एक्सप्लोरर

New Delhi: दिल्ली वालों को महंगी बिजली का 'झटका', PPAC में बढ़ोतरी के बाद अब इतना बढ़ जाएगा बिल

Electricity bill increased in Delhi: पीपीएसी में हुई बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 2 से 6 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. बढ़ी हुई कीमते अगले महीने के बिल में जुड़कर आएंगी.

New Delhi: मध्य जून से दिल्लीवासियों के बिजली के बिल में 2 से 6 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है. दरअसल बिजली नियामक दिल्ली विद्युत नियामक आयोग (डीईआरसी) ने वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) को कोयले और गैस की कीमतों में वृद्धि और अल्पकालिक बिजली खरीद पर बढ़ती निर्भरता की भरपाई के लिए उपभोक्ताओं से अतिरिक्त बिजली खरीद समायोजन लागत (पीपीएसी) वसूलने की अनुमति दे दी है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.

अगले महीने बिल में जुड़कर आएगी बढ़ी हुई कीमत

सरचार्ज में वृद्धि इस साल 10 जून से लागू हो गई है और जुलाई में उपभोक्ताओं  को मिलने वाले बिलों में बढ़ी हुई कीमतें जुड़कर आएंगी. अतिरिक्त पीपीएसी (4%) इस साल 31 अगस्त तक या अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा. डीईआरसी ने 10 जून को जारी अपने आदेश में यह बात कही. पीपीएसी में हुई बढ़ोतरी के बाद उपभोक्ताओं के बिजली बिल में 2 से 6 प्रतिशत की वृद्धि हो सकती है. बता दें कि पीपीएसी बाजार संचालित ईंधन लागत में भिन्नता के लिए डिस्कॉम को क्षतिपूर्ति करने  के लिए एक अधिबार है. अधिकारियों ने कहा कि यह कुल ऊर्जा लागत और बिजली बिल के फिक्स्ड चार्ज घटक पर अधिभार के रूप में लागू होता है.

कोयला, गैस महंगा होने से बढ़ाया गया बिजली बिल

अधिकारियों ने कहा कि 25 से अधिक राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में ईंधन अधिभार समायोजन फॉर्मूला लागू किया है. उन्होंने कहा कि PPAC विद्युत अधिनियम, डीईआरसी के अपने टैरिफ आदेशों और विद्युत अपीलीय न्यायाधिकरण के आदेशों के तहत एक आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि पीपीएसी ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बोझ को कम करने के लिए लगाया जाता है. वर्तमान में कोयले और गैस की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है, बढ़ती कीमतों का बोझ सीधे कंपनियों पर न पड़े इसके लिए पीपीएसी में वृद्धि की गई है.

यह भी पढ़ें:

Delhi News: फोटो डिलीट करने पर बॉयफ्रेंड ने तोड़ा फोन, मां से शिकायत करने पर पिलाया टॉयलेट क्लीनर

Delhi News: दिल्ली सरकार ने पांच बाजारों के लिए जारी किया गूगल फॉर्म, जानिए क्या मिलेगा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
शेर सब्र करता है और हिरण…, OBC नेताओं से बोले राहुल- सड़क पर करना होगा आंदोलन
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
NTA ने परीक्षा टीम में किया बड़ा बदलाव, हटाए 600 एक्सपर्ट
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget