एक्सप्लोरर

'मुख्यमंत्री केवल प्रचार में व्यस्त...',दिल्ली में बिल्डिंग हादसों पर देवेंद्र यादव ने जांच की मांग

Delhi News: दिल्ली में इमारत ढहने की घटनाओं पर देवेंद्र यादव ने रेखा सरकार पर सवाल उठाया है. सीलमपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है.

Devender Yadav: दिल्ली में हाल ही में हुई दो अलग-अलग इमारत ढहने की घटनाओं में 5 लोगों की मौत के बाद राजनीति गर्मा गई है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने इन हादसों को लेकर सरकारों की जवाबदेही तय करने की मांग की है. 

उन्होंने सीलमपुर की जनता मजदूर कॉलोनी में ढही ढाई मंजिला इमारत और आजाद मार्केट में मेट्रो टनल के चलते गिरी जर्जर बिल्डिंग के लिए जिम्मेदार एजेंसियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. यादव ने इन दोनों हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का घटनास्थल पर न पहुंचना दिल्ली के नागरिकों के प्रति उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है.

मुआवजे की मांग पर कांग्रेस का विरोध और सरकार पर सवाल

देवेंद्र यादव ने सीलमपुर हादसे में मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और घायलों को 2-2 लाख रुपये मुआवजे की मांग की है. साथ ही आजाद मार्केट हादसे में मेट्रो द्वारा दिए गए 5 लाख रुपये के मुआवजे को 'नाकाफी और असंवेदनशील' बताया.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री केवल प्रचार में व्यस्त हैं, जबकि दिल्ली के गरीबों की पीड़ा पर उनका कोई ध्यान नहीं है. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि मुस्तफाबाद में चार मंजिला इमारत ढहने से 11 लोगों की मौत हुई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई.

बीजेपी और आप पर मिलकर बिल्डर माफिया को संरक्षण देने का आरोप

कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली की संकरी कॉलोनियों में बिल्डिंग गिरने की घटनाओं के पीछे बीजेपी की 'ट्रिपल इंजन सरकार' की लापरवाही और अनदेखी एवं भ्रष्टाचार में डूबी पूर्ववर्ती आप सरकार जिम्मेदार हैं.

उन्होंने कहा कि मात्र 15 साल पुरानी इमारतों का इस तरह ढह जाना इस बात का संकेत है कि 'लैंटर माफिया' का खेल किस कदर मजबूत हो चुका है. उनका कहना है कि निगम खतरनाक इमारतों की पहचान तो करता है, लेकिन जब तक पैसे नहीं मिलते, कोई कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने पहाड़गंज, चांदनी चौक समेत कई इलाकों का हवाला देते हुए कहा कि पूरे शहर में जर्जर इमारतें मौत बनकर खड़ी हैं.

निगम के संरक्षण का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष ने सीलमपुर और मुस्तफाबाद जैसे इलाकों में हो रहे अवैध निर्माण को लेकर बीजेपी और आप के विधायकों पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में इन इलाकों में बड़े पैमाने पर अनाधिकृत निर्माण हुआ है और अब भी बीजेपी शासित एमसीडी और केंद्र सरकार इसे नजरअंदाज कर रही हैं. उन्होंने इसे तानाशाही शासन और भ्रष्टाचार का परिणाम बताया.

बार-बार हो रही मौतें, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं

देवेंद्र यादव यादव ने कहा कि हर साल अधिकारी खतरनाक इमारतों की सूची तो बना देते हैं लेकिन कार्रवाई शून्य रहती है. उन्होंने बीते वर्षों के कई हादसों का जिक्र करते हुए कहा कि जनवरी में बुराड़ी में निर्माणाधीन पांच मंजिला इमारत ढही, जिसमें 5 मौतें हुईं, अप्रैल में मुस्तफाबाद में 11 लोगों की जान चली गई. उनका आरोप है कि पिछले 12 वर्षों में दोनों प्रमुख दलों के विधायकों और पार्षदों ने अनाधिकृत निर्माण को संरक्षण देकर जानलेवा स्थिति पैदा कर दी है.
 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
दिल्ली पुलिस में बड़ा बदलाव, सतीश गोलचा हटाए गए, नए कमिश्नर अनुराग कुमार
Delhi News: कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
कैदियों को VIP ट्रीटमेंट का वादा! तिहाड़ और रोहिणी जेल में चल रहे संगठित उगाही रैकेट का भंडाफोड़
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी
दिल्ली के सीलमपुर में महिला की बेरहमी से हत्या, पति पर शक; बेटी ने सुनाई खौफनाक कहानी

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Strait of Hormuz: 'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
'जब तक अगला आदेश न दें...', होर्मुज में खतरा, भारतीयों के लिए DGMA ने जारी की एडवाइजरी, जानें क्या कहा
Exclusive: दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
दो मस्जिद...विंटेज कारों का शोकेस और PWD का गेस्ट हाउस, जौहर यूनिवर्सिटी के अंदर क्या-क्या है?
बिगड़ती तबीयत, खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
खतरे में जान... सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 20वां दिन, डॉक्टरों ने दी ऑर्गन फेलियर की चेतावनी
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
Embed widget