एक्सप्लोरर

दिल्ली में कितनी है बिजली डिमांड, कितने हैं कनेक्शन? जानें सबकुछ

Delhi News: दिल्ली में इस साल बिजली की डिमांड ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. यहां बिजली की मांग 8000 मेगावाट तक पहुंच गई थी.

Delhi Power Supply: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में भीषण गर्मी का दौर जारी है. इस तेज गर्मी के बीच बिजली की खपत में तेजी आई है. अगर दिल्ली की बात करें तो यहां हर दिन बिजली की मांग बढ़ रही है. हाल ही में दिल्ली में बिजली की डिमांड आठ हजार मेगावाट की हो गई थी. वहीं बिजली विभाग ने दावा किया है कि विभाग द्वारा दिल्ली में मांग के मुताबिक बिजली का आपूर्ति की जा रही है.

यूपी के मन्डोला स्थित नेशनल पावर ग्रिड आग लग जाने की वजह से ठप पड़ गया है, जिसका बड़ा असर देश की राजधानी दिल्ली में पड़ा है. साउथ दिल्ली, आईटीओ जैसे पॉश इलाके समेत दिल्ली के कई इलाकों में आज दोपहर से ही बिजली गुल है और लोग परेशान हो रहे हैं. मंडोला पावर ग्रिड से राजधानी को 1500 मेगावाट बिजली मिलती है, जो दिल्ली की बिजली खपत को पूरा करने में अहम योगदान देती है.

ये कंपनियां सप्लाई करती हैं दिल्ली को बिजली
दिल्ली की बिजली की इस जरूरत को बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड दिल्ली की बिजली की इस जरूरत को बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड, बीएसईएस यमुना पावर लिमिटेड और टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन मिल कर पूरा करती है. जहां बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड दिल्ली को 3404 मेगावाट बिजली सप्लाई करती है तो वहीं, बीईसीईए यमुना पावर लिमिटेड से 1728 मेगावाट और टीपीडीडी 2225 मेगावाट बिजली दिल्ली को देती है.

दिल्ली में हर दिन कितनी है बिजली डिमांड
दिल्ली की हर दिन की अधिकतम खपत 7700 मेगावाट है. हालांकि ये भीषण गर्मी के चलते आठ हजार मेगावाट तक पहुंच गई. विभाग का दावा है कि हम बिजली की डिमांड को पूरा कर रहे हैं.

हालांकि, पीक ऑवर में दिल्ली की इस उच्चतम मांग के बावजूद दिल्ली में पावर कट की समस्या नहीं रही है, लेकिन नेशनल पावर ग्रिड के ठप पड़ने से राजधानी के कई इलाके अंधेरे में डूबे हुए हैं. दिल्ली सत्कार की मंत्री आतिशी ने राजधानी दिल्ली में बिजली को लेकर उत्पन्न हुई इस समस्या को गंभीर करार दिया. उन्होंने कहा कि वे अन्य बिजली कंपनियों के श्रोत से इसे लिंक करने की कोशिश में लगी हैं ताकि इस पावर कट की समस्या को यथाशीघ्र दूर किया जा सके.

बात करें वर्तमान में दिल्ली की बिजली खपत की तो, वर्तमान में दिल्ली में बिजली की औसत खपत साढ़े 7 हजार मेगावाट के आसपास है. हालांकि, जिस तरह से गर्मी अपना कहर ढा रही है, उससे ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्दी ही पीक ऑवर में दिल्ली में बिजली की खपत 8200 मेगावाट तक पहुंच सकती है.

दिल्ली को कहां से मिलती है कितनी बिजली?
दिल्ली को सबसे अधिक बिजली NTP दादरी (756 मेगावॉट) और एनटीपीसी दादरी-2 (728 मेगावॉट) से मिलती है, इसके बाद दूसरा नंबर झज्जर थर्मल पावर प्लांट का आता है. यहां से दिल्ली को 693 मेगवॉट बिजली की मिलती है. इसके अलावा सासन से 446 मेगावॉट, एनटीपीसी रिहंद से 358 मेगावॉट, एनटीपीसी सिंगरौली से 300 मेगावॉट, कहलगांव से 157 मेगावॉट, एसजेवीएनएल नाथपा झाकरी से 142 मेगावॉट, एनटीपीसी ऊंचाहार से 100 मेगावॉट के साथ ही कुछ अन्य पावर प्लांट से भी से बिजली मिलती है. 

वहीं, दिल्ली के रिठाला में 94.2 मेगावॉट, राजघाट में 135 मेगावॉट, गैस टर्बाइन में 270 मेगावॉट, प्रगति स्टेज-1 मे 330 मेगावॉट और बवाना में 1372 मेगावॉट बिजली का उत्पादन होता है. इसके अलावा तिमारपुर ओखला वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड, दिल्ली म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड और ईस्ट दिल्ली वेस्ट प्रोसेसिंग कंपनी लिमिटेड मिलकर 40 मेगावॉट बिजली का उत्पादन करती है. जो दिल्ली की कुल आवश्यकता से काफी कम है.

बता दें की, दिल्ली में डॉमेस्टिक और कॉमर्शियल दोनों ही प्रकार  के उपभोक्ता हैं. जिनमे सबसे ज्यादा खपत घरेलू उपभोक्ता करते हैं.

ये भी पढ़ें

दिल्ली में पानी को लेकर सियासत जारी, AAP ने हरियाणा और बीजेपी पर लगाए ये गंभीर आरोप

अभिषेक नयन का पत्रकारिता में लंबा अनुभव है. साल 2011 से ABP News से जुड़े हैं. दिल्ली-NCR की राजनीतिक, सामाजिक और नागरिक समस्याओं की जमीनी इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग करते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली में बारिश का मूड बदलेगा या नहीं? पढ़ें IMD का लेटेस्ट अपडेट
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
15 अगस्त की सुरक्षा को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, इस जगह पतंग उड़ाने पर रोक
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार
दिल्ली कैंट में तेज रफ्तार BMW ने महिला को कुचला, कार चालक गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
दिल्ली के तापमान में आई गिरावट, आज हल्की बारिश का आसार, जानें अपडेट
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
Kanwariya Lying on Iron Nails: लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
लोहे की कीलों पर लेटकर कांवड़ यात्रा कर रहा भोले का भक्त, वीडियो वायरल
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
गोमूत्र से कमाई: 15 गांवों में शुरू हुआ अनोखा प्रोजेक्ट
Embed widget