एक्सप्लोरर

दिल्ली को मिलेंगे 11 मिनी सचिवालय, अब जनता की समस्याओं का समाधान होगा और भी आसान

Delhi News: दिल्ली की CM रेखा गुप्ता के निर्देश पर प्रशासन ने इन मिनी सचिवालयों के लिए उपयुक्त जगहों की पहचान शुरू कर दी है. आम लोगों को एक स्थान पर ही सभी जरूरी काम निपटाने की सुविधा मिलेगी.

Delhi Mini Secretariats: दिल्लीवासियों को अब सरकारी सेवाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा. दिल्ली सरकार राजधानी के 11 अलग-अलग क्षेत्रों में मिनी सचिवालय (उप-सचिवालय) स्थापित करने जा रही है, जिससे आम जनता को एक ही स्थान पर कई विभागों की सेवाएं मिल सकेंगी. इसका उद्देश्य लोगों को घर के पास ही सरकारी सुविधाएं मुहैया कराना और उनके समय व मेहनत की बचत करना है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर प्रशासन ने इन मिनी सचिवालयों के लिए उपयुक्त स्थानों की पहचान शुरू कर दी है. प्रत्येक सचिवालय एकीकृत प्रशासनिक केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिसमें राजस्व विभाग, बिजली, जल, परिवहन, श्रम, महिला और बाल विकास, खाद्य एवं आपूर्ति, सामाजिक कल्याण और अन्य प्रमुख विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी.

राजधानी दिल्ली की जनता को नहीं भटकना पड़ेगा

वर्तमान में विभिन्न विभागों के कार्यालय अलग-अलग जगहों पर होने से लोगों को बार-बार परेशान होना पड़ता है. कई बार तो एक ही समस्या के समाधान के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. लेकिन इन नए मिनी सचिवालयों से नागरिकों को एक स्थान पर ही सभी जरूरी काम निपटाने की सुविधा मिल सकेगी.

दिल्ली के प्रशासनिक प्रक्रिया को भी मिलेगी रफ्तार

इन सचिवालयों के बनने से न केवल जनता को राहत मिलेगी, बल्कि प्रशासनिक कामकाज भी तेज होगा. जिलास्तरीय अधिकारियों को भी विभागीय समन्वय में सुविधा मिलेगी. प्रस्तावित स्थानों में साकेत, कंजावला, नंदनगरी, द्वारका, नजफगढ़, शाहदरा, रोहिणी आदि शामिल हैं.

दिल्ली के भविष्य के लिए बड़ी पहल

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के निर्देश पर 11 मिनी सचिवालयों के निर्माण की यह योजना न केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करेगी बल्कि भविष्य की बढ़ती जनसंख्या और शहरीकरण को ध्यान में रखते हुए एक दूरदर्शी कदम भी साबित होगी. राष्ट्रीय राजधानी में रेखा गुप्ता की सरकार ने इसके लिए जिला अधिकारियों को जल्द से जल्द उपयुक्त स्थान चिह्नित करने के निर्देश दे दिए हैं.

 

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi Riots Case: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
दिल्ली दंगा केस: शाहरुख पठान को 6 दिन की अंतरिम जमानत, मां की इद्दत में होगा शामिल
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
सोनम वांगचुक की अस्पताल में बिगड़ी हालत? डॉक्टर बोले- 'तुरंत इलाज की जरूरत...'
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget