एक्सप्लोरर

देवेंद्र यादव ने BJP-AAP पर साधा निशाना, केंद्र सरकार पर लगा दिया ये बड़ा आरोप

Devender Yadav: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लंबे समय से संविधान पर प्रहार कर उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है. बीजेपी की तरह आप भी दलितों की हितैषी नहीं है.

Devender Yadav News: हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में आप से कांग्रेस के गठबंधन के कयासों के बीच दिल्ली में कांग्रेस पार्टी ने आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में तीसरे टर्म में अब तक दलित पार्षद को मेयर न बनाए जाने पर दिल्ली कांग्रेस ने आप के साथ मेयर डॉ. शैली ओबरॉय को भी आड़े-हाथों लिया. 

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कांग्रेस सरकार के दौरान दलितों के लिए शुरू की गई कई योजनाओं को बंद कर दिया गया या उसकी राशि में कटौती कर दी गई है. 

अभी तक नहीं बनाया दलित मेयर 

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि जिस तरह बीजेपी लंबे समय से संविधान पर प्रहार कर उसे कमजोर करने की कोशिश कर रही है, उसी तरह आम आदमी पार्टी भी संविधान के अंतर्गत दलितों के अधिकारों को छीनने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की मेयर शैली ऑबराय तीसरे टर्म में दलित पार्षद के मेयर बनने के अधिकार को छीनकर जबरन पांच महीने से मेयर के पद पर आधिपत्य जमाए बैठी हैं. जबकि एमसीडी अधिनियम (धारा-35) में प्रावधान अनुसार 31 मार्च, 2024 को मेयर का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दलित मेयर बनना था.

राजेंद्र पाल कांग्रेस में शामिल 

देवेन्द्र यादव ने कहा कि उनके नेता राहुल गांधी की बीजेपी की तानाशाह सरकार के खिलाफ और संविधान को बचाने की लड़ाई से प्रेरित होकर दूसरे दलों के नेता लगातार कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे है. इसी कड़ी में कल आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार में मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए और कुछ समय पहले एक और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री आम आदमी पार्टी छोड़ चुके है. 

​दलितों का भरोसा टूटा 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में दलितों का विश्वास खत्म हो गया है क्योंकि पिछले 11 वर्षों में दलित समाज का शोषण हुआ है. जबकि आम आदमी पार्टी ने अपना हित साधने के लिए सिर्फ दलितों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया. उनसे किया गया एक भी वायदा आज तक नहीं निभाया.

'पंजाब की तरह हरियाणा में भी पार्टी की जीत पक्की', AAP नेता सोमनाथ भारती का दावा

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
दिल्ली: बेघरों को वोटिंग का अधिकार मिलेगा या नहीं, कोर्ट क्या लेगा फैसला?
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली में आज हल्की बारिश के आसार, बनी रहेगी गर्मी, जानें अपडेट
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब
दिल्ली लक्ष्मी योजना में MP-MLA की सिफारिश क्यों? HC कोर्ट सख्त, मांगा जवाब

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
लोकसभा सीटों पर अब कांग्रेस का खेल, पारित किया CM विजय जैसा प्रस्ताव
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
'मैं खड़ी रही, पूजा नहीं करने दी', BJP विधायक ने लगाए जातिगत भेदभाव का आरोप
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी देओल की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
'बंटवारा 1947' बनने वाली है सनी की 8वीं सबसे बड़ी फिल्म, बस चाहिए इतने करोड़
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
ATM कार्ड में आपकी डिटेल्स कैसे सेव होती हैं, जानें मशीन कैसे करती है प्रोसेस?
गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
LPG Price Today: गैस सिलेंडर बुक कराने से पहले जान लें आज का रेट, आपके शहर में कितनी है कीमत?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
Embed widget