भी बनाया जा रहा है, जहां से हर इलाके की बिजली आपूर्ति पर नजर रखी जाएगी.

मुफ्त बिजली योजना जारी रहेगी
मुफ्त बिजली को लेकर आ रही अटकलों पर भी आशीष सूद ने सफाई दी. उन्होंने कहा, “दिल्ली की जनता को मिलने वाली बिजली सब्सिडी जारी रहेगी. सब्सिडी का पैसा सीधे उनके खाते में जाएगा और जब बिल जीरो आएगा, तो अरविंद केजरीवाल क्या कहेंगे?”

अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप
ऊर्जा मंत्री ने अरविंद केजरीवाल पर बिजली कंपनियों से मिलीभगत का भी आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “केजरीवाल सरकार ने बिजली कंपनियों के साथ मिलकर दिल्ली के लोगों से धोखा किया. बिजली के दाम बढ़ाए, लेकिन जनता को बताया भी नहीं.”

बिजली को लेकर पहले भी हो चुका विवाद
दिल्ली में बिजली आपूर्ति और सब्सिडी को लेकर पहले भी विवाद होते रहे हैं. जब साल 2013 में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी थी, तब बिजली बिल आधे करने का वादा किया गया था. बाद में बिजली सब्सिडी लागू की गई, जिससे 200 यूनिट तक बिजली फ्री होने लगी. हालांकि, बीजेपी का आरोप रहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार ने बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए रेगुलेटरी एसेट्स का खेल किया.

अब आगे क्या होगा?
आशीष सूद ने साफ किया कि दिल्ली में पावर कट की समस्या नहीं होगी और मुफ्त बिजली भी जारी रहेगी. अब देखना यह होगा कि आम आदमी पार्टी इस पर क्या प्रतिक्रिया देती है और बीजेपी सरकार पावर कट के मुद्दे को कैसे संभालती है.

ये भी पढ़ें: Delhi: फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, रेप केस में आया ये फैसला

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट महिलाओं को वीजा के लिए ट्रंप की No, आखिर क्यों अमेरिका ने लिया इतना बड़ा फैसला
प्रेग्नेंट महिलाओं को वीजा के लिए ट्रंप की No, आखिर क्यों अमेरिका ने लिया इतना बड़ा फैसला
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव

वीडियोज

सीक्रेट लव का शैतान दुश्मन | Sansani
TMC सांसद ने मकर द्वार पर सुलगाई सिगरेट...Giriraj Singh ने सांसद को टोका | ABP News
UP Sir Update: घुसपैठियों के खिलाफ देश में पहली बार इतना बड़ा एक्शन! | SIR Controversy
Sandeep Chaudhary: विपक्ष को बिहार वाला भय...3 करोड़ वोट कटना तय? | SIR | Gyanesh Kumar
Hanumangarh Farmers Protest: देश का किसान इतना क्रोधित क्यों है? | Bharat ki Baat With Pratima

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रेग्नेंट महिलाओं को वीजा के लिए ट्रंप की No, आखिर क्यों अमेरिका ने लिया इतना बड़ा फैसला
प्रेग्नेंट महिलाओं को वीजा के लिए ट्रंप की No, आखिर क्यों अमेरिका ने लिया इतना बड़ा फैसला
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
'ऐसे लोगों को रात के अंधेरे में निपटा देंगे', डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री की इन अधिकारियों को चेतावनी
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
इस मुस्लिम देश में लाखों भारतीय जमकर कमा रहे पैसा, 1 हजार लेकर लौटे तो भारत में हो जाते हैं 2 लाख
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
'हमें साउथ अफ्रीका से सीखना होगा...', दूसरे टी-20 में हार के बाद क्या बोले भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव
Tere Ishk Mein BO Day 14: 'धुरंधर' के आगे मजबूती से डटी हुई है 'तेरे इश्क में', 14 दिनों में कर डाली है इतनी धमाकेदार कमाई
'धुरंधर' के आगे मजबूती से डटी हुई है 'तेरे इश्क में', 14 दिनों में कर डाली है इतनी कमाई
IAS संतोष वर्मा पर एक्शन! मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को भेजा बर्खास्तगी का प्रस्ताव
IAS संतोष वर्मा पर एक्शन! मध्य प्रदेश सरकार ने केंद्र को भेजा बर्खास्तगी का प्रस्ताव
IndiGo Flight Cancellation: ट्रेन के डायनमिक किराये और प्लेन के डायनमिक किराये में क्या अंतर है, कैसे तय होते हैं रेट?
ट्रेन के डायनमिक किराये और प्लेन के डायनमिक किराये में क्या अंतर है, कैसे तय होते हैं रेट?
बीच सड़क पर कुर्सी डाले टोल वसूल रहा था MCD कर्मचारी, कार ने मारी टक्कर; वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बीच सड़क पर कुर्सी डाले टोल वसूल रहा था MCD कर्मचारी, कार ने मारी टक्कर; वीडियो देख कांप जाएगी रूह
Embed widget