एक्सप्लोरर

दिल्ली के करोल बाग में 'बंदरों' की वजह से हुआ था हादसा? AC गिरने पर क्या बोलीं बिल्डिंग मालकिन?

Delhi Air Conditioner Incident: रक्षाबंधन से दो दिन पहले 17 अगस्त की शाम दिल्ली के करोल बाग में दर्दनाक घटना हुई थी. घटना के बाद बिल्डिंग की मालिकन का बयान सामने आया है.

Delhi News: दिल्ली के करोल बाग में रक्षाबंधन से दो दिन पहले दर्दनाक हादसा हो गया. बिल्डिंग की छत से एयर कंडीशनर की आउटडोर यूनिट गिरने से एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूसरा युवक हादसे में घायल हो गया. बताया जाता है कि बिल्डिंग की एंट्री गेट के पास दो लड़के आपस में बात कर रहे थे. जितेश चड्ढा नाम का युवक स्कूटी पर बैठा था. बगल में उसका दोस्त प्रांशु भी खड़े होकर बात कर रहा था. अचानक स्कूटी सवार युवक के सिर पर एसी की आउटडोर यूनिट गिर गयी. इस दौरान प्रांशु भी एसी की चपेट में आ गया.

हादसे में दोनों युवक घायल हो गये. लोगों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने जितेश चड्ढा को मृत घोषित कर दिया. वहीं, उसका दोस्त प्रांशु जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. फॉरेंसिक टीम ने स्पॉट पर पहुंचकर एसी क्रैश होने के कारणों का पता लगाया. जितेश की मौत से परिवार में मातम पसरा है. जीतेन और प्रीति चड्ढा का 18 वर्षीय बेटा अब दुनिया में नहीं है. डोरीवालान निवासी दंपति के घर पर रक्षाबंधन की तैयारी चल रही थी.

घर पर रक्षाबंधन की चल रही थी तैयारी 

बहन हिमानी चड्ढा, भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए राखी ला चुकी थी. भाई की मौत से आहत बहन अब मां के आंसू पोछ रही है. बेटी मां को हिम्मत देने की कोशिश कर रही है. मृतक की मां ने बताया कि बेटा दो मिनट में वापस आने का कहकर बाहर गया था. मां खाना निकालकर बेटे का इंतजार कर रही थी. रक्षाबंधन के लिए चॉकलेट बनाने की बात सुनकर बेटा बहुत खुश हुआ था. उसने दो मिनट में वापस आकर खाने की बात कही थी. मां रोते हुए कहती है, 'अब बेटा कभी नहीं आयेगा.'

दर्दनाक हादसे में परिवार ने बेटे को खोया

उन्होंने कहा कि बेटे की कमी पूरी नहीं हो सकती है. हादसा एसी मालिक की लापरवाही के कारण हुआ है. बिल्डिंग की मालकिन वीना ने जितेश के घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी. उन्होंने बताया कि बंदरों ने एसी का यूनिट गिरा दिया था. बिल्डिंग मालकिन घटना के वक्त रूम में चाय पी रही थी. उन्होंने बताया कि एसी का नट-बोल्ट वगैरह सब टाइट था. गर्मी में दो बार ऐसी की सर्विसिंग भी हुई थी. एसी का यूनिट 8 साल पहले ऊपर लगवाया था.

बिल्डिंग मालकिन ने कहा कि इलाके में बंदरों की संख्या बहुत है. घटना के पीछे लापरवाही किसी की नहीं है. बिल्डिंग में किरायेदार भी नहीं रहते हैं. ऐसे में हादसे का जिम्मेदार किसे ठहराया जा सकता है. चश्मदीद विनीता चड्ढा का दावा है कि एसी यूनिट के नीचे का लोहे वाला हिस्सा शायद गला हुआ था. बारिश के दौरान लोहे में जंग लग जाती है. विनीता के मुताबिक, घटना का कोई जिम्मेदार नहीं है. लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए. एसी की यूनिट को लगातार चेक करते रहना चाहिए. 

ये भी पढ़ें-

Rapid Rail: साहिबाबाद से 30 मिनट में मेरठ का करें सफर, जान लें नमो भारत ट्रेन का किराया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
दिल्ली को मिली 200 नई ई-बसों की सौगात, महिलाओं-छात्राओं के लिए स्पेशल सेवा
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
डेटिंग ऐप पर प्रोफाइल बना बुजुर्ग को फंसाया, उड़ाए 1.30 लाख रुपये
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget