एक्सप्लोरर

Delhi Rains: दिल्ली में झमाझम बारिश से मिंटो ब्रिज के नीचे फिर भर गया पानी, डूब गया ऑटो

Delhi Rains News: देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह से ही रुक-रुककर तेज बारिश हो रही है. इस वजह से जगह-जगह जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई है. मिंटो रोड पर भी पानी भर गया है.

Delhi Rains Latest News: दिल्ली मंगलवार सुबह से हो रही बारिश के कारण फिर से 'दरिया' बन गई है. जगह-जगह जलजमाव की स्थिति है तो मिंटो रोड पर भी पानी भर गया है. मिंटो ब्रिज के नीचे पानी भर जाने के कारण सुबह के वक्त एक ऑटो-रिक्शा उसमें डूब गया जिससे उसका चालक परेशान है. रिक्शा में उसके पैसे और वाहन का डॉक्यूमेंट भी था, जिस वजह से वह बेहद चिंतित है.

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में मुनील महतो ने बताया, ''सुबह जब हम आए थे तो गाड़ी अचानक से बंद हो गया. उस वक्त उतना पानी नहीं था, हमारा ऑटो वहां से निकल जाता. हमारा वाहन बीच में था और पानी के तेजी के कारण आगे चला गया. सवारी नहीं थी, खाली गाड़ी लेकर स्टैंड पर जा रहा था. मेरे वाहन का पेपर और लाइसेंस उसी में है. कुछ पैसा भी था. करीब सात बजे की यह घटना थी. बारिश तेज हो रही थी. हर बार ऐसा ही होता है.''

इन स्थानों में भी भर गया बारिश का पानी
दिल्ली के विभिन्न हिस्सों के वीडियो सामने आ रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि अंडरपास के अंदर पानी भर गया है. यह स्थिति आईटीओ में भी देखी गई है और वाहनों के आवागमन में मुश्किल हो रही है और जाम भी लग रहा है. आश्रम ब्रिज के पास भी जलजमाव हो गया है. कनॉट प्लेस में भी कई जगह जलभराव देखा जा रहा है.

24 अगस्त तक जारी रहेगा यह सिलसिला
सुबह-सुबह बारिश होने के कारण लोगों को स्कूल और दफ्तर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा है. मौसम विभाग ने दो दिन पहले की अपने पूर्वानुमान में कहा था कि अब राजधानी दिल्ली में हल्की बारिश होगी लेकिन मंगलवार सुबह से झमाझम बारिश हो रही है. हालांकि अपने ताजा पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने 24 अगस्त तक बारिश का अलर्ट जारी किया है.

य़े भी पढ़ें- दिल्ली के करोल बाग में 'बंदरों' की वजह से हुआ था हादसा? AC गिरने पर क्या बोलीं बिल्डिंग मालकिन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SI की जान
दिल्ली में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई SI की जान
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गुलाम नबी आजाद का पलटवार, बोले- पाकिस्तान भारत का दुश्मन
फारूक अब्दुल्ला के बयान पर गुलाम नबी आजाद का पलटवार, बोले- पाकिस्तान भारत का दुश्मन
दिल्ली में रातभर बारिश के बाद गिरा तापमान, आज फिर बादल बरसने के आसार
दिल्ली में रातभर बारिश के बाद गिरा तापमान, आज फिर बादल बरसने के आसार
दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियां में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख
दिल्ली के रानी गार्डन में झुग्गियां में लगी आग, घरेलू सामान जलकर राख

वीडियोज

Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar
Congress Ramlila Maidan Rally: Rahul Gandhi और INDIA गठबंधन की महारैली! | Delhi | Ramlila Ground
SIR Controversy: SIR गड़बड़झाले का मास्टरमाइंड कौन? पत्रकारों का सटीक विश्लेषण! | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
लखनऊ में वकीलों के चैंबरों पर चला बुलडोजर, नाराज वकील बोले- 2027 में देंगे जवाब
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
ईशान की वापसी, वैभव OUT, तीसरे टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI में बदलाव तय!
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
दलेर मेहंदी विवाद के बाद बेटे गुरदीप ने पिता को बताया था फर्स्ट क्लास, अब बोले- मेरी बात का गलत मतलब निकाला
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ एपी सिंह, पाक को चेतावनी!
'कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं', ऑपरेशन सिंदूर पर बोले IAF चीफ, पाक को चेतावनी!
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
स्टिंग ने बढ़ाई कांग्रेस की टेंशन? कर्नाटक में शिवकुमार को लेकर हो सकता है राजनीतिक घमासान
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
नींद पूरी फिर भी सुबह-सुबह महसूस हो रही थकान, शरीर में इस चीज की है कमी
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
PM Kisan की किस्त आने से पहले चेक करें ये चीजें, किसानों को होगा फायदा
Embed widget