एक्सप्लोरर

आतिशी के कार्यक्रम में टेंपो के इस्तेमाल पर FIR, भड़के केजरीवाल ने कहा- 'इस सड़े गले सिस्टम को...'

Atishi News: दिल्ली पुलिस ने सीएम आतिशी के मामले में एफआईआर दर्ज की है. शिकायत के मुताबिक आतिशी ने अपनी विधानसभा में 7 जनवरी को अपने चुनाव कार्यालय में पीडब्ल्यूडी के टेंपो का इस्तेमाल किया था.

Atishi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के चुनाव प्रचार में PWD और दिल्ली सरकार के सरकारी वाहन के इस्तेमाल को लेकर FIR दर्ज हुई है. चुनाव आयोग की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एक्जीक्यूटिव इंजीनियर संजय कुमार के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. दिल्ली के गोविंदपुरी पुलिस थाने में दिल्ली पुलिस ने FIR दर्ज की है.

एफआईआर को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निशाना साधा है. उन्होंने कहा, ''इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चैन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक FIR तक दर्ज नहीं होती. लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी जी के खिलाफ तुरंत FIR हो जाती है.'' 

बीजेपी और कांग्रेस सड़े गले सिस्टम का हिस्सा- केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा, ''आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है. इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ़ करना है. बीजेपी और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं.''

शिकायत के मुताबिक आतिशी ने अपनी विधानसभा में 7 जनवरी को अपने चुनाव कार्यालय में पीडब्ल्यूडी के टेंपो का इस्तेमाल किया था. पीडब्ल्यूडी के टेंपो में सामान भरकर चुनाव कार्यालय लाया गया था. उसी को लेकर शिकायत चुनाव आयोग में की गई थी. 

सीएम आतिशी ने क्या कहा?

एफआईआर पर आतिशी ने कहा, ''पूरे देश ने देखा, टीवी ने लाइव चलाया, प्रवेश वर्मा 1100 रूपये बांट रहे हैं. इसके बाद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट कर के ये पोस्ट की कि वे हेल्थ कैंप कर रहे हैं. फिर वे किदवई नगर में चादर बांट रहे हैंय उसमें चुनाव आयोग को कोई वॉयलेशन नहीं दिखताय सवाल तो उठता है कि पुलिस किसके साथ है. चुनाव आयोग ने फ्री एंड फेयर चुनाव का आश्वासन दिया है. वरना ये सवाल तो उठेगा कि कुछ तो दाल में काला है. 

Atishi Nomination: कालकाजी सीट से CM आतिशी ने भरा नामांकन, बोलीं- 'लोगों से मुझे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
कंपनी का डायरेक्टर बनकर बैंक से 5 करोड़ की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
चांदनी चौक मार्च पर कांग्रेस का BJP पर हमला, 'दोहरा रवैया उजागर'
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी
फेस्टिव सेल में भारी छूट का लालच, फर्जी वेबसाइट से हो सकती है ठगी

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget