एक्सप्लोरर

Delhi: 'अरविंद केजरीवाल की राह पर BJP सरकार', देवेंद्र यादव ने बिजली कटौती को लेकर लगाया ये आरोप

Delhi Politics: देवेंद्र यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है और न ही बिजली संकट से निपटने की कोई रणनीति. सरकार की लापरवाही का खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है.

Delhi News: दिल्ली में बिजली कटौती के मुद्दे को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार बिजली कंपनियों पर नियंत्रण रखने में पूरी तरह असफल साबित हो रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि बिजली कंपनियां जानबूझकर बिजली कटौती कर रही हैं ताकि बिजली दरों में बढ़ोतरी के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा सके. उन्होंने सवाल उठाया कि कहीं बीजेपी सरकार भी पिछली अरविंद केजरीवाल सरकार की तरह बिजली कंपनियों को फायदा पहुंचाने की दिशा में तो काम नहीं कर रही है?

देवेंद्र यादव ने चिंता जताते हुए कहा कि इस साल भीषण गर्मी में दिल्ली में बिजली की मांग 9000 मेगावाट तक पहुंच सकती है. पिछले साल यह मांग 8656 मेगावाट तक थी. उन्होंने कहा कि अभी मार्च के अंत में ही दिल्ली की बिजली की मांग 4070-4360 मेगावाट के बीच रही और इसके बावजूद बिजली कटौती हो रही है. ऐसे में जब गर्मी अपने चरम पर होगी, तब सरकार बिजली आपूर्ति कैसे सुनिश्चित करेगी?

बिजली संकट से निपटने की कोई रणनीति नहीं- देवेंद्र यादव

उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के पास न तो कोई ठोस योजना है और न ही बिजली संकट से निपटने की कोई रणनीति. सरकार की लापरवाही का खामियाजा दिल्ली की जनता को भुगतना पड़ रहा है. यादव ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार सिर्फ बिजली बिलों में सरचार्ज वसूलने में लगी हुई है, लेकिन आम जनता को राहत देने के लिए कोई कदम नहीं उठा रही.

उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित सरकार ने दिल्ली में बिजली का निजीकरण कर 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने का काम किया था और 15 साल तक उपभोक्ताओं को सब्सिडी दी. वहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं की सब्सिडी को कंपनियों को दे दिया और पेंशन चार्ज व अन्य सरचार्ज बढ़ाकर बिजली दरों को दोगुना कर दिया. अब बीजेपी सरकार भी उसी नीति पर चल रही है और दिल्लीवालों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है.

समाधान के लिए सरकार को उठाने होंगे ठोस कदम

देवेंद्र यादव ने सुझाव दिया कि अभी भी एक महीने से ज्यादा समय है, अगर मुख्यमंत्री बिजली मंत्री को संवेदनशीलता के साथ काम करने के निर्देश दें, तो बिजली आपूर्ति में सुधार किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि दिल्ली के 50 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार को जल्द से जल्द ठोस कदम उठाने चाहिए. क्या बीजेपी सरकार इस संकट को हल करेगी या फिर दिल्ली वालों को भीषण गर्मी में बिजली कटौती की मार झेलनी पड़ेगी? यह बड़ा सवाल बना हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
सत्येंद्र जैन गिरफ्तार: केजरीवाल बोले- फर्जी साबित होगा केस, BJP का पलटवार
Satyendar Jain Arrested: AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
AAP नेता सत्येंद्र जैन गिरफ्तार, ACB की कार्रवाई
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
DUSU चुनाव से पहले DU की बड़ी चेतावनी, अगर की ये गलती तो रद्द होगा नामांकन
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार
'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Best Mop For Floors: घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
घर के फर्श के लिए कौन सा पोछा है बेस्ट? खरीदने से पहले जानें ये बातें
Embed widget