एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या दिल्ली में किंगमेकर बनेगी कांग्रेस? पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने किया बड़ा दावा

ABP Shikhar Sammelan 2025: दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी की बी टीम का हिस्सा हैं. वो बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहते हैं. उन्होंने आप को भी निशाने पर लिया.

ABP Shikhar Sammelan 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे दमखम से मैदान में उतरी है. पिछले दो चुनावों में खाता खोलने में भी नाकामयाब रही पार्टी को इस बार भरोसा है कि वो राष्ट्रीय राजधानी में किंगमेकर बनेगी. एबीपी न्यूज़ के खास कार्यक्रम शिखर सम्मेलन में दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली में जनता चुनाव लड़ रही है. 2025 का रिजल्ट अप्रत्याशित होगा.

उन्होंने कहा, ''हमारे लिए चुनौती बड़ी है. पिछली बार 4 फीसदी पर सिमट के रह गए. आप के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर है. हम जनता से जुड़ रहे हैं. चुनाव में त्रिकोणीय होगा. 2013 में 28 सीट आप को मिली और कांग्रेस को 8 सीटें मिली. जनता बदलाव चाहती है. 2013 में अप्रत्याशित रिजल्ट था. मैं 2025 में उसी तरह का बदलाव देख रहा हूं, आप कितनी सीट पर आ जाए, कोई भरोसा नहीं है. लोगों का विश्वास हमारे प्रति है. 15 साल में जो हमने काम किए थे, उसे लोग याद कर रहे हैं.''

आप को समर्थन देना गलती थी- देवेंद्र यादव

बादली सीट से विधानसभा चुनाव लड़ रहे देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी नेचुरल च्वाइस जनता की नहीं रही है. जनता कांग्रेस को जिताएगी. उन्होंने 2013 के चुनाव के बाद आप को समर्थन दिए जाने पर कहा कि हमने उस समय आप को समर्थन दिया था. ये हमारी गलती थी. 

देवेंद्र यादव ने मुख्यमंत्री चेहरे के सवाल पर कहा कि क्या केजरीवाल मुख्यमंत्री बनने के लिए उपयुक्त हैं. वो बेल पर हैं. बेल का कंडिशन क्लियर है, फाइल साइन नहीं कर सकते हैं. क्या दिल्ली की जनता इस आधार पर वोट करेगी. 

'सोशल सिक्योरिटी का वादा हमने किया'

देवेंद्र यादव ने घोषणापत्र में एक तरह के वायदों पर कहा कि शीला दीक्षित पहले से फ्री बिजली दे रही थीं. कांग्रेस हमेशा से सोशल सिक्योरिटी की बात करती रही है. दिल्ली के लोगों का हक है कि उसे साफ पानी मिले. उसको अच्छी सड़कें मिले. प्रदूषण फ्री शहर हो. आम आदमी पार्टी ने दिल्ली को बर्बाद कर दिया. 

'ओवैसी बीजेपी की बी टीम हैं'

कांग्रेस-बीजेपी के गठजोड़ के आप के आरोपों पर देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी और आप एक जैसी है. एआईएमआईएम को लेकर देवेंद्र यादव ने कहा कि असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी की बी टीम का हिस्सा हैं. वो बीजेपी को फायदा पहुंचाना चाहते हैं. 

Exclusive: 'लैला मजनू की तरह...', अरविंद केजरीवाल का बीजेपी और कांग्रेस पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस

वीडियोज

जाति की 'जहरीली' कन्या !
Mobile Gaming Addiction: घंटों पबजी खेलने का खौफनाक अंजाम, युवक के दिमाग की नस फटी | Meerut News
Chitra Tripathi: दिल बहलाने के लिए 'अविश्वास' अच्छा है ! | Om Birla | Budget Session 2026 | CM Yogi
Bharat Ki Baat: सत्ता का प्लान...27 के सेंटर में मुसलमान | CM Yogi | AKhilesh | UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: 'प्वाइंट ब्लैंक' का टारगेट कौन?Himanta Sarma के AI वीडियो पर क्यों मचा है बवाल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाकिस्तान से भी कनेक्शन?
कश्मीर मूल की कौन हैं शबाना महमूद, जो बन सकती हैं UK की पहली मुस्लिम PM, पाक से भी कनेक्शन?
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
यूपी: AIMIM को 'बीजेपी की B टीम' बताने वालों पर भड़के शौकत अली, जूते से मारने की दी धमकी
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
ईशान किशन से लेकर मोहम्मद शमी तक, BCCI की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से 5 बड़े खिलाड़ियों का नाम गायब
सनी देओल की अंडररेटेड फिल्में: दमदार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं
अच्छी फिल्में, खराब किस्मत! सनी देओल की वो फिल्में जो डिजर्व करती थीं हिट स्टेटस
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
तुम्हारी शादी कब होगी? सवालों से तंग आकर 30 साल के शख्स ने किया सुसाइड, 20 मंजिला इमारत से कूदा
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
रूसी तेल खरीद को लेकर क्या होगा भारत का स्टैंड? विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने किया साफ
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
क्या है योगी सरकार की 'सीएम युवा योजना', इसके लिए कौन कर सकता है अप्लाई और कितना मिलता है पैसा?
Video:
"विदेशी मैडम बिहारी टोन" लंदन की सड़कों पर देसी स्टाइल में समोसे बेचते दिखी गौरी मैम- वीडियो वायरल
Embed widget