एक्सप्लोरर

Delhi News: लेन सिस्टम की वजह से बस का सफर समय के हिसाब से कितना ज्यादा लंबा हुआ- जानिए

दिल्ली सरकार ने राजधानी में बसों के लिए लेन व्यवस्था लागू कर दी है. इससे यात्रियों को अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में काफी समय लग रहा है.

दिल्ली में बसों के लिए लेन व्यवस्था लागू कर दी गई है, यह नियम लागू होने के बाद यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है. कई यात्रियों का कहना है कि उन्हें अपने डेस्टिनेशन तक पहुंचने में समय पहले से थोड़ा ज्यादा लग रहा है. पहले ही जाम की स्थिति से लोग जूझ रहे थे वहीं यह व्यवस्था लागू होने से एक लेन में बसों की लंबी कतारें लग रही है, खास तौर पर रेड लाइट पर खड़ी बसों को निकलने में भी पहले से ज्यादा वक्त लग रहा है. वहां 100 मीटर से एक किलोमीटर तक की लाइन लग रही है जिससे रोजाना ट्रेवल करने वाले लोगों को दिक्कत हो रही है.

बस में यात्रा करने में होने लगी है देरी

बता दें की बसों को एक लेन में चलने की वजह से बसें अपने निर्धारित समय से देर हो कर चलने लगी हैं, इसका सबसे ज्यादा असर सुबह और शाम को देखने को मिल रहा है. बस से रोजाना यात्रा करने वाले त्रिभुवन झा ने बताया की वो रोज बदरपुर बॉर्डर से वसंत कुंज बस से जाते हैं, वो डीटीसी की बस 717 जो बदरपुर से महिपालपुर तक जाती है उससे अपने दफ्तर जाते है, उन्हे पहले अपने दफ्तर जाने में 45 मिनट का समय लगता था लेकिन अब यह बढ़ कर 1 घंटे जितना हो गया है.

वहीं रोजाना खानपुर से आईटीओ जाने वाले नेमिश ने बताया की वो आईटीओ अपने ऑफिस डीटीसी बस नंबर 423 से जाते है वो खानपुर में रहते है पहले उन्हें ऑफिस जाने में 45 मिनट का वक्त लगता था लेकिन अब यह समय काफी बढ़ गया है अब उन्हें लगभग 1 घंटा 30मिनट लग रहा है.

बसों को रेड लाइट पर करना पड़ता है इंतजार

नेहरू प्लेस की एक कंपनी में काम करने वाली पूजा के मुताबिक नेहरू प्लेस वाले रूट पर वैसे ही ट्रैफिक ज्यादा रहता है. वो रोजाना बदरपुर से डीटीसी की बस नंबर 511 लेती है, लेकिन जबसे बसें लेन में चलने लगी है तब ट्रैफिक की परेशानी के साथ अब रेड लाइट भी ज्यादा वक्त लेने लगी है. पूजा ने बताया की वो बदरपुर से सुबह नेहरू प्लेस 40मिनट में पहुंच जाती थी अब ,लगभग 1 घंटे का वक्त लग रहा है क्योंकि रेड लाइट पर बस खड़ी होती है और अपनी लेन में रेंगते हुए चलती हैं.

Delhi Lane Driving Rules: दिल्ली में लाइन पर आ रहीं बसें, दो दिनों में 23 चालकों के काटे गए चालान

बसों में देरी से महिलाओं को होगा नुकसान

वहीं रोजाना बस से अपने कॉलेज जाने वाली निशा ने बताया की उनका कॉलेज महारानी बाग में है और वो बस से कॉलेज जाती है, लेकिन अब समय ज्यादा लगने लगा है. अगर ऐसा ही रहा तो वो फ्री बस सेवा होने के बाद भी दूसरे विकल्प की तलाश करेंगी, क्योंकि फिलहाल उन्हें 30मिनट के रूट पर 50मिनट से ज्यादा लगने लगे हैं.

Delhi News: दिल्ली में बसों और भारी वाहनों के लिए 1 अप्रैल से होगी अलग लेन, उल्लघंन करने पर लगेगा 10 हजार का जुर्माना

क्या है नया नियम

देश की राजधानी दिल्ली में 1 अप्रैल से लेन को ले कर नया नियम लागू किया गया है, इसे लेन ड्राइविंग नियम कहा जाता है. यह नियम दिल्ली से जाम कम करने के लिए लागू किया गया, जिसके तहत अब बस और ट्रक को अपने तय लेन में चलना होगा, और अगर किसी ने इस नियम को तोड़ा तो उससे जुर्माना लिया जाएगा. नए नियम के तौर पर पहली बार 5 हजार रुपये तो दूसरी बार 10 हजार का जुर्माना वसूला जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पटाखे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'ये तो मिसमैनेजमेंट...'
पटाखे पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सौरभ भारद्वाज बोले, 'ये तो मिसमैनेजमेंट है'
दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में जहर! कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिवाली से पहले ही दिल्ली की हवा में जहर! कई इलाकों में AQI 300 के पार
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
दिल्ली में प्रदूषण के चलते GRAP-2 के लागू, जान लीजिए जरूरी बातें
INDIA गठबंधन की रैली में कितनी थी भीड़? कपिल सिब्बल बोले, 'मेरा अनुमान...'
INDIA गठबंधन की रैली पर कपिल सिब्बल बोले, 'चप्पा-चप्पा भरा था'

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya ने खोला बड़ा सच! ताने सुनते ही सबके सामने ला दी Jeet की कुर्बानी! #sbs
Bollywood News: शाहरुख खान ने 61वें जन्मदिन पर फैंस को दिया फिल्म 'किंग' के पहले गाने का सरप्राइज तोहफा (02.11.26)
Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
महिलाओं को सोशल मीडिया हमलों से बचाना मकसद, केरल सरकार लाएगी कानून
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कौन हैं अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश? अमेरिका से पढ़ाई, पिता कमांडेंट
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
कितने बजे से शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के मैच? जानें सभी 5 मुकाबलों की टाइमिंग
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
'सरकार विरोधी, मुस्लिम...', दीया मिर्जा के पटाखे नहीं जलाने वाली अपील पर सियासी बवाल
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
2026 में बॉक्स ऑफिस पर 3 फिल्मों का जलवा, बनी इंडस्ट्री की टॉप ग्रॉसर मूवीज
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
अमित शाह का राहुल को चैलेंज, 'मॉक पार्लियामेंट में ही PM बन सकते, विशेष सत्र बुलाने को तैयार'
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
तेज प्रताप को अप्रिय घटना का डर, पूछा- क्या सरकार अनहोनी का इंतजार कर रही?
How To Identify Fresh Dry Fruits: दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
दिवाली पर खुले ड्राई फ्रूट खरीद रहे हैं? 1 मिनट में ऐसे करें जांच
Embed widget