एक्सप्लोरर

Delhi EDMC School Reopening: ईडीएमसी के स्कूल आज से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खुलेंगे, इन नियमों का करना होगा पालन

Delhi EDMC School Reopening: दिल्ली में आज से ईडीएमसी के स्कूल 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोल दिए गए हैं. इस दौरान स्कूलों को कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई है.

Delhi EDMC School Reopening: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना महामारी के मामले कम हो जाने के बाद तमाम प्रतिबंध हटाए जा रहे हैं और स्कूल-कॉलेज भी खोल दिए गए हैं. इसी के साथ पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सिविक स्कूल भी सोमवार यानी आज से 50% क्षमता के साथ फिजिकल मोड में खुल गए हैं.हालांकि पैरेंट्स की अनुमति के बाद ही बच्चों को स्कूल आने की इजाजत दी गई है.

चरणबद्ध तरीके से बढ़ाई जाएगी क्लासेज की संख्या

पूर्वी निगम के मेयर श्याम सुंदर अग्रवाल ने कहा कि चरणबद्ध तरीके से फिजिकल मोड में शुरू की गई क्लासेज की संख्या बढ़ाई जाएगी और  इस दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी जारी रहेंगी ताकि उन बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो, जो किसी कारण से स्कूल नहीं आ सकते हैं. उन्होंने कहा कि, “हमने स्कूल परिसर को सैनिटाइज और साफ करने का काम पूरा कर लिया है, बच्चों को फिजिकल क्लास में जाने देने के लिए अभिभावकों से सहमति ली जा रही है.” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि किसी को भी स्कूल में कक्षाओं में आने के लिए मजबूर नहीं किया जाएगा. ” बता दें कि सिविक बॉडी के 364 प्राइमरी स्कूलों में लगभग 2.14 लाख छात्र हैं.

एक बार में 50 प्रतिशत बच्चों को ही बुलाया जाएगा

अग्रवाल ने कहा कि स्कूल परिसर में कोविड के उचित व्यवहार को सुनिश्चित करने के लिए एक बार में केवल 50% बच्चों को बुलाया जाएगा. वहीं उन्होंने कहा कि,"माता-पिता को सलाह दी जाती है कि अगर उनका बच्चा अस्वस्थ है या सर्दी, खांसी या बुखार से पीड़ित है तो वे अपने बच्चों को स्कूल न भेजें और शिक्षक को सूचित करें.”

डेढ़ साल के बाद खुल रहे स्कूलों में साफ-सफाई का रखा जा रहा खास ध्यान

शिक्षा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि जिन शिक्षकों को कोविड -19 ड्यूटी पर तैनात किया गया था, उन्हें राहत दी गई है. उन्होंने कहा कि, “ईडीएमसी स्कूलों से संचालित होने वाले टीकाकरण केंद्रों को अपना संचालन चलाने के लिए स्कूल परिसर में सीमित स्थान आवंटित किया गया है. चूंकि करीब डेढ़ साल के अंतराल के बाद स्कूल खुल रहे हैं, इसलिए सभी स्कूलों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. हैंड सैनिटाइज़र कक्षाओं के बाहर रखे गए हैं, शौचालयों में पर्याप्त साबुन की व्यवस्था की गई है. स्कूल निरीक्षकों को उन्हें आवंटित स्कूलों का दौरा करने और यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी दी गई है कि इन दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन किया जा रहा है यहा नहीं.”

विभिन्न शिफ्टों के बीच 1 घंटे का गैप होना जरूरी

वहीं शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि स्कूल के प्रिंसिपलों को कक्षाओं का शेड्यूल तैयार करने के लिए कहा गया है. अधिकारी ने कहा कि,“नर्सरी कक्षाओं, कक्षा 2 और 4 के छात्र और कक्षा 1, 3 और 5 के छात्र ऑल्टरनेटिव रूप से स्कूलों में जा सकते हैं.जिन स्कूलों में डबल शिफ्ट है, वे छात्रों के एक बैच को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरे बैच को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कोविड सुरक्षा मानदंडों के मद्देनजर बुला सकते हैं. विभिन्न शिफ्टों के बीच कम से कम एक घंटे का अंतर होना चाहिए. ”

ये भी पढ़ें

Delhi Weather and Pollution Today: जानें, दिल्ली में कैसा रहेगा आज मौसम, प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत

Bihar News: बिहार में पार हुआ कोरोना वैक्सीन की 7 करोड़ डोज का आंकड़ा, दो करोड़ लोगों को मिली दूसरी डोज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले सिंडिकेट का खुलासा, गैंग का सरगना जय भगवान गिरफ्तार
दिल्ली: ट्रैफिक पुलिस के नाम पर उगाही करने वाले सिंडिकेट का खुलासा, गैंग का सरगना जय भगवान गिरफ्तार
दिल्ली: 12 लाख की ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार
दिल्ली: 12 लाख की ड्रग्स के साथ अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने दो तस्कर किए गिरफ्तार
दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली दंगा से जुड़े मामले में कपिल मिश्रा के खिलाफ याचिका, कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन 500 मीटर से अधिक की केबल चोरी, Metro की रफ्तार पर लगा ब्रेक
दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन 500 मीटर से अधिक की केबल चोरी, Metro की रफ्तार पर लगा ब्रेक

वीडियोज

Bollywood News: धुरंधर 2 का पहला गाना रिलीज, डायरेक्टर आदित्य धन के बर्थडे पर फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज
Bollywood news: अक्षय कुमार फिर रचेंगे होली का जादू! विद्या बालन संग नई फिल्म में धमाकेदार होली एंथम की चर्चा
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage
LPG Gas Emergency: 800 वाला गैस सिलेंडर 3000 में, भड़क उठी महिलाएं | Gas Shortage | Breaking
Iran-Israel War Update: महायुद्ध के बीच US का यू-टर्न! रूसी तेल खरीद पर दी छूट! | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान
'भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह', PM मोदी का बड़ा बयान
Bihar Next CM: निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
निशांत कुमार होंगे बिहार के मुख्यमंत्री? अटकलों पर JDU का बड़ा बयान- 'अगला CM…'
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, पाकिस्तान-बांग्लादेश वनडे मैच का वीडियो वायरल
सलमान आगा ने फेंक दिया हेलमेट, बीच मैदान में मचा जबरदस्त बवाल, वीडियो वायरल
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
Inside Mika Singh Farmhouse: 100 एकड़ में फैला है मीका सिंह का लग्जरी फार्महाउस, गुरुद्वारा-मंदिर से लेकर हेलीपैड तक सब मौजूद
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
पेड पीरियड लीव पर याचिका सुनने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, कहा- ऐसे महिलाओं को कोई नौकरी....
LPG Cylinder: सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
सिलेंडर की सांस अटकी! कई शहरों में LPG की बुकिंग ठप, एजेंसियों पर लंबी कतारें, जानें कैसी है मौजूदा स्थिति
Severe Aplastic Anemia: सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
सीवियर एप्लास्टिक एनीमिया छीन लेता सांसें, जानें स्टेम सेल डोनर ने कैसे बचाई लड़के की जान?
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
यूपी में सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में 115 पदों पर निकली भर्ती;आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू
Embed widget