एक्सप्लोरर

Delhi Free Wi-Fi Scheme: कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद दिल्ली के लोगों को नहीं मिल रहा फ्री वाई-फाई, अब आई ये राहत भरी खबर

Delhi News: सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकार ने वाई-फाई एजेंसियों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कराने के लिए फाइल तैयार कर ली है, जल्द ही लोगों को दोबारा फ्री वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

Free Wi-Fi In Delhi: कहना गलत नहीं होगा कि जिस तरीके से जीवन जीने के लिए भोजन-पानी और ऑक्सीजन सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है, उसी प्रकार आज लोगों के जीवन में इंटरनेट की भूमिका भी काफी अहम हो चुकी है. देश की राजधानी दिल्ली (Delhi) राजनीति के साथ-साथ व्यवसाय का भी प्रमुख केंद्र है. लाखों लोग दूसरे शहरों से यहां पर रोजगार और कामकाज के लिए आते हैं.

लोगों की सुविधा को देखते हुए 2019 में दिल्ली सरकार द्वारा फ्री वाई-फाई योजना (Wi-Fi scheme) की शुरुआत की गई थी जिसके तहत दिल्ली में 10500 से अधिक जगहों पर वाई-फाई हॉट स्पॉट बनाए गए थे, फ्री वाई-फाई सुविधा का 20 लाख से अधिक लोगों ने लाभ उठाया, लेकिन अब वाईफाई एजेंसियों के साथ दिल्ली सरकार का तीन साल का फ्री वाई-फाई कॉन्ट्रैक्ट समाप्त होने से अब लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है.

 कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू ना होने की वजह से रुकी है फ्री वाई-फाई सुविधा
दिल्ली सरकार द्वारा 2019 में फ्री वाई-फाई सुविधा मुहैया कराने के लिए एक एजेंसी को कॉन्ट्रैक्ट दिया गया था जिसमें 3 वर्षों तक वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी निजी कंपनी पर थी और इस वाई-फाई सुविधा के ऑपरेटिंग कॉस्ट का भुगतान दिल्ली सरकार द्वारा किया जा रहा था. कॉन्ट्रैक्ट पूरा होने के बाद  वाईफाई सुविधा फ्री में लोगों को मिलना अब बंद हो चुकी है. अब लोगों को इस कॉन्ट्रैक्ट के रिन्यू होने का इंतजार है.

'रिन्यू कराने के लिए दिल्ली सरकार की फाइल तैयार'
सूत्रों की मानें तो दिल्ली सरकार द्वारा वाईफाई एजेंसियों को कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू कराने के लिए फाइल भी तैयार कर ली गई है और आने वाले कुछ ही समय में एक बार फिर से इस कॉन्ट्रैक्ट का रिन्यू करा कर लोगों को फ्री  वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इससे पहले दिल्ली के 10500 से अधिक जगहों पर लगे वाईफाई हॉटस्पॉट की सुविधा से लोग इंटरनेट के 15 जीबी तक डाटा का इस्तेमाल कर पाते थे. राजधानी दिल्ली के रेजिडेंशियल इलाके,  बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन, मार्केट, पब्लिक पार्क, सरकारी बिल्डिंग व अन्य क्षेत्रों में ज्यादातर हॉटस्पॉट उपलब्ध थे.

यह भी पढ़ें: Solar Cooler Price: दिल्ली के बाजारों में छाया सोलर कूलर, ऑनलाइन भी बढ़ी इसकी डिमांड, जानें- कीमत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नीतीश कुमार का जिक्र कर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'अगर बीजेपी एक ही सीट...'
नीतीश कुमार का जिक्र कर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, 'अगर बीजेपी एक ही सीट...'
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के फैसले पहले अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं जाऊंगा और...
जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा के फैसले पहले अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं जाऊंगा और...
'ये पागल टाइप का आदमी है...', राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता उदित राज
'ये पागल टाइप का आदमी है...', राहुल गांधी पर तेज प्रताप यादव के बयान पर भड़के कांग्रेस नेता उदित राज
दिल्ली: हिरणों की जिंदगी पर संकट, डियर पार्क से टाइगर रिजर्व भेजने के फैसले पर उठे सवाल
दिल्ली: हिरणों की जिंदगी पर संकट, डियर पार्क से टाइगर रिजर्व भेजने के फैसले पर उठे सवाल

वीडियोज

Raja Shivaji Trailer Review: Riteish Deshmukh ने Shivaji Maharaj की दमदार कहानी दिखाई
Bollywood: क्या कपूर खानदान में फिर आएगी खुशखबरी? | Khabar Filmy Hain | Alia Bhatt
Sansani: इंटरनेशनल मंच पर... ट्रंप को खुला चैलेंज ! | Iran-israel war update
Chitra Tripathi: ईरान का 'मालिक' कौन? | Trump | Hormuz | China | Netanyahu | Breaking
Prayagraj Viral Video: क्या रसूख के नशे में चूर इन थार सवारों पर लगेगी लगाम? | UP | Breaking

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वुमेंस रिजर्वेशन एक्ट 2023 के बाद कितनी महिलाओं को मिला चांस? कांग्रेस से हाईएस्ट 33.3% फीमेल कैंडिडेट्स, बीजेपी कहां खड़ी
वुमेंस रिजर्वेशन एक्ट के बाद कितनी महिलाओं को मिला चांस? टॉप पर कांग्रेस, बीजेपी कहां खड़ी
'राजनीति में कार्य कर रही महिलाएं राजनेताओं के साथ बेड…', पप्पू यादव के बयान पर नोटिस जारी
'राजनीति में कार्य कर रही महिलाएं राजनेताओं के साथ बेड…', पप्पू यादव के बयान पर नोटिस जारी
हार्दिक पांड्या को नहीं पसंद आएगा तिलक वर्मा का यह बयान, जानें पहला शतक जड़ने के बाद क्या बोले?
हार्दिक पांड्या को नहीं पसंद आएगा तिलक वर्मा का यह बयान, जानें पहला शतक जड़ने के बाद क्या बोले?
‘मातृभूमि’ में दिखेगा Salman Khan का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, चोट के बावजूद की 45 दिन की खतरनाक ट्रेनिंग
‘मातृभूमि’ में सलमान खान का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन, चोटों के बावजूद की खतरनाक ट्रेनिंग
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
'बोइंग 757 में भरकर ईरान भेजे गए 1.7 अरब डॉलर पर हम...', इस्लामाबाद में पीस टॉक से पहले ट्रंप का बड़ा खुलासा
इनसाइडर ट्रेडिंग: क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से मिनटों पहले होती मोटी कमाई, समझें पूरा खेल
क्या हर्षद मेहता जैसे स्कैम में शामिल ट्रंप? उनके बयान से पहले इनसाइडर ट्रेडिंग से होती मोटी कमाई
UP Board Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट
UP Board Result 2026: कभी भी जारी हो सकता है 10वीं-12वीं रिजल्ट पर बड़ा अपडेट
Nuclear Bombs: पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए कितने परमाणु बम की होगी जरूरत? यह सच्चाई कर देगी हैरान
पूरी दुनिया को खत्म करने के लिए कितने परमाणु बम की होगी जरूरत? यह सच्चाई कर देगी हैरान
Embed widget