एक्सप्लोरर

Delhi Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण हुआ गंभीर, आज AQI 400 के पार पहुंचा, जानें कब मिलेगी राहत

दिल्ली में बढ़ता वायु प्रदूषण चिंता का विषय बना हुआ है. आज भी राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है. हालांकि 29 नवंबर के बाद हवा में सुधार होने की उम्मीद जताई गई है.

Delhi Air Pollution Today: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में प्रदूषण (Pollution) कम होने का नाम नहीं ले रहा है. वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शनिवार सुबह ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई. हवा की तेज गति के कारण इसमें 29 नवंबर के बाद से सुधार होने की उम्मीद है.

अधिकारियों ने बताया कि अगले दो दिनों में सतह पर चलने वाली स्थानीय हवा थोड़ी-सी तेज हो सकती है जिससे प्रदूषकों का छितराव होगा और वायु प्रदूषण में हल्का सुधार होगा लेकिन फिर भी एक्यूआई (AQI) ‘‘बहुत खराब’’ श्रेणी में ही रहेगा.

29 नवंबर से AQI में सुधार होने की उम्मीद

दिल्ली में पीएम2.5 प्रदूषण में पराली जलाने का हिस्सा आठ प्रतिशत है. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की वायु गुणवत्ता निगरानी एजेंसी ‘SAFAR’ ने शुक्रवार को बताया, ‘‘वायु गुणवत्ता को नियंत्रित करने वाले प्रमुख कारक मिश्रित परत की ऊंचाई और हवा हैं. 29 नवंबर से हवा की तेज गति के कारण एक्यूआई में सुधार आने की उम्मीद है.’’

नवंबर महीने में ज्यादातर दिल्ली का AQIबहुत खराब’ या ‘गंभीर’ श्रेणी में रहा है

शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई (AQI) सुबह करीब नौ बजे 407 दर्ज किया गया. फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम और नोएडा में एक्यूआई क्रमश: 434, 376, 378 और 392 दर्ज किया गया. राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता अभी तक नवंबर के ज्यादातर दिनों में ‘बहुत खराब’ या ‘गंभीर’ श्रेणी में बनी हुई है. दिल्ली में एक नवंबर को 24 घंटे के औसत गुणवत्ता सूचकांक के लिहाज से महीने का सबसे कम प्रदूषण स्तर दर्ज किया गया था और एक्यूआई 281 रहा था जबकि 23 नवंबर को एक्यूआई 290 था.

बता दें कि एक्यूआई (AQI) को शून्य और 50 के बीच 'अच्छा', 51 और 100 के बीच 'संतोषजनक', 101 और 200 के बीच 'मध्यम', 201 और 300 के बीच 'खराब', 301 और 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 और 500 के बीच 'गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.

आज दिन भर आसमान रहेगा साफ

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को न्यूनतम तापमान साल के इस मौसम के लिए सामान्य 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 95 प्रतिशत दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है और मौसम विज्ञानियों ने दिन भर मुख्यत: आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है.

ये भी पढ़ें

Petrol Diesel Price Today: जानिए- दिल्ली, यूपी, बिहार, पंजाब, मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज क्या है पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

UP Election 2022: सपा ने लॉन्च किया चुनावी गाना यूपी में 'खेला होइबे खदेड़ा होइबे', मध्य और पूर्वी यूपी के मतदाताओं को साधने की है कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
'घोटालों की बात...', मानसून सत्र में CM रेखा गुप्ता ने AAP को जमकर घेरा
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना
चाइनीज मांझे पर दिल्ली पुलिस सख्त, होगी 5 साल की जेल या 1 लाख का जुर्माना

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget