एक्सप्लोरर

Dwarka Expressway: द्वारका एक्सप्रेस-वे पर सफर के लिए अभी और करना होगा इंतजार, जानें- अब कबसे खुलेगा?

Dwarka Expressway News: लोग लंबे समय से दिल्ली के रंगपुरी से शुरू होने वाले और गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास खत्म होने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे के खुलने की आस लगाए बैठे हैं.

Dwarka Expressway Opening Date: द्वारका एक्सप्रेस-वे के खुलने में अभी और समय लगेगा. ऐसे में लोगों का इसे खुलने को लेकर किया जा रहा इंतजार बढ़ने वाला है. इसे अप्रैल महीने में खोले जाने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन अब तीन महीने का समय और बढ़ गया है. गुरुग्राम (Gurugram) में द्वारका एक्सप्रेस-वे के हिस्से को आम लोगों के सिए खोलने की डेडलाइन को अब जून तक बढ़ा दिया गया है. गुरुग्राम के हिस्से में 95 प्रतिशत पूरे हो चुके निर्माण के बीच में अब बिजली की तारें आ गई हैं. जब तक ये बिजली की तारें नहीं हटती तब तक बचा हुआ 5 प्रतिशत काम नहीं हो पाएगा. एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों ने बिजली की तारों को हटवाने के लिए प्रक्रिया तेज कर दी है, लेकिन इससे एक्सप्रेस-वे के खुलने की आस लगाए बैठे लोगों का इंतजार और बढ़ गया है.

गौरतलब है कि लंबे समय से लोग दिल्ली के रंगपुरी से शुरू होने वाले और गुरुग्राम के खेड़की दौला टोल के पास खत्म होने वाले द्वारका एक्सप्रेस-वे के खुलने की आस लगाए बैठे हैं. बार-बार इस प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने की डेडलाइन को बढ़ा कर सपनों को तोड़ा दिया जा रहा है. हालांकि, कुछ दिन पहले एनएचएआई के अधिकारियों के जानकारी देते हुए बताया था कि द्वारका एक्सप्रेस-वे के गुरुग्राम वाले हिस्से को अप्रैल महीने के अंत तक खोल दिया जाएगा. इस हिस्से पर लोड टेस्ट की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. वहीं इस हिस्से में बचे 5 प्रतिशत निर्माण कार्य की आड़े अब बिजली की तारें आ गई हैं, जिनको पहले शिफ्ट किया जाएगा, तब जाकर बाकी बचा हुआ कार्य पूरा हो पाएगा.

जून में शुरू करने की डेडलाइन जारी

बता दें कि द्वारका एक्सप्रेस-वे का काम चार पैकेज में किया जा रहा है. इसमें दिल्ली और गुरुग्राम में दो-दो पैकेज में निर्माण कार्य चल रहा है. गुरुग्राम के हिस्से में आने वाले दोनों पैकेज का लगभग 95 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, इसीलिए लोड टेस्टिंग की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है. खेड़की दौला में क्लोवरलीफ इंटरचेंज के आसपास कुछ बिजली की हाइटेंशन तारें हैं, जिनको शिफ्ट नहीं किया गया था. इसकी वजह से पूरा करने में अड़चन आ रही है. ऐसे में गुरुग्राम के हिस्से के पैकेज को शुरू करने के लिए अब जून महीने की डेडलाइन दी गई है, हालांकि, अभी ये साफ नहीं किया गया है कि जून के महीने में किस दिन इसे शुरू किया जा सकता है.

दक्षिणी दिल्ली के हिस्सों के बीच बढ़ेगी कनेक्टिविटी

9 हजार करोड़ रुपये की लागत से हो रहे इस प्रोजेक्ट कुल लंबाई 29 किलोमीटर है, जिसमें हरियाणा के हिस्से में लगभग 18.9 किलोमीटर निर्माण चल रहा है. वहीं दिल्ली में 10.1 किलोमीटर का हिस्सा है. दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली-गुड़गांव सेक्शन में रोजाना करीब 3 लाख से ज्यादा वाहनों की आवाजाही होती है. इसकी वजह से इस रूट पर भारी ट्रैफिक रहता है. ऐसे में अक्सर लोगों को इस रूट पर जाम में फंसने की समस्या से जूझना पड़ता है, लेकिन द्वारका एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद जहां दिल्ली-जयपुर हाइवे पर ट्रैफिक जाम से निजात मिलेगी. वहीं द्वारका और दक्षिणी दिल्ली के कुछ हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी भी बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें- PM Modi Degree: डिग्री को लेकर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज का PM मोदी पर निशाना, कहा- कुछ तो रहस्य है...'

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Manish Bhati News: दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
दिल्ली पुलिस कॉन्स्टेबल मनीष भाटी ने किया सुसाइड, पत्नी का मर्डर कर हो गया था फरार
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
ताहिर हुसैन को लेकर BJP के आरोपों पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'काफी पहले ही पार्टी से...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन दोषी करार, कपिल मिश्रा बोले- 'खंजर देने वाला कोई और...'
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट
दिल्ली में अभी और बढ़ेगी गर्मी और उमस, पारा नॉर्मल से ज्यादा, बारिश पर भी IMD का आया अपडेट

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
बिग बैश लीग के शेड्यूल का एलान, चेन्नई में इस दिन पहला मैच; नोट कर लीजिए सभी मुकाबलों की तारीख
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget