एक्सप्लोरर

Atishi Nomination: कालकाजी सीट से CM आतिशी ने भरा नामांकन, बोलीं- 'लोगों से मुझे...'

Atishi Files Nomination: दिल्ली चुनाव में कालकाजी से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार आतिशी ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है. इस दौरान उन्होंने नई दिल्ली से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर हमला बोला.

CM Atishi Files Nomination: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए कालकाजी सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार मुख्यमंत्री आतिशी ने नामांकन दर्ज कर दिया है. इस दौरान आतिशी ने कहा कि 'मैंने कालकाजी विधानसभा से अपना नामांकन किया है. कालकाजी के लोगों से मुझे प्यार मिला है. उम्मीद है इस बार भी प्यार मिलेगा.'

वहीं आतिशी ने इस मौके पर नई दिल्ली सीट से बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "पूरे देश ने देखा, टीवी ने लाइव चलाया, प्रवेश वर्मा 1100 रुपये बांट रहे हैं. इसके बाद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट कर के ये पोस्ट की कि वे हेल्थ कैंप कर रहे हैं. फिर वे किदवई नगर में चादर बांट रहे हैं. उसमें चुनाव आयोग को कोई उल्लंघन नहीं दिखता. सवाल तो उठता है कि पुलिस किसके साथ है. चुनाव आयोग ने फ्री एंड फेयर चुनाव का आश्वासन दिया है. वरना ये सवाल तो उठेगा कि कुछ तो दाल में काला है."

मुझे कालकाजी की जनता से बहुत प्यार मिला- आतिशी

इससे पहले सोमवार को सीएम आतिशी कालकाजी मंदिर पहुंचीं और दर्शन किए. इसके बाद आतिशी ने गिरी नगर गुरुद्वारे में अरदास की और फिर रैली निकाली. सीएम आतिशी ने कहा, "आज हमारा समर्थन करने के लिए यहां कालकाजी के अलग-अलग हिस्से से लोग आए हैं. दिल्ली के लोग जानते हैं कि दिल्ली में अगर काम किया है तो केवल AAP ने किया है. एक ओर काम की और दूसरी ओर गाली-गलौज की राजनीति है. दिल्ली के लोग बहुत समझदार हैं. उन्हें पता है कि उन्हें काम करने वाले नेता चाहिए. पिछले पांच साल में मुझे कालकाजी की जनता से बहुत प्यार मिला है."

कालकाजी सीट के बारे में जानें
दिल्ली की कालकाजी सीट पर दलित और पंजाबी वोट बैंक का प्रभाव ज्यादा है. पिछले दो चुनाव (यानी 2015 और 2020) में आम आदमी पार्टी यहां से जीत रही है. इससे पहले इस सीट पर 10 साल तक कांग्रेस का विधायक था. वहीं, साल 2013 में एक बार शिरोमणि अकाली दल ने यहां से चुनाव जीता था. 

यह भी पढ़ें: कांग्रेस या AAP, दिल्ली चुनाव में किस पार्टी के लिए प्रचार करेंगे हनुमान बेनीवाल, किया ये ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Weather: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, IMD की एडवाइजरी जारी
दिल्ली: अगले 3 घंटे में भारी बारिश का अलर्ट, सावधानी से गाड़ी चलाने की सलाह
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
15 अगस्त से पहले दिल्ली मेट्रो में सुरक्षा चाक चौबंद, पहले से सख्त होगी चेकिंग
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
'शहर में ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिए', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बोले HC के जज
Delhi Weather Today: दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी
दिल्ली में झमाझम बारिश का ऑरेंज ALERT, आज रखनी होगी सावधानी

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
बजट पर बवाल! TVK ने DMK सरकार को घेरा, भ्रष्टाचार और कर्ज पर उठाए सवाल
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
CJP प्रदर्शन पर विवादित टिप्पणी का बड़ा असर, हटाए गए अमृतसर के पुलिस कमिश्नर
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget