एक्सप्लोरर

Delhi: अपने अपहरण की झूठी साजिश रचने वाली एक महिला गिरफ्तार, भाई को आवाज बदलकर किया फोन और मांगे पैसे

Delhi News: दिल्ली की एक 38 वर्षीय महिला ने अपने भाई से धन वसूल करने के लिये खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. पुलिस ने सक्रियता से महिला को आगरा से खोज निकाला और गिरफ्तार कर लिया.

Delhi Crime News: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) में भाई से धन वसूल करने के लिये अपने ही अपहरण की साजिश रचने के आरोप में पुलिस ने 38 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने कहा कि महिला आर्थिक संकट के दौर से गुजर रही है और उसे पैसों की जरूरत हुई तो उसने एक ऐप के माध्यम से अपनी आवाज बदल कर पुरूष की आवाज बनायी और फिरौती के लिये इसे अपने भाई को भेज दिया. पुलिस के अनुसार, बुधवार को महरौली पुलिस स्टेशन में एक शिकायत मिली, जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि उसकी बहन का अपहरण कर लिया गया है और उसे उसके फोन नंबर से फिरौती के कॉल और संदेश प्राप्त हो रहे हैं.

उन्होंने बताया कि उसने यह भी बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उसकी बहन की एक तस्वीर भी उसके पास भेजी है, जिसमें उसके हाथ बंधे हुए हैं. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस शिकायतकर्ता के घर गई. उन्होंने बताया कि उस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई, जहां पुलिस को पता चला कि वह महिला मंगलवार को अपने घर से निकली थी.

50 होटलों की पुलिस ने ली तलाशी

अधिकारी ने कहा कि पीड़िता का मोबाइल फोन स्विच ऑफ पाया गया है और नंबर केवल व्हाट्सएप पर उपलब्ध था, जिसके माध्यम से ‘कथित अपहरणकर्ता’ संवाद कर रहे थे. उन्होंने बताया कि टेक्निकल एनालिसिस से फोन की लोकेशन आगरा का पता चला. पुलिस की एक टीम आगरा गई और आखिरी लोकेशन के आधार पर करीब 50 होटलों और रिजॉर्ट की तलाशी ली. अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) एम हर्षवर्धन ने बताया कि आगरा के ताजगंज बाजार में एक होटल की जांच के दौरान उन्हें महिला का पता चला.

Delhi ByPoll: राजेंद्र नगर विधानसभा सीट से टिकट के लिए बीजेपी में खींचतान? ये नेता लिस्ट में शामिल

आवाज बदलकर की फिरौती की मांग

महिला ने पुलिस को बताया कि वह आर्थिक तंगी से गुजर रही थी और पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने खुद अपहरण की योजना बनाई और रिहाई के बदले अपने भाई से फिरौती की मांग की. पुलिस ने बताया कि उसने अपना हाथ रस्सी से बांध लिया. वर्धन ने कहा कि उसने एक ऐप की मदद से अपनी आवाज को पुरुष आवाज में बदल दिया और फिरौती के लिए अपने भाई के पास संदेश भेज दिया. अधिकारी ने बताया कि महिला को दिल्ली लाया गया और संबंधित धाराओं के अधीन मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में चार अवैध कॉलोनी बुलडोजर से ध्वस्त, करीब 100 करोड़ की जमीन मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
'1 नवंबर को ही होगी कांग्रेस की रैली', राहुल गांधी के रुख से व्यापारियों की बढ़ी चिंता
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली में 1 नवंबर से इन गाड़ियों की एंट्री बंद, माल सप्लाई और टूरिज्म पर संकट
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली का मास्टर प्लान तैयार! 695 km दौड़ेगी मेट्रो, साइकिल के लिए 200 km का ट्रैक
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी
दिल्ली वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने की डेडलाइन 30 अक्टूबर, अब सिर्फ 3 दिन बाकी

वीडियोज

Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत से आया एमएलसी चुनाव का पहला रिजल्ट, NDA जीता, जनसुराज का क्या हुआ?
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
तीसरे टी20 में भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉड, टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज टीम अर्धशतक
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget