एक्सप्लोरर

Delhi Monsoon: दिल्ली में कब बरसेगा मानसून? पिछले 9 महीनों में नहीं दिखी ऐसी हवा! जानें क्या है खास

Delhi Monsoon: मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में 24 जून को मॉनसून दस्तक दे सकता है, जिससे गर्मी से राहत की उम्मीद है. साथ ही, सितंबर के बाद दिल्ली में पहली बार हवा सबसे अधिक स्वच्छ रही है.

Delhi Weather Update: दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से जल्द राहत मिल सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में 24 जून को मॉनसून के पहुंचने की संभावना है, जो पहले 27 जून के आसपास आने का अनुमान था. दिल्ली में शुक्रवार की सुबह से हल्की ठंडी हवाएं महसूस की गईं, हालांकि दिन में उमस बनी रही.

विभाग का अनुमान है कि अगले 2-3 दिनों में मॉनसून उत्तर भारत के बड़े हिस्सों- जैसे उत्तरी अरब सागर, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में दस्तक दे सकता है. ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और लद्दाख में मानसून पहले ही पहुंच चुका है.

मौसम की स्थिति और अलर्ट
फिलहाल राजधानी दिल्ली में मौसम में हल्का कोहरा और नमी बनी हुई है. 21 जून की सुबह 6 बजे के अपडेट के अनुसार तापमान 28.09 डिग्री सेल्सियस, आर्द्रता 89 प्रतिशत और हवा की गति 1.54 किलोमीटर प्रति घंटे रही. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए आंधी और बारिश की संभावना जताई है, जिस कारण 'येलो' अलर्ट जारी किया गया है. सुबह के समय आर्द्रता 77 प्रतिशत और शाम को 66 प्रतिशत के करीब रही.

सितंबर 2024 के बाद सबसे स्वच्छ हवा
दिल्ली में सिर्फ मौसम ही नहीं, बल्कि हवा की गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया है. पीटीआई के अनुसार, शुक्रवार (20 जून) को राजधानी में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 75 दर्ज किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. यह सितंबर 2024 के बाद से अब तक की सबसे स्वच्छ हवा मानी जा रही है. इससे पहले 28 सितंबर, 2024 को AQI 67 दर्ज किया गया था. लगातार चौथे दिन AQI संतोषजनक रहा- 19 जून को 89, 18 जून को 80 और 17 जून को 96. सोमवार को यह 111 था, जो 'मध्यम' श्रेणी में आता है.

क्या होता है AQI का स्तर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, एक्यूआई 0 से 50 के बीच ‘अच्छा’, 51 से 100 ‘संतोषजनक’, 101 से 200 ‘मध्यम’, 201 से 300 ‘खराब’, 301 से 400 ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है. मानसून की दस्तक और बारिश की संभावना से आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा और अधिक साफ हो सकती है, जिससे लोगों को गर्मी ही नहीं, प्रदूषण से भी राहत मिल सकती है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
जंतर-मंतर पर आज से 'आरक्षण हटाओ' आंदोलन, प्रदर्शन की अनुमति नहीं, पहुंचने लगे लोग
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
'इथेनॉल में चला गया गन्ना इसलिए महंगी हुई चीनी', कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget