एक्सप्लोरर

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, लेकिन अब फिर बढ़ेगा पारा, सताएगी गर्मी 

Delhi News: मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 31 मई तक ठंडक बनी रहेगी. धूप और बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है, लेकिन एक जून से दिल्ली का पारा फिर बढ़ेगा और तापमान पहले जैसा हो जाएगा.

Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में मौसम ने आज अपना मिजाज कुछ इस कदर बदला कि आसमान से अंगारों की जगह बारिश (Rain) की बौछार होने लगी. सुबह से एक ओर जहां मौसम काफी गर्म बना हुआ था और उमस ने लोगों को बेहाल कर रखा था वहीं अचानक से तेज बारिश ने दिल्ली (Delhi) वालों को हिल स्टेशन का अनुभव करवा दिया. बारिश का सिलसिला तेज आंधी से शुरू हुआ, आंधी के बाद झमाझम बारिश होने लगी. अगर बात पश्चिमी दिल्ली, दक्षिण और दक्षिण पश्चिम की बात करें तो यहां करीब 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही थी इसके बाद जोरदार बारिश हुई. फिलहाल, दिल्ली वालों को तपती गर्मी से इस बारिश ने राहत दिलाई है.

मौसम विभाग ने जताया था अनुमान 
दरअसल, मौसम विभाग ने सोमवार को दिल्ली में दोपहर के बाद बारिश का अनुमान पहले ही लगाया था. रविवार यानी 29 मई को भी हल्की फुल्की बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली थी जिसके बाद मौसम विभाग ने आज दोपहर में बारिश का अनुमान जताया था. सिर्फ दिल्ली नहीं बल्कि मौसम विभाग ने हरियाणा के कुछ जिले जैसे रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी और उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी हवाओं के बारिश होने की संभावना जताई थी.


Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, लेकिन अब फिर बढ़ेगा पारा, सताएगी गर्मी 

1 जून से बढ़ेगा दिल्ली का पारा
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 31 मई तक ठंडक बनी रहेगी, धूप और बारिश का ये सिलसिला जारी रहने वाला है, लेकिन एक जून से दिल्ली का पारा फिर बढ़ेगा और तापमान बिल्कुल पहले जैसा हो जाएगा. स्काईमेट वेदर के वाइस प्रेसिडेंट महेश पलावत ने बताया की दिल्ली में मौसम 31 मई तक ठंडा रहेगा लेकिन इसके बाद एक बार पारा फिर बढ़ने वाला है. उन्होंने बताया कि दिल्ली में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम में बदलाव हुआ था वहीं 1 या 2 जून से तापमान बढ़ जाएगा लेकिन अब लू नहीं चलेगी, मौसम गर्म जरूर हो जाएगा.


Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हुई झमाझम बारिश, लेकिन अब फिर बढ़ेगा पारा, सताएगी गर्मी 

वक्त से पहले पहुंचा मानसून
मौसम विभाग के मुताबिक इस बार वक्त से 3 दिन पहले ही केरल तक मानसून पहुंच गया है, पहले एक जून का अनुमान लगाया गया था लेकिन मानसून ने 29 मई को ही केरल के कुछ हिस्सों में दस्तक दे दी है. इसके अलावा तमिलनाडु और बंगाल की खाड़ी तक मानसून पहुंच गया है. वहीं 30 मई और 31 मई के लिए मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

ये भी पढ़ें:

JMI Admissions 2022: जामिया में एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख आगे बढ़ी, अब इस डेट तक करें ऑनलाइन अप्लाई 

DSSSB Exam Dates 2022: डीएसएसएसबी ने जारी की कई भर्ती परीक्षाओं की तारीख, जानें - किन डेट्स पर होगा एग्जाम 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
जंतर-मंतर के सीजन 2 में क्या होगा? CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने बताया प्लान
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
पूर्व पीएम के पोते प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े विवाद पर किरण बेदी भड़कीं, पूछे 2 जरूरी सवाल
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...
अमित शाह के बयान पर संजय सिंह भड़के, कहा- इसका मतलब है...

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'सारी फंडिंग सिर्फ RSS को ही मिले..', FCRA बिल को लेकर महुआ मोइत्रा ने कसा तंज
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
'अगर नहीं मानेंगे तो फिर हम...', 15 अगस्त से क्या करने जा रही CJP? आशुतोष रांका ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
आखिरी दिन तक नहीं कर पाए रजिस्ट्रेशन तो क्या ऑप्शन, कैसे करें मेडिकल की पढ़ाई?
Embed widget