एक्सप्लोरर

Covid-19 New Variant: केजरीवाल की पीएम मोदी से अपील- कोरोना के नए वेरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों पर लगे रोक

कोरोना के नए वेरिएंट मिलने से दुनिया भर में चिंता बढ़ गई है. वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि नए वेरिएंट से प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगे.

Covid-19 New Variant: दुनिया के कई देशों में अब कोरोना संक्रमण के नए वेरिएंट ने खतरे की घंटी बजा दी है. इसी को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शनिवार को अपील की कि वह कोरोना वायरस संक्रमण के नए वेरिएंट से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों पर रोक लगाएं. केजरीवाल ने एक ट्वीट में इस बात पर जोर दिया कि देश ‘‘बड़ी मुश्किल’’ से कोविड-19 वैश्विक महामारी से ‘‘उबर पाया’’ है.

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में पीएम मोदी से की अपील

केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, ‘‘मैं माननीय प्रधानमंत्री से आग्रह करता हूं कि वह नए स्वरूप से प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानों पर रोक लगाएं. हमारा देश बड़ी मुश्किल से कोरोना वायरस से उबरा है. हमें इस नए स्वरूप को भारत में आने से रोकने के लिए हर संभव कदम उठाना चाहिए. ’’

 

इससे पहले, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की ताजा स्थिति और जारी टीकाकरण अभियान की समीक्षा के लिए शनिवार को एक अहम बैठक करेंगे.

देश में आज कोरोना के 8 हजार से ज्यादा मामले आए सामने

गौरतलब है कि देश में शनिवार को एक दिन में कोविड-19 के 8 हजार 318 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 करोडड 45 लाख 63 हजार 749 हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में कोविड-19 टीके की 120.96 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं.

WHO ने कोरोना के नए वेरिएंट को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है

वहीं विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप को ‘ओमीक्रॉन’ नाम दिया है और इसे ‘बेहद संक्रामक चिंताजनक स्वरूप’ करार दिया है. कोरोना वायरस के इस नये स्वरूप के सामने आने के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, रूस और कई अन्य देशों के साथ यूरोपीय संघ ने अफ्रीकी देशों से लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है.

दिल्ली सरकार ने सोमवार को DDMA की बैठक बुलाई है

वहीं केंद्र ने बृहस्पतिवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा था कि दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले या इन देशों के रास्ते आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कड़ी जांच की जाए. इन देशों में कोविड​​​​-19 के नए स्वरूप के सामने आने की सूचना है जिसके जनस्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकते हैं. इस बीच, दिल्ली सरकार ने अफ्रीकी देशों से कोविड-19 के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर उठाए जाने वाले कदमों पर चर्चा के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की सोमवार को एक बैठक बुलायी है. 

इसे लेकर केजरीवाल ने ट्वीट किया था, ‘‘अफ्रीकी देशों से कोविड-19 के नए स्वरूप के खतरे के मद्देनजर, हमने विशेषज्ञों से सोमवार को डीडीएमए से चर्चा करने और यह सुझाव देने को कहा है कि हमें कौन से कदम उठाने चाहिए. हम आपकी और आपके परिवार की रक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएंगे.’’

साउथ अफ्रीका में कोविड-19 के नए वेरिएंट से संक्रमित 22 मरीजों की हुई पुष्टि

ऐसी आशंका है कि कोविड-19 के नए स्वरूप से बड़ी संख्या में उत्परिवर्तन हो सकता है जो पहले कभी नहीं देखा गया. दक्षिण अफ्रीका में प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इससे जुड़े 22 संक्रमित मरीजों की पुष्टि की. 

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: जानिए- दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ गंभीर, आज AQI 400 के पार पहुंचा, जानें कब मिलेगी राहत

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', शिकायत के बाद सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
'सत्यम पंडित गिरफ्तार नहीं हुआ तो...', सौरभ भारद्वाज की चेतावनी
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
दिल्ली में आज भी बरसेंगे बादल, तापमान में गिरावट से लोगों को राहत
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
CJP आंदोलन: छह X हैंडल को दिल्ली पुलिस का नोटिस, FIR भी दर्ज
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'
कंगना के 'गटर छाप' वाले बयान पर सौरव दास बोले, 'उन्हें तो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
एंटी पेपर लीक बिल पर संसद में मचा बवाल, अखिलेश-रिजिजू भिड़े, कौन पड़ा भारी?
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
जनरल डायर की तरह गोलियां..., संसद में गरजे नगीना MP चंद्रशेखर आजाद
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
केंद्रीय मंत्री ने अपने मंत्रालय से लिए 99 लाख रुपए, फिर लौटाए, संसद में खुलासा
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 6 ओपनर, पहले नंबर पर कौन
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
अनोखी कांवड़! दांतों से कार खींचकर गंगाजल ला रहा शिव भक्त
Embed widget