एक्सप्लोरर

अपराध की हाफ सेंचुरी पार करने वाला शातिर झपटमार चढ़ा पुलिस के हत्थे, 55 वारदातों का मास्टरमाइंड

Delhi Crime News: दिल्ली की सड़कों पर कई वारदातों को अंजाम दे चुका ऑटो लिफ्टिंग और झपटमारी में लिप्त ऋषभ राठी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और मोबाइल बरामद, 55 वारदातों को दे चुका अंजाम .

Delhi Crime News: दिल्ली की सड़कों पर आधी रात को बिना नंबर प्लेट की स्कूटी लेकर घूम रहा एक शातिर बदमाश आखिरकार पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया. खयाला थाने की रघुबीर नगर पुलिस चौकी की टीम ने इस चोर और झपटमार को दबोच लिया, जिसका नाम ऋषभ राठी है.

ये कोई छोटा-मोटा अपराधी नहीं, बल्कि 55 वारदातों को अंजाम दे चुका शातिर अपराधी ऋषभ राठी है. उसके पास से चोरी की स्कूटी, मोबाइल और चाकू बरामद हुए हैं. इसी के साथ पुलिस ने मोती नगर और खयाला के तीन मामलों की गुत्थी सुलझा ली है.

कैसे पकड़ा गया ये शातिर?

डीसीपी वेस्ट विचित्र वीर ने बताया कि इलाके में स्ट्रीट क्राइम को रोकने के लिए पुलिस की टीमें दिन-रात मेहनत कर रही है. लोकल खबरों, सीसीटीवी फुटेज और टेक्निकल सर्विलांस का सहारा लेकर अपराधियों पर नजर रखी जा रही है, ताकि वारदातों पर लगाम लग सके. इसी कड़ी में एसीपी तिलक नगर सुरेंद्र सिंह राठी की निगरानी में एक टीम काम कर रही थी.

इस टीम में SHO विनोद कुमार, चौकी इंचार्ज नरेश अहलावत, हेड कांस्टेबल विक्रम, राकेश और मोनू शामिल थे.रात 1:15 बजे B3 ब्लॉक में बिना नंबर स्कूटी पर घूम रहे संदिग्ध को पुलिस ने पकड़ा. स्कूटी खयाला से चोरी निकली और तलाशी में चाकू मिला. पूछताछ में आरोपी ऋषभ राठी निकला, जो 55 मामलों में शामिल रहा है.

कौन है अपराघी ऋषभ राठी? 

ऋषभ राठी कोई नया अपराधी नहीं है. ऑटो लिफ्टिंग और झपटमारी में लिप्त ऋषभ राठी गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और मोबाइल बरामद; मोती नगर और खयाला के तीन केस सुलझे. पुलिस का कहना है कि रात के अंधेरे में बिना नंबर प्लेट स्कूटी से वारदात करना ऋषभ राठी की पुरानी चाल थी, लेकिन इस बार पुलिस की सतर्कता ने उसे पकड़ लिया और सबूत भी जुटा लिए. 

इलाके में लोगों ने ली राहत की सांस

ऋषभ राठी की गिरफ्तारी से खयाला और मोती नगर के लोगों ने राहत की सांस ली है. ये शातिर बदमाश पिछले कई दिनों से इलाके में सक्रिय था और छोटी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहा था. अब पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है, ताकि बाकी केसों का भी पता लगाया जा सके. अब सवाल ये है कि क्या ऋषभ जैसे अपराधियों को सख्त सजा मिलेगी, ताकि बाकी लोग भी सबक लें? लेकिन फिलहाल पुलिस की इस कामयाबी की तारीफ हर कोई कर रहा है.

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
दिल्ली का गिरा न्यूनतम तापमान, जारी रहेगा बारिश का दौर, जानें अपडेट
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
'चीनी के दाम 20 रुपये तक बढ़ गए', AAP ने केंद्र सरकार को घेरा
Xप्लेन: 2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बड़े बदलावों की पूरी तस्वीर
2047 में दिल्ली कैसी दिखेगी? घर से ट्रैफिक तक बदलावों की पूरी तस्वीर
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर BJP का हमला, केजरीवाल से जांच की मांग

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
होमवर्क नहीं करने पर टीचर को आया गुस्सा, चांटा मारते ही 6 साल के मासूम की मौत
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
यूके ने जिस जेल नेल पॉलिश केमिकल को किया बैन, भारत में उसका कितना इस्तेमाल?
9W LED vs 60W bulb : 9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
9W LED बल्ब 60W बल्ब जितनी रोशनी कैसे देता है? समझें असली खेल
Aaj Ka Panchang 21 August 2026: आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
आज शुक्रवार को देवी लक्ष्मी की पूजा में दुर्लभ संयोग, मुहूर्त और पूरा पंचांग
Embed widget