एक्सप्लोरर

दिल्ली: IPS एसबीके सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, डीजी जेल नियुक्त, होमगार्ड का मिला अतिरिक्त प्रभार

Delhi News: आईपीएस एसबीके सिंह इससे पहले डीजी होमगार्ड के साथ-साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे थे. उपराज्यपाल के आदेश के बाद अब उनका ट्रांसफर कर दिया गया.

आईपीएस एसबीके सिंह को डीजी जेल नियुक्त किया गया है और उन्हें डीजी होमगार्ड का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. इससे पहले, वह डीजी होमगार्ड के साथ-साथ दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे. दिल्ली सरकार के गृह विभाग की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है, जिसके मुताबिक वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को डीजी जेल नियुक्त किया गया है. 

1988 बैच के एजीएमयूटी कैडर के अधिकारी एसबीके सिंह 1 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त पदभार संभाल रहे थे. दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के आदेश के बाद एसबीके सिंह का ट्रांसफर किया गया है. ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया गया है. आदेश की कॉपी उपराज्यपाल के प्रधान सचिव, दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस कमिश्नर समेत अन्य संबंधित अधिकारियों को भेजी गई है.
दिल्ली: IPS एसबीके सिंह को मिली नई जिम्मेदारी, डीजी जेल नियुक्त, होमगार्ड का मिला अतिरिक्त प्रभार

एसबीके सिंह की जगह सतीश गोलचा नए पुलिस कमिश्नर

एसबीके सिंह अपनी व्यापक पुलिसिंग और आंतरिक सुरक्षा के अनुभव के लिए जाने जाते हैं. दिल्ली पुलिस कमिश्रर के अतिरिक्त प्रभार के रूप में उनकी नियुक्ति उस वक्त कमिश्नर संजय अरोड़ा के कार्यकाल समाप्त होने के बाद प्रशासनिक फेरबदल के तहत की गई थी. 21 अगस्त को एसबीके सिंह की जगह पर सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया.

सतीश गोलचा दिल्ली पुलिस कमिश्नर के पद को कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से अगले आदेश तक संभालेंगे. गृह मंत्रालय की ओर से जारी एक आधिकारिक आदेश के मुताबिक यह नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के साथ की गई. आदेश की प्रति दिल्ली के मुख्य सचिव, दिल्ली पुलिस आयुक्त, उपराज्यपाल के प्रधान सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी गई.

एसबीके सिंह को 21 दिनों में पुलिस कमिश्नर के पद से हटाया

एसबीके सिंह को दिल्ली पुलिस कमिश्नर की अतिरिक्त जिम्मेदारी के पद से हटाने के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया है. सीनियर आईपीएस अधिकारी एसबीके सिंह को हाल ही में दिल्ली पुलिस कमिश्नर का एडिशनल चार्ज दिया गया था. एसबीके सिंह ने 1 अगस्त, 2025 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पदभार संभाला था, लेकिन 21 दिन के अंदर ही उनको पद से हटा दिया गया. 

 



और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग में खरीद पर घमासान, ORS-चादरों के रेट पर सवाल
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget