एक्सप्लोरर

दिल्ली से मेरठ जाने वालों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से देना होगा इतना टोल टैक्स, जानें डिटेल

Delhi Toll Tax Hike: टोल दरों में बढ़ोतरी से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्टर्स पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. खासतौर पर लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को ज्यादा टोल देना पड़ेगा.

Delhi Toll Tax Hike: हाइवे और एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों को अब अधिक टोल देना होगा. एक अप्रैल से टोल टैक्स में 5 रुपये से लेकर 40 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) और नेशनल हाईवे-9 (NH-9) सहित कई प्रमुख मार्गों पर नई दरें लागू हो जाएंगी.

दिल्ली से मेरठ तक हल्के वाहनों (कार, जीप) के लिए टोल 165 रुपये से बढ़कर 170 रुपये हो गया है. हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए यह 265 से 275 रुपये कर दिया गया है. बस और ट्रकों के लिए टोल 560 से बढ़ाकर 580 रुपये किया गया है. इंदिरापुरम से मेरठ तक सफर करने वाले यात्रियों को भी जेब ढीली करनी होगी. कार और जीप के लिए वन साइड टोल 115 रुपये हो गया है, जबकि रिटर्न जर्नी के लिए 175 रुपये चुकाने होंगे.

ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (EPE) पर नए टोल रेट
ईपीई पर भी टोल दरों में इजाफा किया गया है. जाखौली से छज्जूनगर तक कार और जीप के लिए टोल 295 रुपये कर दिया गया है. दुहाई से जखौली के बीच यात्रा करने वालों को 100 रुपये, मवीकला में 60 रुपये, बड़ागांव में 45 रुपये और डासना में 20 रुपये टोल देना होगा. मुख्य टोल प्लाजा छज्जूनगर पर अब 195 रुपये देने होंगे. ईपीई के अन्य एंट्री पॉइंट्स से यात्रा करने वाले सभी वाहनों को बढ़ी हुई दरों पर टोल चुकाना होगा.

एनएच-9 पर भी बढ़े टोल रेट

एनएच-9 पर सफर करने वाले वाहन चालकों के लिए भी टोल दरें बढ़ा दी गई हैं.
• हल्के वाहनों को 170 रुपये की जगह 175 रुपये देने होंगे.
• हल्के कॉमर्शियल वाहनों के लिए टोल 270 से बढ़ाकर 280 रुपये किया गया.
• बस और ट्रक के लिए अब 570 की जगह 590 रुपये टोल लगेगा.
• थी एक्सेल कॉमर्शियल वाहन अब 640 रुपये टोल देंगे, पहले यह 620 रुपये था.
• भारी मशीनों का टोल 890 से बढ़ाकर 925 रुपये किया गया.
• सात एक्सल से बड़े वाहनों का टोल 1085 रुपये से बढ़ाकर 1125 रुपये कर दिया गया है.

हालांकि, कुछ श्रेणियों में टोल में कमी भी की गई है. निजी चार पहिया वाहनों के लिए टोल 170 से घटाकर 165 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह, व्यावसायिक वाहन (एलसीवी) का टोल 275 से घटाकर 265 रुपये किया गया है.

यात्रियों की जेब पर असर
टोल दरों में बढ़ोतरी से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों और ट्रांसपोर्टर्स पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा. खासतौर पर लंबी दूरी तय करने वाले वाहन चालकों को ज्यादा टोल देना पड़ेगा, जिससे मालभाड़े में भी बढ़ोतरी हो सकती है. नई दरें एक अप्रैल से लागू हो जाएंगी, इसलिए यदि आप हाईवे या एक्सप्रेसवे पर यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो बढ़े हुए टोल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा की योजना बनाएं.

ये भी पढ़ें

दिल्ली विधानसभा में बीजेपी विधायक ने उठाया मीट की दुकानों का मुद्दा, मंत्री प्रवेश वर्मा ने क्या कहा?

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
बुराड़ी में हजारों लोग सड़क पर क्यों उतरे? पुलिस की बैरिकेडिंग के बाद हुआ ऐसा
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
DU से बड़ी खबर, फिर छात्र ने प्रोफेसर को मारा थप्पड़! टीचर्स फ्रंट नाराज
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
BJP ने अमित मालवीय को हटाया तो मुमताज पटेल बोलीं- 'जिस इंसान ने...'
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Viral Engineer Story: Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
Adobe से छूटी नौकरी तो अब स्कूल बस चला रहा ये इंजीनियर, नहीं मानी हार
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
नई Kwid खरीदने का प्लान? पहले जानें EMI का पूरा हिसाब
Embed widget