एक्सप्लोरर

Gurugram: जीएमसी के अफसरों ने किया गुरुग्राम बंधवाड़ी डंपिंग साइट का दौरा, काम में तेजी लाने पर दिया जोर 

GMC Dumping Site: जीएमसी के ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा, "अपनी पूरी क्षमता के साथ लीगेसी कचरा निष्पादन कार्य करना सुनिश्चित करें. दिए गए लक्ष्यों को प्रतिदिन पूरा करने का प्रयास करें."

Gurugram News: हरियाणा के गुरुग्राम नगर निगम (GMC) ने जून 2024 तक डंप साईट को साफ करने का रोड मैप तैयार किया है. इसके तहत 6 एजेंसियां इस पर कार्य कर रही हैं. जिनकी औसतन 13,000 टन प्रतिदिन निष्पादन की क्षमता है. कार्य को देखने के लिए मंगलवार को नगर निगम गुरुग्राम के संयुक्त आयुक्त (स्वच्छ भारत मिशन) डा. नरेश कुमार ने बंधवाड़ी स्थित ठोस कचरा प्रबंधन साईट का दौरा किया. 

जीएमसी के ज्वाइंट कमिश्नर ने लीगेसी कचरा प्रबंधन करने वाली एजेंसियों के कार्य का निरीक्षण करते हुए उन्होंने और अधिक तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. उनके साथ सलाहकार अनिल मेहता, शरद भटनागर व ओपी गोयल भी शामिल रहे. एजेंसी प्रतिनिधियों से संयुक्त आयुक्त ने कहा, "वे अपनी पूरी क्षमता के साथ लीगेसी कचरा निष्पादन कार्य करना सुनिश्चित करें. दिए गए लक्ष्यों को प्रतिदिन पूरा करने का प्रयास करें. ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर निष्पादन कार्य पूरा हो सके. उन्होंने लीगेसी वेस्ट निष्पादन के साथ ही लीचेट प्रबंधन भी करने के निर्देश एजेंसियों को दिए."

GMC के अफसरों ने किया मौके का मुआयना 

लीगेसी वेस्ट निष्पादन के समय उत्पन्न होने वाले लीचेट का प्रबंधन भी संबंधित एजेंसी को ही करना होता है. नगर निगम गुरुग्राम द्वारा बंधवाड़ी में जमा हुए लीगेसी वेस्ट का निष्पादन तेजी गति से सुनिश्चित किया जा रहा है. इसके तहत जनवरी 2023 से जनवरी 2024 तक 17.07 लाख मीट्रिक टन लीगेसी कचरे का निष्पादन किया जा चुका है. शेष बचे 19.90 लाख मीट्रिक टन कचरे का निष्पादन कार्य तेज गति से चल रहा है. 

टैंकरों के माध्यम से शिफ्टिंग की तैयारी

अगर लीचेट प्रबंधन की बात की जाए तो, नगर निगम द्वारा जीएमडीए के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों पर उपचार के लिए टैंकरों के माध्यम से लीचेट की शिफ्टिंग सुनिश्चित की जा रही है. नगर निगम के आयुक्त डा. नरहरि सिंह बांगड़ ने गुरुग्राम के नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी की भावना के साथ कचरा प्रबंधन तथा शहर को स्वचछ बनाने की दिशा में अपनी भूमिका निभाएं.

(-राजेश यादव की रिपोर्ट)

Haryana बीजेपी ने सभी सीटों पर जीत का तय किया लक्ष्य, चुनाव संचालन समिति ने इस रणनीति पर अमल के दिए निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में तड़के सुबह से बूंदाबांदी ने बदला मौसम का मिजाज, चक्रवात अर्नब का असर
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
दिल्ली में फुटपाथ गायब! सड़कों पर पार्किंग हावी, HC ने की तल्ख टिप्पणी
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
पासपोर्ट रिन्यू कराने के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे, दिल्ली HC का दखल देने से इनकार
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट
CJP पर जुर्माने की मांग वाली याचिका, HC से आया ये बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब इस राज्य में होगा एक्शन, भ्रष्टाचार का आरोप, 700 करोड़ के नुकसान का दावा
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी के BJP उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
Live: वाराणसी के BJP MLC उम्मीदवार ने स्वीकारी हार, सपा सांसद ने की 2027 की भविष्यवाणी
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
अब किस बात पर भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'Gen-Z अब उनके दोस्त नहीं'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर होगा बड़ा क्लैश, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी रणबीर कपूर की 'रामायण'
दिवाली 2026 पर बॉक्स ऑफिस पर महाटक्कर, सूर्या-नयनतारा की फिल्मों से भिड़ेगी 'रामायण'
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस से मांगी माफी! MLC चुनाव रिजल्ट पर बोले- एक सीट जीती है
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
'कल मोदी जी बहुत खुश हो गए थे', नागपुर में कांग्रेस की जीत पर संजय राउत का तंज
Amla Storage Tips: आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
आंवला कैसे स्टोर करें कि महीनों चले? आजमाएं दादी-नानी के नुस्खे
Embed widget