एक्सप्लोरर

Delhi Weather: दिल्ली-हरियाणा वालों को हीटवेव से मिलने वाली है राहत, मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश?

Delhi Heatwave Alert: मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी को देखते हुए आज तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. हालांकि मौसम विभाग ने राहत की भी खबर दी है.

Delhi Weather Alert: दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है. मौसम विभाग ने राजस्थान और गुजरात के लिए रेड अलर्ट जारी किया. चारों ही राज्यों में दिन के साथ ही रात में भी भीषण गर्मी महसूस हो रही है. इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने राहत की खबर दी है. आईएमडी ने कहा कि कल और परसों दिल्ली में गरज के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विज्ञानी नरेश कुमार ने न्यूज़ एजेंसी IANS से बातचीत में कहा, ''हीटवेव पिछले एक सप्ताह से गुजरात, राजस्थान में है, यहां हमने रेड अलर्ट जारी किया है. आज नॉर्थ-वेस्ट इंडिया में बादल देखे जा रहे हैं, वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से ये हो रहा है. इसकी वजह से जम्मू-कश्मीर में बारिश हो रही है. पंजाब में भी बादल आ रहे हैं.''

11 अप्रैल को भी बारिश हो सकती है- मौसम विभाग

उन्होंने कहा, ''हमारा अनुमान है कि 24 घंटे में तापमान में गिरावट आएगी. राजस्थान में रेड अलर्ट खत्म हो जाएगा. पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में आज तक के लिए हीटवेव का अलर्ट है. कल से तापमान में कमी देखी जाएगी. दिल्ली में हल्की बारिश भी हो सकती है. हवा चल सकती है. 11 अप्रैल को भी बारिश हो सकती है.'' 

राजस्थान में हाल बेहाल

वहीं मौसम केंद्र जयपुर ने कहा कि 10 11 अप्रैल को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बादलों की गरज के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी. कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है.

बता दें कि राजस्था के बाड़मेर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 46.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. मौसम विभाग उस समय भीषण गर्मी या लू (हीटवेव) की घोषणा करता है जब मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान कम से कम 40 डिग्री सेल्सियस या पहाड़ी क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान कम से कम 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है.

जीवन प्रकाश एबीपी लाइव में बतौर इनपुट लीड काम कर रहे हैं. वो करीब 8 सालों से एबीपी में कार्यरत है. ब्रेकिंग न्यूज के साथ चुनाव और राजनीतिक मुद्दों पर खास ध्यान रखते हैं. पत्रकारिता जगत में करीब 10 सालों का अनुभव है. माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास कम्युनिकेशन में 2015 में मास्टर की डिग्री ली. पत्रकारिता में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते प्रभाव को समझने की कोशिश कर रहे हैं. फैक्ट चेक और सोशल मीडिया को लेकर कई वर्कशॉप किए हैं. संपर्क के लिए मेल आईडी- jeevanp@abpnetwork.com.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने मिलकर रच डाला इतिहास, इससे पहले कोई भारतीय नहीं कर पाया ऐसा
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget