एक्सप्लोरर

दिल्ली-NCR में फिर GRAP-3 के प्रतिबंध लागू, बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए फैसला

Delhi GRAP-3 Restrictions: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के कारण गुरुवार को फिर से GRAP-3 लागू किया गया है. जब AQI 350 से ऊपर जाता है तो GRAP-3 और 400 से ऊपर जाने पर GRAP-4 लागू होता है.

GRAP-3 in Delhi: दिल्ली-एनसीआर में एयर क्वालिटी (AQI) बिगड़ने के बाद गुरुवार (9 जनवरी) को फिर से जीआरएपी का तीसरा चरण (GRAP-3) लागू कर दिया गया है. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (Commission for Air Quality Management) ने इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 

जारी नोटिफिकेशन में ग्रैप 3 और ग्रैप 4 लागू किए जाने के नियमों का भी जिक्र किया है. आयोग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, अगर दिल्ली-एनसीआर में AQI 350 से ऊपर जाता है तो एहतियाती तौर पर GRAP-3 लागू करना होगा. वहीं, अगर इसी दिन वायु गुणवत्ता 400 पार करती है तो ग्रैप-4 के प्रतिबंध फिर से लागू हो जाएंगे. 

9 जनवरी को AQI 357 
नोटिफिकेशन में बताया गया है कि फिलहाल, 8 जनवरी 2025 को 297 AQI दर्ज किया गया था. शांत हवाओं और धुंध की स्थिति बनने के कारण इसमें तेजी से वृद्धि हई  और 9 जनवरी 2025 की शाम 4.00 बजे तक AQI 357 पहुंच गया. 

ग्रैप-3 में क्या होती हैं पाबंदियां?
1. दिल्ली में माल ढुलाई के लिए BS-4 के डीजल इंजन वाले मीडियम गुड्स व्हीकल (MGV) पर पाबंदी रहेगी. इस प्रतिबंध में केवल इमरजेंसी और जरूरी सेवाओं के लिए छूट मिलेगी. 
2. दिल्ली से बाहर के रजिस्टर्ड BS-4 या उससे कम मानक वाले व्हीकल्स को दिल्ली में एंट्री नहीं मिलेगी. पहले ये नियम GRAP-4 में शामिल था, जिसे तीसरे चरण में भी लागू किया गया है. 
3. दिल्ली में BS-4 या पुराने मानकों वाले गैर जरूरी डीजल MGV पर प्रतिबंध होता है.
4. दिल्ली-एनसीआर के स्कूलों में 5वीं क्लास तक की पढ़ाई हाइब्रिड मोड में कराई जा सकती है. अभिभावक के पास ऑनलाइन या ऑफलाइन क्लास चुनने का ऑप्शन होता है. 
5. GRAP-3 में दिल्ली और एनसीआर से संबंधित राज्य सरकारें सरकारी कार्यालयों के समय में बदलाव कर सकती हैं.

दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री
दिल्ली में गुरुवार को हल्का कोहरा छाया रहा. शहर में लगातार शीत लहर की स्थिति के कंपकंपी और ठिठुरन की स्थिति बनी रही. IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में पुजारियों को 18 हजार रुपये देने पर मुस्लिम धर्मगुरु महमूद मदनी ने क्या कुछ कहा? 

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में पिछले 5 साल में जुलाई की सबसे गर्म रात, बारिश की उम्मीद, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
दिल्ली में रामलीला की तैयारियां शुरू, आयोजकों ने MCD के सामने रखीं ये 7 बड़ी मांगें
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
सिर्फ धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं, अनशन पर बैठे सोनम वांगचुक की मांगें क्या हैं?
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...
लप्पू-सा सचिन वाली आंटी सोनम वांगचुक के समर्थन में पहुंचीं जंतर-मंतर, कहा- सिस्टम ही लप्पू...

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget