एक्सप्लोरर

दिल्ली के कई इलाकों में बारिश, जलभराव से थमी गाड़ियों की रफ्तार

Delhi Rainfall: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. वहीं, कुछ जगहों पर जलभराव के अलावा ट्रैफिक जाम की समस्या भी दिखी.

देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार (16 अगस्त) को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई. जन्माष्टमी के मौके पर बारिश होने के बाद उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. कुछ इलाकों में तेज बारिश की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी पड़ गई. कई जगहों पर जलभराव की समस्या भी दिख रही है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने पहले ही दिल्ली में शनिवार को बारिश का पूर्वानुमान जताया था.

दिल्ली के बंगला साहिब गुरुद्वारा क्षेत्र के पास की तस्वीरें भी आईं. बारिश में कई बच्चे सड़क पर मस्ती करते नजर आए, वो पानी में खेलते दिखे. वहीं ट्रैफिक की रफ्तार इस इलाके में भी थोड़ी धीमी दिखी. 

बारिश की वजह से कई जगह जलभराव

बारिश में इंडिया गेट के आसपास भी लोग नजर आए. कई पर्यटक बारिश का लुत्फ उठाते दिखे. शनिवार को भी सुबह से ही बादल और सूरज के बीच आंखमिचौली का खेल जारी रहा और शाम होते-होते बादल बरस पड़े. बारिश की वजह से कई जगह पर जलभराव के साथ साथ ट्रैफिक जाम और ड्रेनेज सिस्टम की खामियां भी दिखी.

17 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम

राष्ट्रीय राजधानी में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी ने रविवार (17 अगस्त) को भी बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है. शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 90 प्रतिशत दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 112 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है. 

वसंत विहार में दीवार ढहने से 2 बच्चों की मौत

इससे पहले 14 अगस्त को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत विहार इलाके में भारी बारिश और जलभराव के बीच दीवार के ढह जाने से 2 बच्चों की मौत हो गई. इस संबंध में एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने बताया कि मृतकों में से एक बच्चा नौ साल का था, जबकि दूसरे की उम्र 10 साल थी. पुलिस ने बताया कि गुरुवार शाम बसंत नगर में हनुमान मंदिर के पास यह घटना हुई.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
संजय सिंह बोले, 'शिशु मंदिर RSS का स्कूल नहीं, वहां मुस्लिम...'
15 अगस्त से पहले IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, एजेंसियां अलर्ट
IGI एयरपोर्ट टर्मिनल 3, हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
15 अगस्त से पहले पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हाई अलर्ट, सुरक्षा सख्त
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम
दिल्ली से नोएडा आने वालों के लिए बड़ी खबर, अब इस रूट पर नहीं मिलेगा जाम

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget