एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: बारिश थमने के साथ ही दिल्ली की हवा होने लगी खराब, जानें कब लागू होगा GRAP सिस्टम

Delhi News: सीएक्यूएम उप-समिति के सदस्य वीके सोनी ने कहा कि जीआरएपी को लागू करने को लेकर समीक्षा तब की जाएगी तब हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने को लेकर भविष्यवाणी  हो जाएगी.

Delhi News: बारिश बंद होते ही दिल्ली की वायु गुणवत्ता खराब होने की संभावाना है. वायु प्रदूषण का मुकाबला करने के लिए संशोधित ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP)  को लागू करने की पूरी तैयारी हो चुकी है. हालांकि इसे कब लागू किया जाना है इसको लेकर वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा गणित उप-समिति जल्द ही बैठक करेगी.

इस सप्ताह के अंत तक सही रहेगी हवा की क्वालिटी
हाल के दिनों में हुई बारिश की वजह से दिल्ली की वायु गुणवत्ता संतोषजनक श्रेणी में बनी हुई है, लेकिन मंगलवार को हवा के मध्यम श्रेणी में रहने का अनुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग में पर्यावरण और अनुसंधान केंद्र के प्रमुख और सीएक्यूएम उप-समिति के सदस्य वीके सोनी ने कहा कि जीआरएपी को लागू करने को लेकर समीक्षा तब की जाएगी तब हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में पहुंचने को लेकर भविष्यवाणी  हो जाएगी. उन्होंने कहा कि इस सप्ताह वायु के इस श्रेणी में पहुंचने की उम्मीद नहीं है. हम तीन-चार दिन पहले वायु गुणवत्ता पर विचार करेंगे.

बारिश के चलते हवा रही साफ
उन्होंने कहा कि हाल ही में हुई बारिश के चलते कुछ दिनों के लिए  शहर में पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर राष्ट्रीय मानकों के भीतर रहा. हालांकि सोमवार को एक्यूआई का स्तर 100 पर पहुंच गया जो कि एक संतोषजनक स्थिति है, लेकिन मंगलवार को इसके मॉडरेट स्थिती में पहुंचने की संभावना है. दिल्ली के लिए भारतीय उष्णकटिबंधीय मौसम विज्ञान संस्थान, पुणे द्वारा विकसित की गई वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार अगले सात दिनों तक हवा की गुणवत्ता 'संतोषजनक' या मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है. बता दें कि इस सर्दी के मौसम के दौरान, सीएक्यूएम ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के लिए जीआरएपी बेंचमार्क को संशोधित किया है.

खराब हवा के संकेत मिलते ही लागू होगा जीआरएपी
प्रतिकूल वायु गुणवत्ता को अब चार चरणों में वर्गीकृत किया जाएगा. वायु गुणवत्ता के पूर्वानुमान के आधार पर एक्यूआई के उस चरण के अनुमानित प्रतिकूल स्तर तक पहुंचने से कम से कम तीन दिन पहले जीआरएपी के दूसरे, तीसरे और चौथे चरण  के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई लागू की जाएगी. जीआरएपी के शेड्यूल के अनुसार पहला चरण तब लागू होगा जब एक्यूआई 201 से 300 के बीच खराब श्रेणी में होगा. पहले चरण में डीजल जेनरेटरों पर प्रतिबंध, एवं बिल्डिंगों के निर्माण के दौरान उड़ने वाली धूल मिट्टी का प्रबंधन शामिल है. वहीं दूसरे, तीसरे और चौथे चरण तब लागू होंगे तब एक्यूआई 300  के ऊपर चला जाएगा.

यह भी पढ़ें:

Delhi Police Raids on PFI: दिल्ली के शाहीनबाग, रोहिणी में PFI के कई ठिकानों पर छापा, 30 लोग गिरफ्तार

JNU Admission Portal: जेएनयू आज लांच कर सकता है एडमिशन पोर्टल, जानिए दाखिलों को लेकर क्या है ताजा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'निर्भया केस जैसा हाल...'पेपर लीक पर नए कानून से भड़के NEET आरोपियों के वकील
'निर्भया केस जैसा हाल...'पेपर लीक पर नए कानून से भड़के NEET आरोपियों के वकील
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
PM मोदी के वीडियो पर बोली CJP, 'पेपर लीक रोकने के लिए आपने पहले भी...'
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस
पहले कैब बुक की, फिर ड्राइवर की चाकू से हत्या, दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ब्लाइंड मर्डर केस

वीडियोज

New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
बूमर पर बेटे ने ली मौज, शशि थरूर के जवाब ने जीत लिया इंटरनेट!
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
राम मंदिर में ऑनलाइन चढ़ावे का सिस्टम, जानें कैसे करें दान?
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
वैभव सूर्यवंशी ने 'मैन ऑफ द सीरीज' बनने पर दिया दिल जीत लेने वाला बयान, जानें क्या कहा
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Embed widget