एक्सप्लोरर

दिल्ली में आलू-प्याज स्थिर लेकिन इन सब्जियों के दाम में उछाल, जानें मार्केट का भाव

Delhi Vegetable Prices Hike: दिल्ली समेत पूरे देश में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, जिससे मध्यम वर्ग का बजट बिगड़ गया है. आलू और प्याज की कीमतें स्थिर हैं, जो थोड़ी राहत दे रही हैं.

राजधानी दिल्ली समेत देश भर में सब्जियों की कीमतें बेलगाम हुई पड़ी हैं. सभी सब्जियां सामान्य से लगभग डेढ़ से दोगुनी कीमत पर बिक रही हैं. जिसका सीधा और सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्गीय परिवारों के बजट पर पड़ रहा है और अन्य खर्चो में भी कटौती करने को मजबूर होना पड़ रहा है. हालांकि, सब्जियों की लगातार बढ़ रही कीमतों के बीच रोज के खाने में इस्तेमाल होने वाली आलू और प्याज की कीमतें अभी भी स्थिर बनी हुई हैं.

आलू 16 से 20 रुपये प्रतिकिलो की दर से बिक रहा है तो वहीं प्याज के कीमतों की बात करें तो वो भी महज 20 से 25 रुपये खर्च करने पर आसानी से उपलब्ध हो रही हैं. जो महंगी हो चुकी हरी और मौसमी सब्जियों के बीच आम लोगों को थोड़ी राहत दे रही हैं. इसके साथ ही टमाटर भी बीते दिनों की तुलना में थोड़ी सस्ती होकर 40 से 50 रुपये प्रतिकिलो तक बिक कर लोगों की थाली का जायका बनाये रखने में अहम भूमिका निभा रही है.

मंडियों में ये रही सब्जियों की कीमतें

सब्जियों की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर जब एबीपी लाईव की टीम ने पश्चिमी दिल्ली की सबसे बड़ी सब्जी मंडी के विक्रेताओं से बात की तो केशोपुर मंडी के एक सब्जी विक्रेता वेदराम और उमेश ने बताया कि, इस वक्त मंडी में करेला - 50 रुपया, घीया - 20 - 25/ किलो, लोबिया - 50/किलो, भाटा बैगन - 30/किलो, भिंडी - 30/किलो, सीताफल - 12-15/किलो, हरीवाली 7-8/किलो, पत्ता गोभी - 30/किलो, बींस - 150/किलो, मटर - 150 -200/किलो, तोरी- 40/किलो, पालक - 50-60/किलो, ब्रोकली -150-180/किलो, टिंडा - 80/किलो, खीरा - 30/किलो, धनिया - 70- 90/किलो, हरी मिर्च -60/किलो, मूली - 50/किलो और पालक - 50-60/किलो, घीया - 20-25/किलो, गोभी - 70-80/किलो, हरि मिर्च 50 रुपया किलो, शिमला मिर्च -100-125 किलो, पपीता - 30 रुपया किलो की दर से बिक रहा है.

मार्केट में अभी भी आसमान पर है कुछ सब्जियां

जहां अन्य सब्जीयां दहाई के आंकड़े में ही सिमटी हुई है तो वही बींस 150/Kg, ब्रोकली 150-180/Kg, मटर 150 से 200/Kg शिमला मिर्च 100 से 125/Kg और मांसाहारी स्वाद वाली कटहल की बात करें तो 120/Kg से कम कीमत में बिकती हुई नही दिखी. ये सभी सब्जियों की कीमत थोक व्यापारियों के लिए जिसे अगर खुदरा दुकानदार तक पहुंच आम जनता के बीच बेची जायेगी तो आप समझ सकते हैं कितना महंगा हो जायेगा. उदाहरण के तौर पर हरा धनिया पत्ते की बात करें तो आज का थोक भाव 70 से 90/Kg है जबकि यही धनिया फुटकर यानी खुदरा बाजार में आज जनता को 20/100Grm मिलता है.

अगले महीने से कीमतों में आ सकती हैं गिरावट

ब्रोकली 150-180 रुपये प्रति किलो की दर से शिमला से आती है और आज यह 280 रुपये प्रति किलो बिक रही है. वहीं, 120 रुपये प्रति किलो बिक रहा कटहल मद्रास से आ रहा है. टमाटर बेचने वाले छविलाल ने कहा कि, टमाटर की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है और अगले महीने महीने से यह 30 रुपये किलो की दर से मिलने लगेगा.

सब्जी विक्रेताओं की मानें तो, बारिश के कारण सब्जियों की फसलों को बहुत नुकसान हुआ है. वहीं इस वक़्त बाहर से आ रही हरी और मौसमी सब्जियों की उतनी आवक नहीं है जितनी कि खपत है. साथ ही दूसरे राज्यों से आने के कारण इसका ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट भी अधिक लग रहा है. इन्ही वजहों से सब्जियों की कीमतें बेलगाम हो रही हैं. अगले महीने से नई फसलों की आवक शुरू हो जाएगी, इसके बाद सब्जियों की कीमतों में गिरावट का दौर शुरू हो जाएगा.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
सोनम वांगचुक पर कपिल सिब्बल का बड़ा बयान, 'आप अनशन तो कर रहे हो लेकिन...'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', अरविंद केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
'सोनम वांगचुक को बनाया जाए देश का शिक्षा मंत्री', केजरीवाल ने BJP को याद दिलाया कांग्रेस का 'अहंकार'
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
दिल्ली: AAP का बड़ा एक्शन, 3 एमसीडी पार्षद पार्टी से सस्पेंड, इस वजह से हुई कार्रवाई
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'
सोनम वांगचुक पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित बोले, 'भूख हड़ताल सोच समझकर करना चाहिए, खासकर जब...'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget