एक्सप्लोरर

दिल्ली जल संकट: मंत्री आतिशी का अनशन समाप्त, तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Atishi Hunger Strike: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी 21 जून को अनशन पर बैठीं थीं. तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. अब उनका अनशन खत्म हो गया है.

Delhi Water Crisis: दिल्ली की जल मंत्री आतिशी का जल संकट को लेकर पांच दिनों से जारी अनशन समाप्त हो गया है. आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह ने कहा कि आतिशी को अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद उनका अनशन खत्म हो गया है. 

संजय सिंह ने कहा, ''दिल्ली की जल मंत्री आतिशी लगभग पांच दिनों से अनिश्चितकालीन अनशन पर थीं और उनकी एक ही मांग थी कि दिल्ली के हक का पानी, दिल्ली के अधिकार का पानी मिले. 28 लाख लोगों के हक का पानी दिया जाए. कल उनकी तबीयत बिगड़ने लगी थी. कल उनको कई जगह अस्पताल में ले जाया गया, डॉक्टर ने कहा इनको जल्द एडमिट कराया जाए, नहीं तो इनका जीवन जा सकता है.''

अब कैसी है आतिशी की तबीयत?

आतिशी को दिल्ली के LNJP अस्पताल में भर्ती कराया गया. इसके बाद डॉक्टर ने कहा कि जब आतिशी को अस्पताल लाया गया था तब उनका ब्लड शुगर लेवल 36 तक पहुंच गया था, जोकि काफी चिंताजनक होता है. इसके साथ ही यूरीन में किटोन भी थे. उन्हें ICU में भर्ती किया गया है.''

डॉक्टर ने कहा, ''अभी उनकी तबीयत ठीक है और डॉक्टर्स की एक टीम उनका ICU में ख्याल रख रही है. उनके तमाम टेस्ट कराए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना अभी बाकी है.''

संजय सिंह का निशाना

संजय सिंह ने कहा, ''आतिशी ने दिल्ली को पानी दिलाने के लिए हरियाणा सरकार, एलजी से बात की और पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी. हक का पानी दिलाने कि लिए संघर्ष किया, उनकी बात नहीं सुनी. हम हरियाणा के हक का पानी नहीं मांग रहे हैं, हम दिल्ली के हक का पानी मांग रहे हैं. दिल्ली के लोग इस भीषण गर्मी में पानी के संकट से जूझ रहे हैं.''

Delhi Fire: दिल्ली के प्रेम नगर में दर्दनाक हादसा, घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
दिल्ली में निर्माण और तोड़फोड़ पर लगी रोक, वर्क फ्रॉम होम पर भी अपडेट
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
चावड़ी बाजार बिल्डिंग हादसे को लेकर एक्शन, MCD के दो अधिकारी सस्पेंड
दिल्ली में होगा भव्य दिवाली समारोह, ड्रोन शो और भजन क्लबिंग से बढ़ेगी रौनक
दिल्ली में होगा भव्य दिवाली समारोह, ड्रोन शो और भजन क्लबिंग से बढ़ेगी रौनक
33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान
33 साल बाद जंतर-मंतर रोड से बैरिकेड्स हटे, कनॉट प्लेस-संसद मार्ग जाना होगा आसान

वीडियोज

UP Elections 2027: 22 में श्रीराम, 27 में श्रीकृष्ण बनाएंगे काम? | CM Yogi | Akhilesh Yadav
Bollywood News: Ramayana Part 1 देखकर क्या बोले दर्शक? Ranbir के Ram Avatar में कितना दम? (05.11.26)
Yeh Fitoor Tera:🫣Jeet ने Saumya के लिए तैयार की बाइक! स्पेशल सीट लगाकर जताया अपना प्यार #sbs
तीसरी शादी के 5 महीने बाद Aamir Khan ने छोड़ा घर, Gauri Spratt के साथ क्या है वजह?
Salman Khan के ‘Teri Sexy Beauty’ पर मचा बवाल, Matrubhumi के गाने को लेकर भड़के लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
नितिन गडकरी का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, ‘ये शोभा नहीं देता कि PM मोदी के लिए...’
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
PM मोदी का बिहार दौरा फिक्स, CM सम्राट ने की बैठक, कुछ होने वाला है बड़ा?
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
‘राहुल गांधी देश में फैलाना चाहते हैं अराजकता’, शाहनवाज हुसैन का तीखा वार
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
5 पारियों में 834 रन! चिन्मय सुतार ने रचा इतिहास, 103 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
'रामायण' ने बिगाड़ा 'जेलर 2' का खेल, जानें थर्सडे को रजनीकांत की फिल्म ने कितना कमाया?
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
‘हारने वाला जुआरी दांव छोड़ नहीं पाता’, ईरानी संसद अध्यक्ष गालिबाफ का जेडी वेंस पर तंज
Explained: ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
ट्रंप के कमजोर होने से भारत के लिए आसान होगा व्यापार समझौता? कौन सी अड़चनें बाकी
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
Embed widget