एक्सप्लोरर

दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से मिलेगी राहत, आज से बारिश की चेतावनी, जान लें ताजा अपडेट

Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं, हालांकि 6 जुलाई से बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में हल्की से भारी बारिश और जलभराव की चेतावनी दी है.

Delhi Weather Update: दिल्ली-NCR में पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. कई इलाकों में हल्की बारिश जरूर हुई है, लेकिन गर्मी से राहत नहीं मिल सकी. लोगों ने राहत पाने के लिए कूलर और एसी का सहारा लिया है. 

शनिवार (5 जुलाई) को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से ऊपर है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना है.

6 और 7 जुलाई को हो सकती है बारिश- IMD

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि 6 जुलाई से दिल्ली में बारिश का दौर शुरू हो सकता है. 6 और 7 जुलाई को हल्की से भारी बारिश के आसार हैं, जिससे कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. शनिवार की शाम को आसमान में बादल छाए रहे, जिससे रविवार (6 जुलाई) को मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. सुबह 6 बजे दिल्ली में सापेक्षिक आर्द्रता 80 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई, जो लगातार बढ़ती नमी को दर्शाता है.

IMD की 7 दिवसीय पूर्वानुमान रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा, सोमवार को 35 डिग्री, मंगलवार को 37 डिग्री, बुधवार को 32 डिग्री, गुरुवार को 28 डिग्री, शुक्रवार को 30 डिग्री और शनिवार को 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है. इस उतार-चढ़ाव के बीच लोगों को मौसम से जुड़ी सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है, खासकर भारी बारिश वाले दिनों में.

क्या है वायु गुणवत्ता का हाल?

वहीं, वायु गुणवत्ता को लेकर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने जानकारी दी कि शनिवार सुबह 10 बजे दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 82 रिकॉर्ड किया गया, जो 'संतोषजनक' श्रेणी में आता है. सीपीसीबी के मानकों के अनुसार, 0 से 50 तक AQI को ‘अच्छा’, 51 से 100 को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 को ‘मध्यम’, 201 से 300 को ‘खराब’, 301 से 400 को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 तक को ‘गंभीर’ माना जाता है. इस समय दिल्ली की हवा की गुणवत्ता अपेक्षाकृत ठीक स्थिति में है, लेकिन आगामी बारिश से इसमें और सुधार की उम्मीद जताई जा रही है.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
NTA के 47 अधिकारी बर्खास्त, अभिजीत दीपके ने शेयर की छोटी मछली की तस्वीर 
CJP Jantar Mantar Protest Live: फूड डिलीवरी एप्स पर कोई बैन नहीं, दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर
Live: फूड डिलीवरी एप्स पर कोई बैन नहीं, दिल्ली पुलिस ने साफ की तस्वीर
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
अब जंतर मंतर पर CJP के आंदोलनकारियों के लिए खाना भेजना होगा मुश्किल? जानें नया अपडेट
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच
CJP के प्रोटेस्ट में SI ने छोड़ी नौकरी? अब दिल्ली पुलिस का आया बयान, जानें क्या है सच

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget