एक्सप्लोरर

Dengue Cases In Delhi: दिल्ली में तेजी से बढ़े डेंगू के मरीज, मिले टाइप-2 स्ट्रेन, जानें जरूरी दिशानिर्देश

Dengue New Cases In Delhi: एमसीडी की ओर से सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह यानी 5 अगस्त तक डेंगू के 105 मामले सामने आये हैं. इसके साथ दिल्ली में डेंगू की संख्या बढ़कर 348 हुई.

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली में भारी बारिश और बाढ़ के बाद डेंगू के मरीजों की संख्या में तेजी के संकेत मिले हैं. पहले की तुलना में इस बार डेंगू के ज्यादा मामले आने के बाद दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य विभाग सहित सभी संबंंधित एजेंसियों को अलर्ट मोड में रहने और सभी जरूरी कदम उठाने को कहा है. बता दें कि हाल ही में दिल्ली सरकार ने डेंगू जीनोम की पहचान के लिए 20 डेंगू के नमूने भेजे थे. इनमें से 19 मामलों में सबसे ज्यादा का खतरनाक DENV-2 स्ट्रेन मिले थे. डेंगू के इस स्ट्रेन ने स्वास्थ्य अधिकारियों और लोगों की चिंता बढ़ा दी है.

वहीं, दिल्ली नगर निगम द्वारा सोमवार को जारी एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले सप्ताह यानी पांच अगस्त तक दिल्ली में डेंगू के 105 मामले सामने आये हैं, जो विगत सप्ताह से 56 मामलों से लगभग दोगुना अधिक हैं. इससे पहले जुलाई में 121, जून में 40 और मई में डेंगू के 23 मामले सामने आये थे. 1 जनवरी से 5 अगस्त 2023 के दौरान दिल्ली में डेंगू के मामलों की संख्या 348 हो गई है. इससे पहले यानी साल 2022 में इसी अवधि के दौरान डेंगू के 75, 2021 में 72 और 2020 में 47 मामले सामने आए थे. बीते सप्ताह दिल्ली में मलेरिया के भी 13 मामले सामने आये हैं. इस साल अभी तक चिकनगुनिया के भी 15 मामले सामने आ चुके हैं.

क्या है डेंगू टाइप-2 स्ट्रेन

दरअसल, डेंगू टाइप-2 एक खतरनाक स्ट्रेन है. यह मरीजों के लिए डेंगू का सबसे ज्यादा खतरनाक स्ट्रेन है. यही वजह है कि दिल्ली सरकार ने सभी शासनिक एजेंसियों सहित आम लोगों से भी सतर्कता बरतने की अपील की है. 

डेंगू गाइडलाइन

डेंगू के खतरनाक संकेतों से निपटने के लिए विभागीय एजेंसिंयों और लोगों से कहा गया है कि वो अपने घर या बाहर पानी न जमने दें. सर्वेक्षण के दौरान डेंगू के नमूने मिलने पर संबंधित घरों के मालिकों को 1,000 और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के संचालकों को 5,000 रुपये के चालान भुगतान करना पड़ेगा. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू रोगियों के लिए बेड रिजर्व रखने और अस्पतालों और मोहल्ला क्लीनिकों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. 

1031 हेल्पलाइन पर दें डेंगू की सूचना

इसके अलावा आप सरकार ने डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अस्पतालों को मच्छर के लार्वा प्रजनन के लिहाज से शून्य सहिष्णुता क्षेत्र घोषित किया है. सभी सरकारी विभागों से कहा गया है कि वो इस बात का ख्याल रखें कि कार्यालय परिसर में मच्छर के लार्वा न पनपने पाएं. मोहल्ला क्लीनिक और डिस्पेंसरी में मुफ्त डेंगू परीक्षण उपलब्ध कराया गया है. दिल्ली के लोग इस सेवा का लाभ उठा सकते हैं. डेंगू के मामले सामने आने पर लोग इसकी सूचना 1031 हेल्पलाइन पर दे सकते हैं. इसके अलावा, शिक्षा निदेशकों से यह सुनिश्चित करने को कहा है कि छात्र स्कूल फुल बाजू वाले शर्ट और फुल पैंट में ही आएं. 

यह भी पढ़ें:  Delhi Circle Rate: बीजेपी नेता का बड़ा आरोप, दिल्ली सर्किल रेट पर भी राजनीति करने से नहीं चूकी AAP सरकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
उड़ीसा में आदिवासियों की जमीन पर कब्जा, AAP का बड़ा आरोप
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
7 अगस्त से शुरू होगा दिल्ली विधानसभा का मानसून सत्र, 3 बड़े बिल होंगे पेश
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
दिल्ली के लोगों DTC की सौगात, सिविक सेंटर से बाकनेर गांव तक बस सेवा शुरू
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश
सलीम शेरवानी को अतीक अहमद का संरक्षक बताने वाला AI वीडियो हटेगा, HC का निर्देश

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget