एक्सप्लोरर

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नहीं दिया था AAP का साथ? सोमनाथ भारती का बड़ा आरोप, कहा-'हरियाणा में गठबंधन से पहले...'

Somnath Bharti: आप नेता सोमनाथ भारती के मुताबिक पार्टी को यह नहीं भूलना चाहिए कि शराब घोटाला ने BJP को हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने का मौका दिया, जिसकी साजिश कांग्रेस नेता अजय माकन ने रची थी.

Somnath Bharti News: दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री और मौजूदा आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने हरियाणा विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने यह बयान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर जारी बातचीत के बीच दिया है. इतना ही नहीं, आम आदमी पार्टी के नेता सोमनाथ भारती ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है. साथ ही खुद के दम पर हरियाणा में पार्टी की जीत का दावा किया है.

 दिल्ली के मालवीय नगर से आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि हरियाणा में AAP-कांग्रेस गठबंधन से पहले पार्टी को लोकसभा चुनाव के दौरान दिल्ली में बने इसी तरह के गठबंधन की प्रभावशीलता का मूल्यांकन करना चाहिए. कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों, खासकर मुझे बिल्कुल भी समर्थन नहीं दिया. 

'AAP को नहीं मिला कांग्रेस का सहयोग'

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख सरदार अरविंदर सिंह लवली कई कांग्रेसी नेताओं के साथ चल रहे चुनाव प्रचार के बीच कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए. वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय माकन ने मिलने से भी इनकार कर दिया. जितेंद्र कोचर (मालवीय नगर में) जैसे स्थानीय नेताओं ने इस गठबंधन के खिलाफ काम किया और कथित तौर पर पैसे के लिए बीजेपी के सांसद उम्मीदवार के लिए वोट मांगे.

नई दिल्ली से आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी होने के बावजूद हमारे पक्ष में कांग्रेस के वोटों को मजबूत करने के लिए राहुल गांधी या प्रियंका गांधी या खरगे का कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया. आप के समर्थक ऐसे बेमेल और स्वार्थी गठबंधन के पक्ष में नहीं हैं. आप को हरियाणा, पंजाब और दिल्ली की सभी सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ना चाहिए. 

'पार्टी अपने दम पर लड़े चुनाव' 

बीजेपी हरियाणा अपनी मृत्यु शय्या पर है. कांग्रेस को भारी अंतर्कलह का सामना करना पड़ रहा है. हरियाणा केजरीवाल का गृह राज्य है. आम आदमी पार्टी को हरियाणा में पहली गैर-बीजेपी और गैर-कांग्रेस ईमानदार सरकार देने के लिए अपने बल पर सभी 90 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहिए.

आम आदमी पार्टी को यह नहीं भूलना चाहिए कि जिस काल्पनिक शराब घोटाला ने बीजेपी को महीनों-वर्षों तक हमारे नेताओं को गिरफ्तार करने का मौका दिया था, उसकी साजिश कांग्रेस नेता अजय माकन ने रची थी. जब आप को हराने की बात आती है तो बीजेपी और कांग्रेस दोनों खुले तौर पर या गुप्त रूप से मिलकर काम करते हैं.

दिल्ली मेट्रो की पटरी पर दौड़ी महिला, पीछे-पीछे भागे सुरक्षाकर्मी, मेट्रो पायलट ने लगाया ब्रेक, जानें- क्या हुआ?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
Delhi NCR के लोगों में बढ़ रहा इन बीमारियों का खतरा! रिसर्च में दावा
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
रांची आंदोलन: संजय सिंह ने चेताया, 'झारखंड सरकार को सावधान रहना चाहिए'
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
साईं बाबा पर विवादित कंटेंट को लेकर HC सख्त, GAC को जल्द फैसला लेने का आदेश
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान
'प्राइवेट नौकरियों में भी SC-ST को मिले आरक्षण', रामदास अठावले की पार्टी ने बनाया यह प्लान

वीडियोज

Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया
Salman Khan की Superhero Film को Greenlight, Raj & DK करेंगे Direct, नवंबर में शुरू होगी Shooting
Ravi Kishan के वायरल Memes पर बोले- Gen Z ने मुझे अपनाया, कहा- यह तो पागलपन है
Govinda ने Sunita Ahuja के Affair आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- क्या अपनों की बुराई जरूरी है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
लोकसभा में कल छात्रों पर बयान दे सकते हैं अमित शाह, राहुल-खरगे की संसद में बैठक
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
आप रांची कब जाएंगे? अभिजीत दीपके का जवाब, 'हम नहीं चाहते कि...'
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
दक्षिण अफ्रीका का बदला कप्तान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिली कमान 
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
EXPLAINER: इलाज के नाम पर अस्पतालों का बड़ा धोखा? संसद की रिपोर्ट में खुलासा
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ, क्या है प्रावधान?
NEET के खिलाफ विजय सरकार का बड़ा कदम, विपक्षी DMK ने भी दिया साथ
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Inverter Fridge vs Normal Fridge: रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
रेगुलर फ्रिज से इनवर्टर वाले फ्रिज पर हों शिफ्ट, कितना बचेगा बिल?
Embed widget