एक्सप्लोरर

Delhi News: सिर्फ आंधी तूफान से ही नहीं बल्कि सड़कों पर दौड़ती गाड़ियां भी गिराती हैं पेड़, एक्सपर्ट का हैरान करने वाला खुलासा

Delhi-NCR News: दिल्ली में अक्सर आंधी-तूफान आने के बाद कई जगह पेड़ गिर जाते हैं. ये पेड़ क्यों गिरते हैं और इसके पिछले की क्या वजह है इसकी जानकारी डॉ. डबल्यू बी पांडे ने दी है.

Why Do Trees Fall: दिल्ली-एनसीआर में बारिश ने मौसम को पहले से सुहाना कर दिया है. बारिश के बाद दिल्ली में गर्मी तो कम हुई है लेकिन 30 मई की शाम से शुरू हुई आंधी-तूफान की वजह से दिल्ली-एनसीआर में कई जगह पेड़ गिर गए हैं. कहीं जलभराव हो गया तो कहीं घंटों तक पेड़ों के गिरने की वजह से यातायात बाधित रहा. मौसम विभाग की मानें तो कल यानी बीते दिन 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली थी. इसकी वजह से दिल्ली में करीब 500 पेड़ गिर गए. 

पेड़ों को क्यों होता है नुकसान?

दिल्ली में बारिश और तूफान के बाद पेड़ गिरने का यह कोई पहला मामला नहीं था बल्कि इससे पहले भी तेज बारिश और आंधी-तूफान से दिल्ली के पेड़ों को नुकसान पहुंच चुका है. आखिर क्या वजह है कि थोड़ी देर की आंधी-तूफान में दिल्ली के पेड़ों को इतना नुकसान हो जाता है.

Residential Coaching Academy: जामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी से 23 उम्मीदवारों का UPSC में सेलेक्शन, दी जाती है फ्री कोचिंग

क्या है पेड़ गिरने की वजह?

जरा सी बारिश भी दिल्ली में तबाही सा मंजर ला देती है. इसकी वजह बताते हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के वर्किंग डीन और भूगोल के डिपार्टमेंट हेड डॉ. डबल्यू बी पांडे बताते हैं कि दिल्ली बहुत घनी आबादी वाला शहर है. यहां जितने लोग रहते हैं उसके हिसाब से जगह काफी कम है. अगर गाड़ियों की बात करें तो सड़कें खचाखच गाड़ियों से भरी है. हर जगह भीड़-भाड़ होती है. ऐसे में ज्यादा भीड़ और गाड़ियों के चलने से जमीन पर जोर भी पड़ता है. गाड़ियों की वाइब्रेशन जमीन के अंदर तक जाती है इसकी वजह से पेड़ों की जड़े कमजोर हो जाती है.

ज्यादा कंस्ट्रक्शन भी है एक वजह

डॉ. पांडे ने बताया कि दिल्ली देश की राजधानी है ऐसे में यहां हमेशा विकास कार्य होता रहता है. चाहे सड़क बनना हो, किसी बिल्डिंग का निर्माण हो, या अगर मेट्रो की बात करें तो जैसे मेट्रो बनाने के लिए जमीन को खोदना, पाइप लाइन बिछाने के लिए टनल बनना यह सारे काम यहां चलते ही रहते हैं. इसकी वजह से पेड़ की जड़े कमजोर होती है. कई बार जहां ज्यादा कंस्ट्रक्शन होता है वहां पेड़ को जड़ें नीचे से टूट जाती है और पेड़ कमजोर हो जाता है. ऐसे में भारी बारिश और आंधी तूफान में वो पेड़ गिर जाते हैं.

पेड़ गिरने से बढ़ सकता है प्रदूषण

दिल्ली में बीते दिन हुई बारिश और आंधी तूफान की वजह से लगभग 500 पेड़ गिर गए. इसकी वजह से यातायात प्रभावित हुई. कई लोगों को दिक्कतों का सामान करना पड़ा. इसके साथ ही यह आने वाले वक्त में प्रदूषण बढ़ने की भी एक वजह हो सकती है, क्योंकि जो भी पेड़ बारिश कि वजह से गिरे हैं वो काफी बड़े थे. ऐसे में अगर उनकी जगह नए पौधे लगाए भी जाएंगे तो उन्हें फिर से बड़ा होने में काफी समय लगेगा. दिल्ली में प्रदूषण वैसे भी एक आम समस्या बनी रहती है. ऐसे में पेड़ गिरने से प्रदूषण भी बढ़ सकता है.

ये भी पढ़ें-

Delhi News: सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी बोले- देर से हुई कार्रवाई पर दुरुस्त हुई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
पीएम आवास की ओर मार्च को निकले अरविंद केजरीवाल बोले- ट्रंप के सामने नतमस्तक है सरकार
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
'मुझे उम्मीद है कि वे नहीं रुकेंगे' पीएम आवास की ओर मार्च से पहले अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
अरविंद केजरीवाल के मार्च से पहले सुरक्षा सख्त, RAF के जवान तैनात
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट
दिल्ली को आज उमस से मिलेगी राहत, IMD ने जारी किया बारिश का अलर्ट

वीडियोज

Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE
Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Meta की ग्लोबल टीम को मोदी सरकार ने किया तलब, कहा- 'ये तय करें कि...'
Meta ग्लोबल टीम को सरकार ने किया तलब, PM के पोस्ट का उठेगा मुद्दा?
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
BJP इस अहम चीज का सही आकलन नहीं कर पाई, बांकीपुर में हार पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
उतरा हेलमेट, निकला ‘थाला’, 45 की उम्र में सुपरबाइक दौड़ाते दिखे धोनी 
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
दतिया में हार की वजह नरोत्तम मिश्रा हुए तो क्या बीजेपी देगी राजेंद्र भारती जैसी सजा?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
Embed widget